अंतरराष्ट्रीय बिजनेस अवार्ड समारोह में सीनियर ग्रुप को अवार्ड : : सुपीरियर ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज को बेस्ट सस्टेनेबल मैन्युफैक्चरिंग अवार्ड से किया गया सम्मानित

Faizan Ashraf
Updated At: 04 May 2025 at 12:45 PM
नई दिल्ली, सुपीरियर ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज ने सतत विकास और औद्योगिक उत्कृष्टता के क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है।
नई दिल्ली में आयोजित अंतरराष्ट्रीय बिजनेस अवार्ड समारोह में ग्रुप को बेस्ट सस्टेनेबल मैन्युफैक्चरिंग अवार्ड से सम्मानित किया गया। यह प्रतिष्ठित सम्मान पूर्व केंद्रीय मंत्री और राज्यसभा सांसद सुरेश प्रभु ने ग्रुप के सीईओ आशीष सेठी और सीएचआरओ डॉ. सुनील कुमार मिश्रा को प्रदान किया। समारोह में भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश जस्टिस केजी बालाकृष्णन, पूर्व केंद्रीय मंत्री पुरुषोत्तम रूपाला, सेवानिवृत्त वायु सेना एयर चीफ मार्शल संजीव कपूर, और अमेरिका की ट्रेंड कमिश्नर डॉ. सेनोरिटा समेत कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।सुरेश प्रभु ने सुपीरियर ग्रुप की अत्याधुनिक तकनीकी के साथ ही उच्च गुणवत्ता वाले उत्पादन की सराहना की। उन्होंने कहा कि ग्रुप की इकाइयों—एसडीपीएल, एनडीपीएल, आईबीएल, यूबीएल, एसपीआईपीएल और एसआईएल में आधुनिक मशीनरी का उपयोग उत्पादों की शत-प्रतिशत गुणवत्ता सुनिश्चित करता है और कर्मचारियों के लिए कार्य को सुगम बनाता है। प्रभु ने बेवरेज उद्योग में ग्रुप की तीव्र प्रगति और महाराष्ट्र के विदर्भ क्षेत्र में रोजगार सृजन व सामाजिक विकास के प्रयासों को एक प्रेरणादायक मिसाल बताया।ग्रुप के चेयरमैन प्रदीप अग्रवाल के नेतृत्व की प्रशंसा करते हुए सुरेश प्रभु ने कहा कि उनके नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में सुपीरियर ग्रुप जल्द ही भारत का अग्रणी औद्योगिक समूह बन सकता है।
उन्होंने वाइस चेयरमैन विशाल अग्रवाल की दूरदर्शी रणनीतियों और गतिशील नेतृत्व की भी सराहना की, जो ग्रुप को वैश्विक बदलावों के अनुरूप और भविष्य की संभावनाओं के साथ आगे बढ़ा रहे हैं। सुपीरियर ग्रुप के चेयरमैन ने कहा, “यह अवार्ड सुपीरियर ग्रुप की सतत विकास और सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक है और हम भविष्य में भी पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक विकास को प्राथमिकता देंगे।”
वाइस चेयरमैन विशाल अग्रवाल ने बताया “यह पुरस्कार हमारी हरित उत्पादन तकनीकों और ऊर्जा दक्षता के प्रति समर्पण को दर्शाता है।”सीईओ आशीष सेठी ने कहा, “हम ग्राहकों और स्टेकहोल्डर्स के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं। यह अवार्ड हमारी प्रतिबद्धता का सम्मान है।” सीएचआरओ डॉ. सुनील कुमार मिश्रा ने बताया कि ग्रुप मानवीय मूल्यों और कानूनी मानकों का सख्ती से पालन करता है। उन्होंने गर्व के साथ कहा कि ग्रुप के कारखानों में 30 वर्षों से अधिक समय से कर्मचारी कार्यरत हैं, जिनमें 30% से अधिक महिलाएं शामिल हैं, जो यहाँ काम करके गौरवान्वित महसूस करती हैं। उन्होंने कहा, “जहां अन्य कारखानों में कर्मचारी नौकरियां छोड़ देते हैं, वहीं सुपीरियर ग्रुप में नौकरी पाना लोगों का सपना है।”डॉ. सुनील मिश्रा ने अवार्ड समिति, सुरेश प्रभु, पुरुषोत्तम रूपाला, सेवानिवृत एयर चीफ मार्शल संजीव कपूर और डॉ. सेनोरिटा ट्रेड कमिश्नर के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा यह अवार्ड सुपीरियर ग्रुप की सतत विकास, पर्यावरण संरक्षण, और सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति अटूट प्रतिबद्धता का प्रमाण है।
Follow us on
Advertisement

जरूर पढ़ें

JEE Advanced 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू : IIT कानपुर ने शुरू की आवेदन प्रक्रिया, अंतिम तिथि 2 मई

बिना रिस्क कमाएं ज्यादा : पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम से कमाएं हर माह 20 हजार रुपये, बस एक बार निवेश करना होगा निवेश

RBI का बड़ा फैसला : अब 10 साल से ऊपर के नाबालिग खुद खोल सकेंगे बैंक खाता, पहले पैरेंट के साथ खुलता था जॉइंट अकाउंट

फगुआ 2025: : उरांव समुदाय का पवित्र अनुष्ठान, सोनो-रूपो के आतंक से मुक्ति का उत्सव सरहुल और होली से पहले गूंजेगा फगुआ का उल्लास

होली 2025: : खुशियों के रंग और पर्यावरण की सुरक्षा का संकल्प

Join Indian Army through NCC Special Entry! : भारतीय सेना में NCC स्पेशल एंट्री से अधिकारी बनने का सुनहरा मौका,आवेदन प्रक्रिया शुरू

आज से होलाष्टक शुरू: : फाल्गुन मास में इसका विशेष महत्व,होलाष्टक के दौरान क्या करें और क्या न करें?

Airtel का सस्ता धमाका : 199 रुपये वाला प्लान, 28 दिन की वैधता और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेंगे ये फायदे! जानिए पूरी डिटेल

Jio का नया धमाका : OTT और क्रिकेट प्रेमियों के लिए Jio का खास प्लान, ₹195 में 15GB डेटा और फ्री JioHotstar सब्सक्रिप्शन

"planetary parade. 2025": : आसमान में दिखेगा अद्भुत नज़ारा: सात ग्रह होंगे एक सीध में
Advertisement