होमबड़ी ख़बरेंविडियो
logo


BurningForrest"RBI Permits Minors Above 10 to Operate Savings Accounts"RBI Allows Minors Over 10 to Open Independent Savings AccountsIps Officer transferCop Kills CopBihar

बजट चहुँमुखी विकास और जनकल्याण को गति प्रदान करके जनाकांक्षाओं की पूर्ति का दस्तावेज़ : भाजपा

Featured Image

admin

Updated At: 10 Feb 2024 at 02:37 AM

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने की बड़ी घोषणाएं खरीदी में गड़बड़ी मामले में बड़ी कार्रवाई, चार जिला शिक्षा अधिकारी सस्पेंड, विधानसभा में शिक्षा मंत्री ने की घोषणा *जशपुर* भारतीय जनता पार्टी की जिला इकाई जशपुर ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व वाली प्रदेश सरकार के 1,47,500 करोड़ रुपए के आर्थिक प्रस्तावों से भरपूर पहले बजट को चहुँमुखी विकास और जनकल्याण को गति प्रदान करके जनाकांक्षाओं की पूर्ति के संकल्प का दस्तावेज़ बताया है। पार्टी नेताओं ने कहा कि भाजपा ने 'मोदी की गारंटी' देकर जो संकल्प विधानसभा चुनाव के समय प्रदेश की जनता के समक्ष व्यक्त किया था, प्रदेश सरकार अब तेजी से उस पर अमल करने की दिशा में आगे बढ़ रही है। सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के साथ-साथ प्रदेश सरकार ने महिलाओं, युवाओं और किसानों के भाजपा के प्रति व्यक्त विश्वास को इस बजट के जरिए एक नया आयाम प्रदान किया है। पड़ाव आश्रम में परमपूज्य अघोरेश्वर महाप्रभु का ‘अनन्य दिवस’ पर्व ‘आनंद-दिवस’ के रूप में सोल्लास संपन्न छत्तीसगढ़ भाजपा के पूर्व प्रदेश महामंत्री कृष्ण कुमार राय ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार के इस बजट में प्रदेश की 3 करोड़ जनता के हितों और विकास का पूरा ध्यान रखा गया है। विधानसभा में वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी द्वारा पेश किए गए बजट की थीम अमृतकाल की नींव और ग्रेट सीजी पर है, जो छत्तीसगढ़ को 2047 तक विकासशील से विकसित राज्य बनाने के लिए विजन डॉक्यूमेंट हैं। यह साय सरकार की दूरदर्शी सोच को दर्शाता है। पंचायत एवं ग्रामीण विकास के अंतर्गत 17 हजार 529 करोड़, ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के लिए 2788 करोड़ और सड़कों के लिए प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के लिए 841 करोड़ का प्रावधान करके प्रदेश सरकार ने आधारभूत संरचना को विकसित करने पर फोकस किया है। इसके लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बधाई के पात्र हैं। अमृत मिशन योजना के लिए 796 करोड रुपए का प्रावधान,नक्सल क्षेत्र में तैनात जवानों की सुरक्षा के लिए स्पीक रेजिस्टेंट बूट देने का निर्णय पूर्व राज्यसभा सांसद रणविजय सिंह जूदेव ने बजट प्रस्ताव के लिए प्रदेश सरकार को बधाई देते हुए कहा कि 5 सालों में जीडीपी को 5 लाख करोड़ से 10 लाख करोड़ तक पहुंचाने दोगुना करने का लक्ष्य है। इसके लिए 10 पिलर्स का निर्धारण किया गया है। ऑनलाइन रायल्टी को हटाकर लालफीताशाही वाले ऑफलाइन तरीके को अपनाया गया। लेकिन प्रदेश सरकार ऑनलाइन माध्यम से सरकार के राजस्व में ऐतिहासिक वृद्धि करके दिखाएगी। विभिन्न विभागों को तकनीकी तौर पर समृद्ध करने के लिए 266 करोड़ का प्रावधान करके प्रदेश सरकार ने तकनीक आधारित विकास की अवधारमा को धरातल पर उतारने का स्तुत्य कार्य अपने हाथों में लिया है। CG AMRIT BUDGET में बड़ी घोषणा-शासकीय अस्पतालों में लैब टेक्निशियन के 373 पदों पर की जाएगी भर्ती IAS एस प्रकाश को परिवहन विभाग के आयुक्त की जिम्मेदारी, आदेश जारी भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मंत्री प्रबल प्रताप जूदेव ने बजट प्रस्ताव का स्वागत करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार ने अपने संकल्प की पूर्ति करते हुए युवाओं पर फोकस करके उन्हें अपने सर्वतोमुखी विकास का धरातल प्रदान किया गया है। श्री जूदेव ने कहा कि इसी प्रकार राष्ट्रीय स्तर पर स्थापित भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों की भांति प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में छत्तीसगढ़ प्रौद्योगिकी संस्थानों की स्थापना की जाएगी। पं. रविशंकर शुक्ला विश्वविद्यालय में स्टार्ट-अप इनोवेशन को बढ़ावा देने के लिए केंद्रीय इंस्ट्रूमेंटेशन फैसिलिटी का उन्नयन किया जाएगा। व्यवसायमूलक पाठ्यक्रम के रूप में वाणिज्य अध्ययन शाला प्रारंभ की जाएगी। कला साहित्य खेल के क्षेत्र में युवाओं के योगदान को प्रोत्साहित और उन्हें सम्मान देने के लिए 1 करोड़ 50 लाख का प्रावधान किया जाना स्वागतेय है। चौधरी चरण सिंह, पीवी नरसिम्हा राव और वैज्ञानिक एमएस स्वामीनाथन को भारत रत्न की घोषणा पत्थलगांव विधायक श्रीमती गोमती साय ने प्रदेश सरकार के बजट को छत्तीसगढ़ की महतारी को समर्पित बजट बताते हुए कहा कि मातृशक्ति एवं नौनिहालों का विकास के लिए बजट में प्रावधान रखा गया है। प्रदेश की सभी विवाहित महिलाओं के लिए महतारी वंदन योजना अंतर्गत सभी पात्र महिलाओं को 12 हजार रूपये वार्षिक डी.