पानी की टंकी पर बैठी थी 'गर्लफ्रेंड', ब्वॉयफ्रेंड ने दे दिया धक्का, मौके पर पहुंची पुलिस

admin
Updated At: 18 Nov 2022 at 08:42 PM
दिल्ली में श्रद्धा हत्याकांड के बाद से लोगों में जहां आक्रोश है वहीं अब मुंबई से भी एक मामला सामने आया है जहां एक शख्स ने अपनी बीपीओ कर्मचारी प्रेमिका से बहस के बाद उसे जान से मारने की कोशिश की। पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपी शख्स ने अपनी प्रमेका को 15वें मंजिल पर स्थित पानी की टंकी से धक्का दे दिया। हालांकि, गनीमत ये रही कि लड़की की जान बच गई लेकिन वह गंभीर रूप से घायल हो गई। रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्टर भी हो गया है। पुलिस ने आरोपी शख्स को गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस अधिकारी के मुताबिक यह घटना रविवार की है। शख्स ने अपनी गर्लफ्रेंड को मिलने अपने दोस्त के यहां बुलाया था। यहां आने के बाद दोनों के बीच किसी बात को लेकर बहस हो गई जिससे लड़की नाराज होकर 15वीं मंजिल पर स्थित 18 फीट ऊंची टंकी पर जाकर बैठ गई। फिर क्या था कुछ देर बाद उसका ब्वॉयफ्रेंड वहां भी पहुंच गया और उससे बहस करने लगा। अब बहस इतनी तेज हो गई कि लड़के को गुस्सा आ गया और उसने एक झटके में गर्लफ्रेंड को धक्का दे दिया। हालांकि, गनीमत ये रही कि वह नीचे छत पर ही गिरी। लेकिन उसे गंभीर चोट आ गई। रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर भी आ गए।आरोपी शख्स बोरीवली पश्चिम का निवासी है और एक बीपीओ कर्मचारी भी है। जबकि पीड़िता अपने परिवार के साथ मलाड में रहती थी। अधिकारी ने कहा कि पुलिस ने आरोपी के दोस्त का बयान दर्ज करने के लिए उसे तलब किया है। उन्होंने कहा कि हम उस एग्रीगेटर कैब के बारे में जानकारी जुटा रहे हैं, जिसे आरोपी ने घटना के बाद प्रियंगी को पहले अपने बोरीवली फ्लैट और फिर सुबह करीब 8 बजे उसके मलाड स्थित घर ले जाने के लिए किराए पर लिया था।
Follow us on
Advertisement

जरूर पढ़ें

Corona : : क्या भारत में भी आने वाली है कोरोना की नई लहर? हालात पर एक नजर

JEE Advanced 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू : IIT कानपुर ने शुरू की आवेदन प्रक्रिया, अंतिम तिथि 2 मई

बिना रिस्क कमाएं ज्यादा : पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम से कमाएं हर माह 20 हजार रुपये, बस एक बार निवेश करना होगा निवेश

RBI का बड़ा फैसला : अब 10 साल से ऊपर के नाबालिग खुद खोल सकेंगे बैंक खाता, पहले पैरेंट के साथ खुलता था जॉइंट अकाउंट

फगुआ 2025: : उरांव समुदाय का पवित्र अनुष्ठान, सोनो-रूपो के आतंक से मुक्ति का उत्सव सरहुल और होली से पहले गूंजेगा फगुआ का उल्लास

होली 2025: : खुशियों के रंग और पर्यावरण की सुरक्षा का संकल्प

Join Indian Army through NCC Special Entry! : भारतीय सेना में NCC स्पेशल एंट्री से अधिकारी बनने का सुनहरा मौका,आवेदन प्रक्रिया शुरू

आज से होलाष्टक शुरू: : फाल्गुन मास में इसका विशेष महत्व,होलाष्टक के दौरान क्या करें और क्या न करें?

Airtel का सस्ता धमाका : 199 रुपये वाला प्लान, 28 दिन की वैधता और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेंगे ये फायदे! जानिए पूरी डिटेल

Jio का नया धमाका : OTT और क्रिकेट प्रेमियों के लिए Jio का खास प्लान, ₹195 में 15GB डेटा और फ्री JioHotstar सब्सक्रिप्शन
Advertisement