'शहजादा' मचाएगा 500 करोड़ी 'पठान' के साम्राज्य में खलबली! 'वारिसु' का हाल कर देगा हैरान

admin
Updated At: 16 Feb 2023 at 04:45 PM
बीती 25 जनवरी से सिनेमाघरों पर राज कर रही शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' ने बीते दिन बॉक्स ऑफिस पर एक ऐसा कीर्तिमान हासिल किया है, जो अभी तक कोई बॉलीवुड फिल्म करने में सफल नहीं हुई है। 'पठान' ने बॉक्स ऑफिस पर जहां बीते दिन 500 करोड़ का जादुई आंकड़ा छू लिया है, वहीं पोंगल के अवसर पर रिलीज हुई विजय की 'वारिसु' अपनी जान फूंक रही है। फिल्म की कमाई में गिरावट बेशक दर्ज की गई है, लेकिन यह अभी भी बिजनेस कर रही है। हालांकि, कल यानी शुक्रवार को इन दोनों फिल्मों को टक्कर देने के लिए बॉलीवुड का 'शहजादा' सिनेमाघरों में दस्तक देने वाला है। चलिए जानते हैं कि बुधवार को किस फिल्म ने कितनी कमाई की है। सिद्धांत आनंद की फिल्म में शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण, जॉन अब्राहम सहित कई सितारे नजर आए हैं। स्टारकास्ट का स्टारडम कहें या 'पठान' की जादूगरी फिल्म की कमाई थमने का नाम नहीं ले रही है। पहले दिन से ताबड़तोड़ कमाई करने वाली 'पठान' बॉक्स ऑफिस पर अपना जलवा दिखाने में सफल रही है। 'पठान' के पिछले दिनों की कमाई का ग्राफ देखें तो फिल्म ने 20वें दिन 4.20 करोड़ और 21वें दिन 5.6 करोड़ का कारोबार किया था। अब फिल्म के 22वें दिन यानी बुधवार के कलेक्शन की बात करें तो 'पठान' ने 3.50 करोड़ रुपये कमाकर देशभर में 502.35 करोड़ रुपये का आंकड़ा छू लिया है। इसी के साथ 'पठान' ऐसा करने वाली बॉलीवुड की पहले फिल्म बन गई है।
दिन/ हफ्ते | कलेक्शन (करोड़ में) |
पहला हफ्ता | 364.15 |
10वां दिन | 14 |
11वां दिन | 23.25 |
12वां दिन | 28.5 |
13वां दिन | 8.55 |
14वां दिन | 7.75 |
15वां दिन | 6.75 |
16वां दिन | 5.95 |
17वां दिन | 5.9 |
18वां दिन | 11.25 |
19वां दिन | 13.00 |
20वां दिन | 4.20 |
21वां दिन | 5.65 |
22वां दिन | 3.50 |
कुल कलेक्शन | 502.35 |
Follow us on
Advertisement

जरूर पढ़ें

फगुआ 2025: : उरांव समुदाय का पवित्र अनुष्ठान, सोनो-रूपो के आतंक से मुक्ति का उत्सव सरहुल और होली से पहले गूंजेगा फगुआ का उल्लास

होली 2025: : खुशियों के रंग और पर्यावरण की सुरक्षा का संकल्प

Join Indian Army through NCC Special Entry! : भारतीय सेना में NCC स्पेशल एंट्री से अधिकारी बनने का सुनहरा मौका,आवेदन प्रक्रिया शुरू

आज से होलाष्टक शुरू: : फाल्गुन मास में इसका विशेष महत्व,होलाष्टक के दौरान क्या करें और क्या न करें?

Airtel का सस्ता धमाका : 199 रुपये वाला प्लान, 28 दिन की वैधता और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेंगे ये फायदे! जानिए पूरी डिटेल

Jio का नया धमाका : OTT और क्रिकेट प्रेमियों के लिए Jio का खास प्लान, ₹195 में 15GB डेटा और फ्री JioHotstar सब्सक्रिप्शन

"planetary parade. 2025": : आसमान में दिखेगा अद्भुत नज़ारा: सात ग्रह होंगे एक सीध में

सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी : यूनिफाइड पेंशन स्कीम से मिलेगी गारंटीड पेंशन, 1 अप्रैल 2025 से लागू होगी पेंशन स्कीम

फास्टैग रिचार्ज में बदलाव: : अब जुर्माना भरने से बचने के लिए समयसीमा का पालन करना होगा

TRAI: : स्पैम कॉल और संदेशों पर लगेगा 10 लाख तक जुर्माना, TRAI ने टेलीकॉम कंपनियों पर कसा शिकंजा
Advertisement