बी.टी. के माध्यम से भुगतान किया जाएंगे। श्रीमती गोमती साय ने कहा कि स्वास्थ्य, पोषण एवं आत्मनिर्भरता में वृद्धि होगी। बजट में सक्षम आंगनबाड़ी केन्द्र एवं पूरक पोषण आहार हेतु 700 करोड़ का प्रावधान किया गया है। पूर्व से संचालित समान उद्देश्य वाली योजनाओं को समायोजित करते हुए 10 नवीन अम्ब्रेला योजना प्रारंभ की जायेगी। इसके लिए 628 करोड़ का प्रावधान किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मातृ वंदन योजना के लिए 117 करोड़ का प्रावधान किया गया है। ग्राम पंचायतों में महिलाओं के विकास एवं सशक्तिकरण हेतु आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के लिए महिला सदन का निर्माण किया जाएगा। इस हेतु 50 करोड़ का प्रावधान किया गया है। पहाड़ी कोरवा समुदाय के बेरोजगार युवकों को फायर फाइटर कोर्स हेतु किया गया काउंसलिंग जशपुर विधायक श्रीमती रायमुनी भगत ने कहा कि प्रदेश सरकार ने सरगुजा एवं बस्तर को फोकस करके यह साबित कर दिया है कि आदिवासियों का भला भाजपा की सरकार ही कर सकती है। प्रदेश सरकार के इस आदिवासी हितैषी बजट में जिसमें बस्तर एवं सरगुजा संभाग के लोगों के विकास पर ज्यादा फोकस किया गया है। उन्होंने कहा कि अनुसूचित जनजाति एवं अनुसूचित जाति वर्गों का विकास एवं विशेष रूप से कमजोर जनजाति समूह के विद्यार्थियों हेतु संचालित आवासीय विद्यालयों के लिए 13 करोड़ का प्रावधान किया गया है। पोस्ट मैट्रिक अनुसूचित जनजाति कन्या छात्रावास जशपुर नगर के भवन निर्माण हेतु प्रावधान किया गया है। गोंडी भाषा के विकास के लिए 2 करोड़ 50 लाख का प्रावधान किया गया है। चरण पादुका के लिए 35 करोड़ का प्रावधान करके प्रदेश सरकार ने संवेदनशीलता का परिचय दिया है। आईआईटी मद्रास और सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र श्रीहरिकोटा से लौटे 43 मेधावी विद्यार्थियों से कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल और यूनिसेफ के अधिकारी डॉ गजेन्द्र ने संकल्प शिक्षण संस्थान जशपुर आकर बातचीत की बजट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए,जिला भाजपा अध्यक्ष सुनिल गुप्ता ने स्वागत किया है। बजट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए सुनिल गुप्ता ने कहा कि वित्त मंत्री द्वारा प्रस्तुत किये गए बजट में प्रदेश के सभी वर्गों के हित का ध्यान रखा गया है। उन्होनें कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व वाली सरकार द्वारा प्रस्तुत किया गया यह बजट,सामान्य बजट नहीं,अपितु प्रदेश के भावी विकास का विजन है। उन्होनें कहा कि बजट में जशपुर जिले के लिए विष्णु देव सरकार ने दरिया दिली दिखाई है। कृषि विद्यालय और 220 बिस्तरीय अस्पताल के अलावा जशपुर और अंबिकापुर के हवाई पट्टी के विकास के लिए16 करोड़ 50 हजार रूपये का प्रावधान किया गया है। इससे इन दोनों ही जिले से हवाई उड़ान की सपने का भविष्य में साकार करने में सहायता मिलेगी। बस्तर और सरगुजा की ओर देखों नीति से पूरे संभाग में पर्यटन और उद्यानिकी को प्रोत्साहित करने में सहायता मिलेगी। बजट मोदी की गारंटी और विष्णु का सुशासन की दिशा में बढ़ाया गया एक और कदम है। इस बजट में खर्च के साथ साथ प्रदेश के खजाने को भरने की भी चिंता सरकार ने की है। राजस्व में वृद्वि के लिए 22 प्रतिशत वृद्वि का लक्ष्य रखा गया है। विष्णुदेव साय सरकार का पहला बजट छत्तीसगढ़ का भविष्य संवारने वाला,दूरगामी परिणाम वाला बजट है। महिला,युवा,किसान और छत्तीसगढ़ के विकास का बजट जशपुर जिले के नवपदस्थ पुलिस अधीक्षक श् शशि मोहन सिंह (IPS) द्वारा पदभार ग्रहण किया गया नवगठित विष्णुदेव साय सरकार के पहले बजट पर प्रतिक्रया व्यक्त करते हुए,मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की धर्मपत्नी कौशल्या साय ने कहा कि यह बजट प्रदेश के किसान,युवा और महिलाओं के साथ पूरे छत्तीसगढ़ के विकास की दिशा में उठाया गया एक ठोस कदम है। उन्होनें कहा कि इस संतुलित बजट में प्रदेश के सभी क्षेत्र और वर्गो के विकास का ध्यान वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने रखा है। भ्रष्टाचार रोकने और राज्य का खजाना भरने के लिए आधुनिक तकनीक का प्रयोग करने की ओर सरकार ने जो कदम बढ़ाया है,उसका असर आने वाले दिनों में दिखाई देगा।

