यू. डी. मिंज का आरोप,जशपुर की आत्मा जल रही है, अधिकारी सो रहे हैं: : वन विभाग पर निशाना साधा, जशपुर में बढ़ते तापमान, सूखते जलस्रोतों और वन कटाई पर उठाए गंभीर सवाल

Faizan Ashraf
Updated At: 23 Apr 2025 at 04:41 PM
कुनकुरी।
जिले में लगातार बढ़ते तापमान और बेतहाशा जंगल कटाई पर पूर्व विधायक यू. डी. मिंज ने कड़ा रोष व्यक्त किया है। उन्होंने वन विभाग को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि जशपुर जल रहा है और जिम्मेदार अधिकारी केवल AC कमरों में आराम कर रहे हैं।
यू. डी. मिंज ने कहा— "जंगलों की अंधाधुंध कटाई से जशपुर का पारिस्थितिकी संतुलन बिगड़ गया है। 45 डिग्री तापमान पार कर चुका है, जलस्रोत सूख रहे हैं, वन्यजीव बेहाल हैं और आमजन झुलस रहे हैं। मगर वन विभाग आंख मूंदे बैठा है।"
उन्होंने कहा— "डीएफओ से लेकर फॉरेस्ट गार्ड तक सब बस खानापूर्ति कर रहे हैं। विभागीय अधिकारी भ्रष्टाचार, चमचागिरी और कमीशनखोरी में व्यस्त हैं। जंगल के रक्षक ही अब विनाश के सौदागर बन चुके हैं।"
यू. डी. मिंज का आरोप है कि— "वन विभाग अब जंगल की रक्षा नहीं, बल्कि जंगल में निर्माण कार्य और मुनाफे की योजनाओं में व्यस्त है। खुलेआम पेड़ों की कटाई हो रही है, पर अधिकारी मूकदर्शक बने हुए हैं।"
उन्होंने चेतावनी दी— "यदि यही हालात रहे तो जशपुर गंभीर जल संकट और पर्यावरणीय आपदा की ओर बढ़ जाएगा। मैं इस मुद्दे पर चुप नहीं बैठूंगा। यह सिर्फ एक बयान नहीं, एक जनआंदोलन की शुरुआत है।"
मिंज ने यह भी कहा- "वन्य जीवों का जीवन खतरे में है, नदियां और नाले सूखने लगे हैं, मगर विभाग के पास कोई जवाबदेही नहीं है। 365 दिन अफसरों की नींद नहीं टूटती और जंगल की हालत दिन-ब-दिन बदतर होती जा रही है।"
और फिर उन्होंने एक दर्दभरी बात कही— "जशपुर की आत्मा यहां के खूबसूरत वनों में विचरण करती है। आज जब ये जंगल जल रहे हैं, तो समझ लीजिए — जशपुर की आत्मा जल रही है।"
जनता से किया आह्वान— "मैं जशपुरवासियों से अपील करता हूं—अब समय आ गया है कि हम जंगल, जल और जीवन की रक्षा के लिए एकजुट हों। अगर हम अब नहीं जागे तो आने वाली पीढ़ियों को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा।"
Follow us on
Advertisement

जरूर पढ़ें

JEE Advanced 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू : IIT कानपुर ने शुरू की आवेदन प्रक्रिया, अंतिम तिथि 2 मई

बिना रिस्क कमाएं ज्यादा : पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम से कमाएं हर माह 20 हजार रुपये, बस एक बार निवेश करना होगा निवेश

RBI का बड़ा फैसला : अब 10 साल से ऊपर के नाबालिग खुद खोल सकेंगे बैंक खाता, पहले पैरेंट के साथ खुलता था जॉइंट अकाउंट

फगुआ 2025: : उरांव समुदाय का पवित्र अनुष्ठान, सोनो-रूपो के आतंक से मुक्ति का उत्सव सरहुल और होली से पहले गूंजेगा फगुआ का उल्लास

होली 2025: : खुशियों के रंग और पर्यावरण की सुरक्षा का संकल्प

Join Indian Army through NCC Special Entry! : भारतीय सेना में NCC स्पेशल एंट्री से अधिकारी बनने का सुनहरा मौका,आवेदन प्रक्रिया शुरू

आज से होलाष्टक शुरू: : फाल्गुन मास में इसका विशेष महत्व,होलाष्टक के दौरान क्या करें और क्या न करें?

Airtel का सस्ता धमाका : 199 रुपये वाला प्लान, 28 दिन की वैधता और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेंगे ये फायदे! जानिए पूरी डिटेल

Jio का नया धमाका : OTT और क्रिकेट प्रेमियों के लिए Jio का खास प्लान, ₹195 में 15GB डेटा और फ्री JioHotstar सब्सक्रिप्शन

"planetary parade. 2025": : आसमान में दिखेगा अद्भुत नज़ारा: सात ग्रह होंगे एक सीध में
Advertisement