ये पांच हैं सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली ऑफ रोडिंग बाइक्स, जानें क्या हैं फीचर्स और कीमत

admin
Updated At: 06 Nov 2022 at 07:41 PM
युवाओं के बीच बाइक्स हमेशा से ही पॉपुलर रही हैं। आज के समय में युवाओं के बीच ऑफ रोडिंग बाइक्स का क्रेज काफी ज्यादा है। ऐसे में हम इस खबर में आपको पांच बेहतरीन ऑफ रोडिंग बाइक्स की जानकारी दे रहे हैं। जिनके साथ आप आसानी से पहाड़ी और चट्टानी रास्तों पर चल सकते हैं।
हीरो एक्स पल्स 200 4वी

भारतीय कंपनी हीरो की ओर से एक्स पल्स 200 4वी को पेश किया जाता है। यह बाइक काफी आराम से सामान्य और उबड़-खाबड़ सड़कों पर चलाई जा सकती है। इस बाइक में कंपनी 199.6 सीसी का बीएस-6 लिक्विड कूल्ड इंजन देती है, जिससे 19.1 पीएस और 17.35 न्यूटन मीटर का टॉर्क जनरेट होता है। यह बाइक पांच गियर के ट्रांसमिशन के साथ आती है। इस ऑफ रोडिंग बाइक के सेल्फ स्टार्ट एबीएस डिस्क ब्रेक वाले वैरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 1.37 लाख रुपये है।
यजडी एडवेंजचर

यजडी की एडवेंचर भी बेहतरीन ऑफ रोडिंग बाइक है। इस बाइक में 334 सीसी का सिंगल सिलेंडर लिक्विड कूल्ड इंजन दिया जाता है। जिससे 22.29 किलोवॉट की पॉवर और 29.84 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। इसे सिक्स स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है। बाइक सिल्वर और मेंबो ब्लैक रंग के विकल्प के साथ आती है। इसकी एक्स शोरूम कीमत 2.12 लाख रुपये है।
केटीएम 250 एडवेंचर

केटीएम की ओर से ऑफ रोडिंग के लिए 250 एडवेंचर को ऑफर किया जाता है। इस बाइक में 248.76 सीसी का लिक्विड कूल्ड इंजन दिया गया है। जिससे बाइक 30 पीएस और 24 न्यूटन मीटर का टॉर्क जनरेट करती है। बाइक में 14.5 लीटर का पेट्रोल टैंक दिया गया है। इसमें ऑफ रोड एबीएस इसके साथ राइडर जरूरत पड़ने पर पीछे के पहियों को लॉक कर सकता है। जिससे कीचड़ में भी बाइक को रोकने के लिए बेहतरीन पावर मिलती है। इसकी एक्स शोरूम कीमत 2.44 लाख रुपये है।
रॉयल एनफील्ड हिमालयन

रॉयल एनफील्ड की ओर से हिमालयन जैसी ऑफ रोडिंग क्षमता वाली बाइक भारतीय बाजार में काफी पसंद की जाती हैं। इस बाइक में 411 सीसी का एयर कूल्ड सिंगल सिलेंडर इंजन मिलता है। जिससे बाइक को 24.8 पीएस और 32 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। बाइक के इंजन को फाइव स्पीड ट्रांसमिशन के साथ जोड़ा गया है। इसमें ड्यूल चैनल वाला स्विचेबल एबीएस दिया जाता है। जिससे बाइक को ऑफ रोडिंग पर बेहतर कंट्रोल मिलता है। इसकी कीमत 2.15 लाख रुपये से शुरू होती है।
बीएमडब्ल्यू जी310 जीएस

जर्मन कंपनी बीएमडब्ल्यू की ओर से भारत में ऑफ रोडिंग के लिए जी 310 जीएस को ऑफर किया जाता है। इसकी कीमत 3.10 लाख रुपये से शुरू होती है। इसमें 313 सीसी का वॉटर कूल्ड फोर स्ट्रोक सिंगल सिलेंडर इंजन दिया जाता है। जिससे बाइक को 34 हॉर्स पावर और 28 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। बाइक को छह स्पीड गियर वाला ट्रांसमिशन दिया गया है।
Follow us on
Advertisement

जरूर पढ़ें

होली 2025: : खुशियों के रंग और पर्यावरण की सुरक्षा का संकल्प

Join Indian Army through NCC Special Entry! : भारतीय सेना में NCC स्पेशल एंट्री से अधिकारी बनने का सुनहरा मौका,आवेदन प्रक्रिया शुरू

आज से होलाष्टक शुरू: : फाल्गुन मास में इसका विशेष महत्व,होलाष्टक के दौरान क्या करें और क्या न करें?

Airtel का सस्ता धमाका : 199 रुपये वाला प्लान, 28 दिन की वैधता और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेंगे ये फायदे! जानिए पूरी डिटेल

Jio का नया धमाका : OTT और क्रिकेट प्रेमियों के लिए Jio का खास प्लान, ₹195 में 15GB डेटा और फ्री JioHotstar सब्सक्रिप्शन

"planetary parade. 2025": : आसमान में दिखेगा अद्भुत नज़ारा: सात ग्रह होंगे एक सीध में

सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी : यूनिफाइड पेंशन स्कीम से मिलेगी गारंटीड पेंशन, 1 अप्रैल 2025 से लागू होगी पेंशन स्कीम

फास्टैग रिचार्ज में बदलाव: : अब जुर्माना भरने से बचने के लिए समयसीमा का पालन करना होगा

TRAI: : स्पैम कॉल और संदेशों पर लगेगा 10 लाख तक जुर्माना, TRAI ने टेलीकॉम कंपनियों पर कसा शिकंजा

Youtube: : यूट्यूब के दो नए धमाकेदार फीचर लॉन्च, क्रिएटर्स और यूजर्स दोनों को मिलेगा फायदा
Advertisement