Follow us on

Advertisement

image

जरूर पढ़ें

Featured Image

JEE Advanced 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू : IIT कानपुर ने शुरू की आवेदन प्रक्रिया, अंतिम तिथि 2 मई

Featured Image

बिना रिस्क कमाएं ज्यादा : पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम से कमाएं हर माह 20 हजार रुपये, बस एक बार निवेश करना होगा निवेश

Featured Image

RBI का बड़ा फैसला : अब 10 साल से ऊपर के नाबालिग खुद खोल सकेंगे बैंक खाता, पहले पैरेंट के साथ खुलता था जॉइंट अकाउंट

Featured Image

फगुआ 2025: : उरांव समुदाय का पवित्र अनुष्ठान, सोनो-रूपो के आतंक से मुक्ति का उत्सव सरहुल और होली से पहले गूंजेगा फगुआ का उल्लास

Featured Image

होली 2025: : खुशियों के रंग और पर्यावरण की सुरक्षा का संकल्प

Featured Image

Join Indian Army through NCC Special Entry! : भारतीय सेना में NCC स्पेशल एंट्री से अधिकारी बनने का सुनहरा मौका,आवेदन प्रक्रिया शुरू

Featured Image

आज से होलाष्टक शुरू: : फाल्गुन मास में इसका विशेष महत्व,होलाष्टक के दौरान क्या करें और क्या न करें?

Featured Image

Airtel का सस्ता धमाका : 199 रुपये वाला प्लान, 28 दिन की वैधता और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेंगे ये फायदे! जानिए पूरी डिटेल

Featured Image

Jio का नया धमाका : OTT और क्रिकेट प्रेमियों के लिए Jio का खास प्लान, ₹195 में 15GB डेटा और फ्री JioHotstar सब्सक्रिप्शन

Featured Image

"planetary parade. 2025": : आसमान में दिखेगा अद्भुत नज़ारा: सात ग्रह होंगे एक सीध में

Advertisement