कुलदेवी को खुश करने खुद की चढ़ा दीबलि, कैंची से काटा गला

admin
Updated At: 06 Oct 2024 at 09:19 PM
छत्तीसगढ़ बीजेपी नेताओं को झारखंड और महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में मिली अलग-अलग विधानसभा की जिम्मेदारी
रायपुर के धरसींवा थाना क्षेत्र से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। गांव के एक शख्स भुनेश्वर यादव ने घर पर देवी जवारा स्थापित कर पूजा पाठ कर अपने सिर की बलि चढ़ा दी। साल 2022 में शख्स नवरात्र के दौरन देवी ज्योत-जंवारा स्थापित कर पूजा पाठ किया। अपनी कुलदेवी को खुश करने के लिए उसने एक बकरा भी कटवाया। इस बार शख्स ने खुद की बलि चढ़ा दी। पूरा मामला तिल्दा ब्लॉक के ग्राम पंचायत निनवा का है। इस घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।
भुनेश्वर यादव ने घटना को उस वक्त अंजाम दिया, जब घर के सदस्य काम से बाहर चले गए थे। घर में पत्नी के अलावा दो बेटे और बहू भी साथ रहते थे। बेटे राजमिस्त्री हैं। पत्नी और दोनों बहुएं भी काम करती हैं। घटना शनिवार की है। अकेले में 55 वर्षीय भुनेश्वर यादव अपनी कुलदेवी की भक्ति में खुद की बलि चढ़ा दी। पूजा-अर्चना कर कैंची से खुद की गला काट लिया। घटना के बाद देवस्थान वाला कमरा खून से लथपथ हो गया।
अंतिम समय में पत्नी से इशारों में किया बात
घर के सदस्य जब काम खत्म कर घर आये, तब घर का मंजर देखकर सहम सा गए। पूरा कमरा खून से लथपथ, गला कटा हुआ और हाथ में कैंची। इस मंजर को देखकर चींखे निकल गई। भुनेश्वर यादव की पत्नी ने अंतिम सांस लेते हुए उसे देखी। तड़पते हुए वह एक पल अपनी पत्नी को देखता, फिर देवी की ओर। ऐसा प्रतीत हो रहा था वह कुछ बताने की कोशिश कर रहा हो।
हॉस्पिटल पहुंचने से पहले तोडा दम
घटना की जानकारी मिलते ही गांव के लोगों की भीड़ लग गई। उन्हीं में से एक ने एंबुलेंस बुलवाया। एंबुलेंस में चढ़ते वक्त उसने दम तोड़ दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। दूसरी ओर गांव वालों का कहना है कि भुनेश्वर यादव की दिमागी हालत बीते कुछ समय ठीक नहीं था। घटना दिनांक को उसने दुकान से पूजन सामग्री समेत कुछ और चीजें ली थी।
Follow us on
Advertisement

जरूर पढ़ें

JEE Advanced 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू : IIT कानपुर ने शुरू की आवेदन प्रक्रिया, अंतिम तिथि 2 मई

बिना रिस्क कमाएं ज्यादा : पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम से कमाएं हर माह 20 हजार रुपये, बस एक बार निवेश करना होगा निवेश

RBI का बड़ा फैसला : अब 10 साल से ऊपर के नाबालिग खुद खोल सकेंगे बैंक खाता, पहले पैरेंट के साथ खुलता था जॉइंट अकाउंट

फगुआ 2025: : उरांव समुदाय का पवित्र अनुष्ठान, सोनो-रूपो के आतंक से मुक्ति का उत्सव सरहुल और होली से पहले गूंजेगा फगुआ का उल्लास

होली 2025: : खुशियों के रंग और पर्यावरण की सुरक्षा का संकल्प

Join Indian Army through NCC Special Entry! : भारतीय सेना में NCC स्पेशल एंट्री से अधिकारी बनने का सुनहरा मौका,आवेदन प्रक्रिया शुरू

आज से होलाष्टक शुरू: : फाल्गुन मास में इसका विशेष महत्व,होलाष्टक के दौरान क्या करें और क्या न करें?

Airtel का सस्ता धमाका : 199 रुपये वाला प्लान, 28 दिन की वैधता और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेंगे ये फायदे! जानिए पूरी डिटेल

Jio का नया धमाका : OTT और क्रिकेट प्रेमियों के लिए Jio का खास प्लान, ₹195 में 15GB डेटा और फ्री JioHotstar सब्सक्रिप्शन

"planetary parade. 2025": : आसमान में दिखेगा अद्भुत नज़ारा: सात ग्रह होंगे एक सीध में
Advertisement