विधानसभा में बस्तर मेला-मड़ई का मुद्दा उठा, बस्तर दशहरा की राशि बढ़ी 35 लाख से बढ़ोतरी होकर मिलेंगे 50 लाख की राशि

admin
Updated At: 16 Feb 2024 at 06:35 PM
रायपुर। विधानसभा में शुक्रवार को शासकीय मद से बस्तर में मेला-मड़ई के आयोजन का मुद्दा उठा. मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने बताया कि बस्तर का दशहरा पूरे विश्व में अनूठा है. इसके लिए 35 लाख दी जाती है, लेकिन आने वाले समय में 50 लाख की राशि दी जाएगी. इसके अलावा रामाराम महोत्सव और चित्रकोट महोत्सव के लिए 15 लाख दिए जाएंगे. भाजपा विधायक किरण सिंहदेव ने सदन में सवाल किया कि बस्तर में कितने मेला मड़ई का आयोजन किया जाता है. इस पर मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने बताया कि भाजपा की पिछली सरकार में ही मेला मड़ई के लिए राशि देने की व्यवस्था की थी. चित्रकोट महोत्सव, रामाराम महोत्सव और दशहरा महोत्सव के लिए राशि उपलब्ध कराई जाती है. इस पर किरण सिंहदेव ने मिल रही राशि को अपर्याप्त बताते हुए सवाल किया कि क्या सरकार अधिक राशि देगी. इस पर बृजमोहन अग्रवाल ने दशहरा महोत्सव के साथ रामाराम महोत्सव और चित्रकोट महोत्सव के लिए दी जाने वाली राशि में बढ़ोतरी की जानकारी देते हुए गोंचा पर्व के लिए भी 3 के स्थान पर 5 लाख की राशि देने की घोषणा की.
Follow us on
Advertisement

जरूर पढ़ें

फगुआ 2025: : उरांव समुदाय का पवित्र अनुष्ठान, सोनो-रूपो के आतंक से मुक्ति का उत्सव सरहुल और होली से पहले गूंजेगा फगुआ का उल्लास

होली 2025: : खुशियों के रंग और पर्यावरण की सुरक्षा का संकल्प

Join Indian Army through NCC Special Entry! : भारतीय सेना में NCC स्पेशल एंट्री से अधिकारी बनने का सुनहरा मौका,आवेदन प्रक्रिया शुरू

आज से होलाष्टक शुरू: : फाल्गुन मास में इसका विशेष महत्व,होलाष्टक के दौरान क्या करें और क्या न करें?

Airtel का सस्ता धमाका : 199 रुपये वाला प्लान, 28 दिन की वैधता और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेंगे ये फायदे! जानिए पूरी डिटेल

Jio का नया धमाका : OTT और क्रिकेट प्रेमियों के लिए Jio का खास प्लान, ₹195 में 15GB डेटा और फ्री JioHotstar सब्सक्रिप्शन

"planetary parade. 2025": : आसमान में दिखेगा अद्भुत नज़ारा: सात ग्रह होंगे एक सीध में

सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी : यूनिफाइड पेंशन स्कीम से मिलेगी गारंटीड पेंशन, 1 अप्रैल 2025 से लागू होगी पेंशन स्कीम

फास्टैग रिचार्ज में बदलाव: : अब जुर्माना भरने से बचने के लिए समयसीमा का पालन करना होगा

TRAI: : स्पैम कॉल और संदेशों पर लगेगा 10 लाख तक जुर्माना, TRAI ने टेलीकॉम कंपनियों पर कसा शिकंजा
Advertisement