कंगना के 'लॉक अप' में हो सकती है इस सर्जन की एंट्री! असीम रियाज से गहरा कनेक्शन

admin
Updated At: 22 Feb 2023 at 07:59 PM
बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत अक्सर चर्चा में रहती हैं। इन दिनों अभिनेत्री का सबसे ज्यादा विवादित रियलिटी शो लॉक अप काफी चर्चा में है। शो को लेकर कई खबरें सामने आ रही हैं। लॉक अप का पहला सीजन काफी सफल रहा था। अब इसके दूसरे सीजन को लाने की तैयारी चल रही है, जिसमें कई कलाकार और सेलिब्रिटीज हिस्सा लेने वाले हैं। शो में इंटरनेट सेंसेशन उर्फी जावेद भी नजर आ सकती हैं। वहीं, शो को लेकर एक और अपडेट सामने आया है कि इसमें एक और सेलिब्रिटी जुड़ने वाले हैं। बता दें कि शो लॉक अप के लिए अभी तक 12 कंटेस्टेंट के नाम सामने आ चुके हैं। अब इसको लेकर एक और नाम सामने आया है। रिपोर्ट्स के अनुसार बिग बॉस सीजन 15 का हिस्सा रहे उमर रियाज जल्द ही कंगना के शो लॉक अप में दिखाई दे सकते हैं। उमर रियाज को अप्रोच किया गया है। बिग बॉस के ताजा खबर पर उमर रियाज को लेकर एक पोस्ट साझा किया गया है। इसमें जानकारी दी गई है कि वह रियलिटी शो लॉक अप का हिस्सा बन सकते हैं। हालांकि लॉक अप में पार्टिसिपेट को लेकर उमर रियाज या फिर उनकी टीम की ओर से आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।उमर रियाज बिग बॉस के सीजन 15 में नजर आए थे। उस शो के दौरान उनका अग्रेसिव बर्ताव देखने को मिला था। उमर रियाज पेशे से सर्जन हैं। साथ ही, मॉडलिंग भी करते हैं। वह बिग बॉस कंटेस्टेंट असीम रियाज के भाई हैं। इनके चाहने वालों की लिस्ट भी काफी लंबी है। उमर रियाज के इंस्टाग्राम पर दो मिलियन तक फॉलोअर्स हैं। खबरों की मानें तो उमर रियाज रोहित शेट्टी के शो खतरों के खिलाड़ी में भी नजर आ सकते हैं।
Follow us on
Advertisement

जरूर पढ़ें

फगुआ 2025: : उरांव समुदाय का पवित्र अनुष्ठान, सोनो-रूपो के आतंक से मुक्ति का उत्सव सरहुल और होली से पहले गूंजेगा फगुआ का उल्लास

होली 2025: : खुशियों के रंग और पर्यावरण की सुरक्षा का संकल्प

Join Indian Army through NCC Special Entry! : भारतीय सेना में NCC स्पेशल एंट्री से अधिकारी बनने का सुनहरा मौका,आवेदन प्रक्रिया शुरू

आज से होलाष्टक शुरू: : फाल्गुन मास में इसका विशेष महत्व,होलाष्टक के दौरान क्या करें और क्या न करें?

Airtel का सस्ता धमाका : 199 रुपये वाला प्लान, 28 दिन की वैधता और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेंगे ये फायदे! जानिए पूरी डिटेल

Jio का नया धमाका : OTT और क्रिकेट प्रेमियों के लिए Jio का खास प्लान, ₹195 में 15GB डेटा और फ्री JioHotstar सब्सक्रिप्शन

"planetary parade. 2025": : आसमान में दिखेगा अद्भुत नज़ारा: सात ग्रह होंगे एक सीध में

सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी : यूनिफाइड पेंशन स्कीम से मिलेगी गारंटीड पेंशन, 1 अप्रैल 2025 से लागू होगी पेंशन स्कीम

फास्टैग रिचार्ज में बदलाव: : अब जुर्माना भरने से बचने के लिए समयसीमा का पालन करना होगा

TRAI: : स्पैम कॉल और संदेशों पर लगेगा 10 लाख तक जुर्माना, TRAI ने टेलीकॉम कंपनियों पर कसा शिकंजा
Advertisement