होमबड़ी ख़बरेंविडियो
logo


BurningForrest"RBI Permits Minors Above 10 to Operate Savings Accounts"RBI Allows Minors Over 10 to Open Independent Savings AccountsIps Officer transferCop Kills CopBihar

पत्नी ने मायके में दी अपनी सैलरी तो पति ने हत्या कर दी, फिर कंबल में शव छिपाकर भाग निकला

Featured Image

admin

Updated At: 13 Nov 2022 at 03:14 AM

कोरबा में एक युवक ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। इसके शव को कंबल में लपेटकर घर में ही छिपा दिया और भाग निकला। जब महिला का बेटा घर पहुंचा तो हत्या का पता चला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। महिला की गलती सिर्फ इतनी थी कि उसने सैलरी की रकम अपने मायके में दे दी थी। मामला हरदी बाजार चौकी क्षेत्र का है। एक दिन पहले बेटी से कहा था-तेरे लिए नए कपड़े लेकर आऊंगा, घर पहुंचने से पहले ही आ गई मौत किताबों से तौले गए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, कहा-शिक्षा जीवन का आधार है और उसका आधार पुस्तकें जानकारी के मुताबिक, रायगढ़ के खरसिया निवासी धर्म सिंह सिद्धार्थ कोरबा में रेशम विभाग में फील्ड मैन है। वह उतरदा रोड स्थित यदुनाथ सिंह राठौर के घर में पत्नी रजनी सिंह और 18 साल के बेटे हेमंत के साथ किराये से रहता है। उसका बेटा शुक्रवार को अपने मामा के घर गया हुआ था। घर में सिर्फ पति-पत्नी ही थे और उनमें झगड़ा हो रहा था। इसके बाद धर्म सिंह चला गया, लेकिन मकान मालिक ने काफी देर से रजनी को नहीं देखा। इस पर उसने धर्म सिंह के मोबाइल पर कॉल किया, लेकिन वह स्विच ऑफ था। इसके बाद उसने हेमंत को इसकी जानकारी दी। थोड़ी देर में हेमंत अपने मामा के साथ घर पहुंचा तो देखा कि कंबल से उसकी मां का शव खून से लथपथ ढंका हुआ था और कमरे में खून फैला था। इसके बाद उसने पुलिस को सूचना दी। हत्या की सूचना पर पुलिस पहुंची और पूछताछ की तो सामने आया कि पति-पत्नी के बीच पैसों को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद पुलिस ने भी धर्म सिंह से संपर्क का प्रयास किया, लेकिन कुछ पता नहीं चला। इससे पुलिस को भी संदेह हो गया कि धर्म सिंह ने हत्या की है। इस बीच धर्म सिंह के दीपिका में देखे जाने की सूचना मिली तो पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में उसने हत्या की बात स्वीकार कर ली। बताया कि रजनी अपनी कमाई में से उसे रुपये नहीं देती थी। इस बार भी उसने अपनी सैलरी मायके में दे दी। *संसदीय सचिव यू. डी. मिंज के प्रयासों से नगर पंचायत कुनकुरी में विकास कार्यों के लिए 2 करोड़ 91 लाख की मिली सौगात* इस बात को लेकर दोनों में काफी विवाद हुआ। गुस्से में आकर धर्म सिंह ने रजनी का सिर कमरे में अलग-अलग जगह पटका। जिसके चलते कमरे में जगह-जगह खून फैल गया और रजनी की मौत हो गई। इसके बाद बेडरूम में ही कंबल से उसका शव ढंक कर भाग निकला था। चौकी प्रभारी मयंक मिश्रा ने बताया कि धर्म सिंह को हत्या के आरोप में पकड़ लिया गया है। उसे कोर्ट की कार्रवाई कर जेल भेजने की जा रही है।

Follow us on

Advertisement

image

जरूर पढ़ें

Featured Image

Corona : : क्या भारत में भी आने वाली है कोरोना की नई लहर? हालात पर एक नजर

Featured Image

JEE Advanced 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू : IIT कानपुर ने शुरू की आवेदन प्रक्रिया, अंतिम तिथि 2 मई

Featured Image

बिना रिस्क कमाएं ज्यादा : पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम से कमाएं हर माह 20 हजार रुपये, बस एक बार निवेश करना होगा निवेश

Featured Image

RBI का बड़ा फैसला : अब 10 साल से ऊपर के नाबालिग खुद खोल सकेंगे बैंक खाता, पहले पैरेंट के साथ खुलता था जॉइंट अकाउंट

Featured Image

फगुआ 2025: : उरांव समुदाय का पवित्र अनुष्ठान, सोनो-रूपो के आतंक से मुक्ति का उत्सव सरहुल और होली से पहले गूंजेगा फगुआ का उल्लास

Featured Image

होली 2025: : खुशियों के रंग और पर्यावरण की सुरक्षा का संकल्प

Featured Image

Join Indian Army through NCC Special Entry! : भारतीय सेना में NCC स्पेशल एंट्री से अधिकारी बनने का सुनहरा मौका,आवेदन प्रक्रिया शुरू

Featured Image

आज से होलाष्टक शुरू: : फाल्गुन मास में इसका विशेष महत्व,होलाष्टक के दौरान क्या करें और क्या न करें?

Featured Image

Airtel का सस्ता धमाका : 199 रुपये वाला प्लान, 28 दिन की वैधता और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेंगे ये फायदे! जानिए पूरी डिटेल

Featured Image

Jio का नया धमाका : OTT और क्रिकेट प्रेमियों के लिए Jio का खास प्लान, ₹195 में 15GB डेटा और फ्री JioHotstar सब्सक्रिप्शन

Advertisement