कल अकाउंट में आएगी महतारी वंदन योजना की पहली किस्त, महिलाओं को मिलेंगे एक हजार रुपये

admin
Updated At: 09 Mar 2024 at 09:41 PM
तेज रफ्तार ट्रक ने 2 बाइक सवार युवकों को ठोकर मार दी. दोनों की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ में महतारी वंदन योजना की पहली किस्त रविवार को महिलाओं के खाते में ट्रांसफर की जाएगी। इसके लिए शासन-प्रशासन की ओर से तैयारी तेज कर दी गई है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इंटरनेट मीडिया एक्स पर जानकारी साझा की है। इससे पहले आठ और बाद में सात मार्च की तारीख तय हुई थी, लेकिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का समय नहीं मिलने से कार्यक्रम को स्थगित करना पड़ा था। महिला हितग्राहियों को मैसेज के माध्यम से 10 मार्च को राशि जारी होने की जानकारी भी दी जा रही है।
राजधानी समेत प्रदेश के सभी जिला और ब्लाक मुख्यालय, नगरीय निकाय क्षेत्रों में महतारी वंदन सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री वर्चुअल जुड़कर लोगों को संबोधित करेंगे और हितग्राहियों से बात करेंगे। इस अवसर पर महतारी वंदन योजना के तहत प्रदेश की 70 लाख से अधिक महिलाओं के खाते में डीबीटी के माध्यम से पहली किश्त का अंतरण किया जाएगा।
प्रत्येक माह महिलाओं के खाते में आएंगे 1000 रुपये
इससे प्रत्येक माह महिलाओं के खाते में 1000 रुपये आएंगे। राजधानी के साइंस कालेज मैदान में दोपहर एक बजे आयोजित मुख्य कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शामिल होंगे। सम्मेलन में मुख्यमंत्री प्रदेश को बाल विवाह मुक्त करने के अभियान का शुभारंभ भी करेंगे।
सम्मेलन में विभागीय गतिविधियों पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन के साथ महिला स्व-सहायता समूहों की ओर से उत्पादित सामग्री के विक्रय के लिए स्टाल भी लगाए जाएंगे। साथ ही विभागीय योजनाओं की जानकारी भी दी जाएगी। जिला स्तर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश को बाल विवाह मुक्त करने का संकल्प भी लिया जाएगा।
Follow us on
Advertisement

जरूर पढ़ें

फगुआ 2025: : उरांव समुदाय का पवित्र अनुष्ठान, सोनो-रूपो के आतंक से मुक्ति का उत्सव सरहुल और होली से पहले गूंजेगा फगुआ का उल्लास

होली 2025: : खुशियों के रंग और पर्यावरण की सुरक्षा का संकल्प

Join Indian Army through NCC Special Entry! : भारतीय सेना में NCC स्पेशल एंट्री से अधिकारी बनने का सुनहरा मौका,आवेदन प्रक्रिया शुरू

आज से होलाष्टक शुरू: : फाल्गुन मास में इसका विशेष महत्व,होलाष्टक के दौरान क्या करें और क्या न करें?

Airtel का सस्ता धमाका : 199 रुपये वाला प्लान, 28 दिन की वैधता और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेंगे ये फायदे! जानिए पूरी डिटेल

Jio का नया धमाका : OTT और क्रिकेट प्रेमियों के लिए Jio का खास प्लान, ₹195 में 15GB डेटा और फ्री JioHotstar सब्सक्रिप्शन

"planetary parade. 2025": : आसमान में दिखेगा अद्भुत नज़ारा: सात ग्रह होंगे एक सीध में

सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी : यूनिफाइड पेंशन स्कीम से मिलेगी गारंटीड पेंशन, 1 अप्रैल 2025 से लागू होगी पेंशन स्कीम

फास्टैग रिचार्ज में बदलाव: : अब जुर्माना भरने से बचने के लिए समयसीमा का पालन करना होगा

TRAI: : स्पैम कॉल और संदेशों पर लगेगा 10 लाख तक जुर्माना, TRAI ने टेलीकॉम कंपनियों पर कसा शिकंजा
Advertisement