होमबड़ी ख़बरेंविडियो
logo


Flag marchThagiLumbniNepalPoetHoli joy turns tragic:

बच्चों की पढ़ाई से इलाज तक का लालच, कियोस्क चलाने वाला करवा रहा था धर्मांतरण, जानें पूरा मामला

Featured Image

admin

Updated At: 02 Dec 2024 at 05:47 PM

भोपाल: मध्य प्रदेश के भोपाल शहर में धर्म परिवर्तन का जिन्न फिर बाहर निकला है। ताजा मामले में एक कियोस्क चलाने वाला युवक इस घटना को अंजाम दे रहा था। वह लोगों का ब्रेन वॉश करने के लिए उनकी कमजोरी और गरीबी का फायदा उठा रहा था। ऐसा करने के लिए आरोपी लोगों को पैसों का लालच देता था, इसके साथ साथ बच्चों की पढ़ाई से लेकर इलाज तक सारी सुविधाओं को ऑफर करता था। भोपाल के बागसेवनिया में धर्म परिवर्तन के इस खेल को बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने बाहर लाया। इसके बाद आरोपी को रंगे हाथों पकड़ा, जिसके बाद जमकर हंगामा हुआ। मामला इतना बढ़ा कि पुलिस को आकर कार्रवाई करनी पड़ी। इन लोगों का गिरोह जरूरतमंद लोगों को निशाना बनाता था। फिर उनके हितैषी बन करके उन्हें बच्चों की पढ़ाई और शादी का लालच देते थे। जिसकी कीमत धर्म परिवर्तन करके चुकानी पड़ेगी। जब जरूरतमंद लोग जाल में फंसते हुए दिखते तो आरोपी उन्हे प्रार्थना में बुलाने जाते साथ में राशन और जरूरी चीजें लेकर पहुंचते। ताकि जरूरतमंद लोग एहसान तले दब जाएं। आरोपी अपने घर में पिछले कई महीनों से प्रार्थना का आयोजन कर रहा था। इस दौरान एक दर्जन से ज़्यादा लोगों का धर्म परिवर्तन कराया गया है, लेकिन यह संख्या और भी अधिक हो सकती है। पुलिस ने शिवकुमार और तीन महिलाओं के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उनकी फंडिंग के स्रोत की जांच कर रही है। पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि शिवकुमार पर पहले से कोई एफआईआर दर्ज है या नहीं।

Follow us on

Advertisement

image

जरूर पढ़ें

Featured Image

फगुआ 2025: : उरांव समुदाय का पवित्र अनुष्ठान, सोनो-रूपो के आतंक से मुक्ति का उत्सव सरहुल और होली से पहले गूंजेगा फगुआ का उल्लास

Featured Image

होली 2025: : खुशियों के रंग और पर्यावरण की सुरक्षा का संकल्प

Featured Image

Join Indian Army through NCC Special Entry! : भारतीय सेना में NCC स्पेशल एंट्री से अधिकारी बनने का सुनहरा मौका,आवेदन प्रक्रिया शुरू

Featured Image

आज से होलाष्टक शुरू: : फाल्गुन मास में इसका विशेष महत्व,होलाष्टक के दौरान क्या करें और क्या न करें?

Featured Image

Airtel का सस्ता धमाका : 199 रुपये वाला प्लान, 28 दिन की वैधता और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेंगे ये फायदे! जानिए पूरी डिटेल

Featured Image

Jio का नया धमाका : OTT और क्रिकेट प्रेमियों के लिए Jio का खास प्लान, ₹195 में 15GB डेटा और फ्री JioHotstar सब्सक्रिप्शन

Featured Image

"planetary parade. 2025": : आसमान में दिखेगा अद्भुत नज़ारा: सात ग्रह होंगे एक सीध में

Featured Image

सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी : यूनिफाइड पेंशन स्कीम से मिलेगी गारंटीड पेंशन, 1 अप्रैल 2025 से लागू होगी पेंशन स्कीम

Featured Image

फास्टैग रिचार्ज में बदलाव: : अब जुर्माना भरने से बचने के लिए समयसीमा का पालन करना होगा

Featured Image

TRAI: : स्पैम कॉल और संदेशों पर लगेगा 10 लाख तक जुर्माना, TRAI ने टेलीकॉम कंपनियों पर कसा शिकंजा

Advertisement