केन्द्र सरकार के नीति का पालन करे राज्य सरकार- फेडरेशन मोदी की गारंटी कब लागू होगा ? कर्मचारी जगत हैरान !

admin
Updated At: 17 Oct 2024 at 04:36 PM
कलेक्टर ने शराबी प्रधान पाठक को किया निलंबित
रायपुर
छत्तीसगढ़ प्रदेश शिक्षक फेडरेशन के प्रांताध्यक्ष राजेश चटर्जी का कहना है कि अखिल भारतीय उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (AICPIN) के आधार पर केन्द्र सरकार द्वारा प्रत्येक वर्ष के 1 जनवरी एवं 1 जुलाई के स्थिति में कर्मचारियों तथा पेंशनरों को महँगाई भत्ता (DA) तथा महँगाई राहत (DR) में वृद्धि किया जाता है। राज्य सरकार को भी इस नीति का पालन करना चाहिए। उन्होंने बताया कि 1 जुलाई 2019 से 1 जुलाई 2024 तक केन्द्र सरकार के कर्मचारियों के समान, राज्य सरकार के कर्मचारियों एवं पेंशनरों को देय तिथि से महँगाई भत्ता (DA) तथा महँगाई राहत (DR) नहीं दिया जा रहा है। जोकि केन्द्र सरकार की नीति के अनुसार नहीं है।आखिर छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 में प्रदेश के कर्मचारियों के लिए *मोदी की गारंटी* का कब क्रियान्वयन होगा ? क्या राज्य सरकार ने मोदी की गारंटी को भुला दिया है ? कर्मचारी जगत हैरान है।
सरगुजा से हवाई सेवा 20 अक्टूबर से होगी शुरू होगी, बनारस से पीएम करेंगे ऑनलाइन शुभारंभ
उन्होंने कुछ आंकड़ों से बताया कि *1 जनवरी 23 को AICPIN 132.8 पर केन्द्र में DA/DR 42 % लेकिन राज्य में 33% !*
*1जुलाई 23 को AICPIN 139.7 पर केन्द्र में DA/DR 46% लेकिन राज्य में 38 % !*
*1 जनवरी 24 को AICPIN 138.9 पर केन्द्र में DA/DR 50% लेकिन राज्य में 42% !*
*1जुलाई 24 को AICPIN 142.7 पर केन्द्र में DA/DR 53% (अपेक्षित) लेकिन राज्य में 46% !* जिसके कारण 1 जुलाई 2019 से 31 जुलाई 2024 तक कर्मचारियों को लाखों में आर्थिक नुकसान हुआ है। उन्होंने प्रारंभिक न्यूनतम वेतन पर हुए नुकसान का जानकारी दिया कि
लेवल-1 (ग्रेड पे 1300) ₹ 64740
लेवल-2 (ग्रेड पे 1400) ₹ 66815
लेवल-3 (ग्रेड पे 1800) ₹ 74700
लेवल-4 (ग्रेड पे 1900) ₹ 80925
लेवल-5 (ग्रेड पे 2200) ₹ 92960
लेवल-6 (ग्रेड पे 2400) ₹ 104995
लेवल-7 (ग्रेड पे 2800) ₹ 119105
लेवल-8 (ग्रेड पे 4200) ₹ 146910
लेवल-9 (ग्रेड पे 4300) ₹ 158115
लेवल-10 (ग्रेड पे 4400) ₹ 179280
लेवल-11 (ग्रेड पे 4800) ₹ 203765
लेवल-12 (ग्रेड पे 5400) ₹ 232815
लेवल-13 (ग्रेड पे 6600) ₹ 279295
लेवल-14 (ग्रेड पे 7600) ₹ 331585
लेवल-15 (ग्रेड पे 8700) ₹ 491775
लेवल-16 (ग्रेड पे 8900) ₹ 538255
लेवल-17 (ग्रेड पे 10000) ₹ 588470
कलेक्टर ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले 13 शिक्षकों और बगीचा सीएसी मुनीरुद्दीदिन चिश्ती समेत 3 अन्य को किया सम्मानित
उन्होंने बताया कि राज्य सरकार द्वारा 1 अक्टूबर 2024 से DA में 4 % वृध्दि की घोषणा से DA 46% से 50 % हो गया है। जिसके कारण कर्मचारियों के वेतन में 4 % तथा HRA में 1 % का वृध्दि होगा। HRA 9 % अब 10 % तथा 6% अब 7% देय होगा।DA में वृध्दि से चतुर्थ वर्ग कर्मचारी को वेतन में न्यूनतम ₹624 और अधिकतम ₹1976;तृतीय वर्ग को ₹ 780 और ₹ 2480;द्वितीय श्रेणी को ₹ 1728 और ₹ 5460 तथा प्रथम श्रेणी को ₹ 3196 और ₹ 8468 वृद्धि होगा। उन्होंने बताया कि वर्तमान मूलवेतन पर DA में 4 % तथा HRA में 1% कुल 5 % की वृध्दि कर्मचारियों के आंदोलन के वजह से हुआ है।
Follow us on
Advertisement

जरूर पढ़ें

JEE Advanced 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू : IIT कानपुर ने शुरू की आवेदन प्रक्रिया, अंतिम तिथि 2 मई

बिना रिस्क कमाएं ज्यादा : पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम से कमाएं हर माह 20 हजार रुपये, बस एक बार निवेश करना होगा निवेश

RBI का बड़ा फैसला : अब 10 साल से ऊपर के नाबालिग खुद खोल सकेंगे बैंक खाता, पहले पैरेंट के साथ खुलता था जॉइंट अकाउंट

फगुआ 2025: : उरांव समुदाय का पवित्र अनुष्ठान, सोनो-रूपो के आतंक से मुक्ति का उत्सव सरहुल और होली से पहले गूंजेगा फगुआ का उल्लास

होली 2025: : खुशियों के रंग और पर्यावरण की सुरक्षा का संकल्प

Join Indian Army through NCC Special Entry! : भारतीय सेना में NCC स्पेशल एंट्री से अधिकारी बनने का सुनहरा मौका,आवेदन प्रक्रिया शुरू

आज से होलाष्टक शुरू: : फाल्गुन मास में इसका विशेष महत्व,होलाष्टक के दौरान क्या करें और क्या न करें?

Airtel का सस्ता धमाका : 199 रुपये वाला प्लान, 28 दिन की वैधता और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेंगे ये फायदे! जानिए पूरी डिटेल

Jio का नया धमाका : OTT और क्रिकेट प्रेमियों के लिए Jio का खास प्लान, ₹195 में 15GB डेटा और फ्री JioHotstar सब्सक्रिप्शन

"planetary parade. 2025": : आसमान में दिखेगा अद्भुत नज़ारा: सात ग्रह होंगे एक सीध में
Advertisement