होमबड़ी ख़बरेंविडियो
logo


Teacher recurrentFlag marchThagiLumbniNepalPoet

अब तक 112 नक्सली ढेर, 375 ने किया सरेंडर, 153 अरेस्ट; अमित शाह ने की तारीफ, साय बोले- जारी रहेगी लड़ाई

Featured Image

admin

Updated At: 17 May 2024 at 12:01 PM

छत्‍तीसगढ़ सरकार ने नगरीय निकाय चुनाव में दिए बदलाव के संकेत, अब राज्‍य की जनता खुद चुनेगी महापौर छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खिलाफ चल रहे ऑपरेशन पर गृहमंत्री अमित शाह ने छत्तीसगढ़ सरकार की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार बनने के बाद केवल साढ़े चार महीने के अंदर ही 112 नक्सली मारे गए हैं। वहीं करीब 375 नक्सलियों ने सरेंडर किया है और 153 नक्सली गिरफ्तार किये गये हैं। पांच महीने में अभियान को जबर्दस्त सफलता मिली है। ये इस बात का पुख्ता प्रमाण है कि डबल इंजन की सरकार नक्सलवाद के खिलाफ मजबूती से लड़ाई लड़ रही है। गृहमंत्री शाह ने आगे कहा कि अब प्रदेश के तीन से चार जिलों में ही नक्सली बचे हैं। आगामी 2-3 वर्षों में देश नक्सल समस्या से मुक्त हो जाएगा। कांग्रेस की ओर से इसे फेक एनकाउंटर कहे जाने पर गोस्वामी तुलसीदास के एक दोहे का उदाहरण देते हुए कहा कि जिसका बुरा समय आता है, भगवान सबसे पहले उसकी मति हर लेता है। कांग्रेस पार्टी के साथ यही हो रहा है। मामले में छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने गृहमंत्री का आभार जताया है। साय ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर लिखा कि इस विश्वास के लिये हम आभारी हैं। आपके कुशल मार्गदर्शन में हम नक्सल समस्या के स्थायी समाधान की तरफ आगे बढ़ रहे हैं। इस विषय में डबल इंजन की सरकार को बेहतरीन सफलता मिली है। निस्संदेह इस विषय पर विपक्ष की राजनीति से नक्सलियों को ताकत मिलती है। इसके बावजूद हम इस लड़ाई को परिणाम तक पहुंचाएंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत पूरी तरह से नक्सल समेत हर तरह के आतंक को समाप्त करने के प्रति कृत संकल्पित है। बता दें कि देश में भाजपा सरकार बनने के बाद नक्सलवाद के खिलाफ लड़ाई में तेजी आई है। मात्र साढ़े चार महीने की सरकार में नक्सलियों का एनकाउंटर हुआ है। गिरफ्तार भी किये गये हैं। कई नकस्ली सरकार की नीतियों से प्रभावित होकर आत्मसमर्पण कर समाज की मुख्यधारा में लौट रहे हैं।

Follow us on

Advertisement

image

जरूर पढ़ें

Featured Image

फगुआ 2025: : उरांव समुदाय का पवित्र अनुष्ठान, सोनो-रूपो के आतंक से मुक्ति का उत्सव सरहुल और होली से पहले गूंजेगा फगुआ का उल्लास

Featured Image

होली 2025: : खुशियों के रंग और पर्यावरण की सुरक्षा का संकल्प

Featured Image

Join Indian Army through NCC Special Entry! : भारतीय सेना में NCC स्पेशल एंट्री से अधिकारी बनने का सुनहरा मौका,आवेदन प्रक्रिया शुरू

Featured Image

आज से होलाष्टक शुरू: : फाल्गुन मास में इसका विशेष महत्व,होलाष्टक के दौरान क्या करें और क्या न करें?

Featured Image

Airtel का सस्ता धमाका : 199 रुपये वाला प्लान, 28 दिन की वैधता और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेंगे ये फायदे! जानिए पूरी डिटेल

Featured Image

Jio का नया धमाका : OTT और क्रिकेट प्रेमियों के लिए Jio का खास प्लान, ₹195 में 15GB डेटा और फ्री JioHotstar सब्सक्रिप्शन

Featured Image

"planetary parade. 2025": : आसमान में दिखेगा अद्भुत नज़ारा: सात ग्रह होंगे एक सीध में

Featured Image

सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी : यूनिफाइड पेंशन स्कीम से मिलेगी गारंटीड पेंशन, 1 अप्रैल 2025 से लागू होगी पेंशन स्कीम

Featured Image

फास्टैग रिचार्ज में बदलाव: : अब जुर्माना भरने से बचने के लिए समयसीमा का पालन करना होगा

Featured Image

TRAI: : स्पैम कॉल और संदेशों पर लगेगा 10 लाख तक जुर्माना, TRAI ने टेलीकॉम कंपनियों पर कसा शिकंजा

Advertisement