पाले ने लुढ़काया पारा, जमने लगी ओस की बूंदे,जशपुर और सरगुजा के पाठ क्षेत्र में न्यूनतम तापमान 4 डिग्री पर पहुंचा

admin
Updated At: 19 Dec 2022 at 03:33 AM
सर्द हवाओं के कारण तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में पांच डिग्री से ज्यादा की गिरावट हुई है। संभाग मुख्यालय अंबिकापुर में 6 डिग्री, मेनपाठ और जशपुर के पाठ क्षेत्र में 4 डिग्री में न्यूनतम तापमान करीब दर्ज किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले एक-दो दिनों में न्यूनतम तापमान में और गिरावट दर्ज की जा सकती है।
उत्तरी छत्तीसगढ़ में सर्द हवाओं के साथ कड़ाके की ठंड पड़ना शुरू हो गई है। खासकर सरगुजा और जशपुर जिले में असर दिखना शुरू हो गया है। रविवार के मैनपाट व सामरी पाट में पाले की चादर घास के मैदान और पत्तियों पर दिखाई दी। यह इस सीजन का पहला पाला है। तीन दिनों में ही तापमान पांच डिग्री तक गिर गया है। मैनपाट में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री व सामरी पाट, पंडरापाठ, सन्ना मे न्यूनतम तापमान 4 डिग्री दर्ज किया गया है।
https://admin.cgnow.in/rotate-the-phone-get-the-pan-card/
चक्रवाती तूफान का असर कम होने के साथ ही उत्तर छत्तीसगढ़ में ठंड ने अपना तेवर दिखाना शुरू कर दिया है। मैनपाट, सामरीपाट के साथ जशपुर क्षेत्र में कई स्थानों पर पाला पड़ा। इसके चलते तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। सामान्य तौर पर उत्तर छत्तीसगढ़ में दिसंबर के अंतिम सप्ताह एवं जनवरी के पहले पखवाड़े में कडाके की ठंड पड़ती है। इस दौरान पाट क्षेत्रों में तामपान 1 डिग्री तक पहुंच जाता है।
मैनपाट में रविवार को न्यूनतम तापमान 5.1 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं सामरी पाट में न्यूनतम तापमान 4.2 डिग्री दर्ज किया गया है। संभाग मुख्यालय अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान करीब 6 डिग्री दर्ज किया गया है। सर्द हवाओं के कारण तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में पांच डिग्री से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार आगामी एक-दो दिनों में न्यूनतम तापमान में और गिरावट हो सकती है।


Follow us on
Advertisement

जरूर पढ़ें

आज से होलाष्टक शुरू: : फाल्गुन मास में इसका विशेष महत्व,होलाष्टक के दौरान क्या करें और क्या न करें?

Airtel का सस्ता धमाका : 199 रुपये वाला प्लान, 28 दिन की वैधता और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेंगे ये फायदे! जानिए पूरी डिटेल

Jio का नया धमाका : OTT और क्रिकेट प्रेमियों के लिए Jio का खास प्लान, ₹195 में 15GB डेटा और फ्री JioHotstar सब्सक्रिप्शन

"planetary parade. 2025": : आसमान में दिखेगा अद्भुत नज़ारा: सात ग्रह होंगे एक सीध में

सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी : यूनिफाइड पेंशन स्कीम से मिलेगी गारंटीड पेंशन, 1 अप्रैल 2025 से लागू होगी पेंशन स्कीम

फास्टैग रिचार्ज में बदलाव: : अब जुर्माना भरने से बचने के लिए समयसीमा का पालन करना होगा

TRAI: : स्पैम कॉल और संदेशों पर लगेगा 10 लाख तक जुर्माना, TRAI ने टेलीकॉम कंपनियों पर कसा शिकंजा

Youtube: : यूट्यूब के दो नए धमाकेदार फीचर लॉन्च, क्रिएटर्स और यूजर्स दोनों को मिलेगा फायदा

Weather: : इस साल फरवरी से ही कहर बरपाएगी गर्मी, सूखे का दिखेगा प्रकोप; बदलते मौसम को लेकर IMD ने जारी किया अलर्ट

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी : सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा के आवेदन सुधार का अंतिम अवसर, जानें अंतिम तारीख
Advertisement