आज राष्ट्रीय हिंदी दिवस.........., जानिए क्या है इस साल की थीम

admin
Updated At: 14 Sep 2024 at 01:38 PM
प्रदेश के सभी नगरीय निकायों में “स्वच्छता ही सेवा अभियान” आज से,
हिंदी दिवस 2024: भारत में अनेक भाषाएँ बोली जाती हैं, जो देश की सांस्कृतिक धरोहर को समृद्ध करती हैं। हर राज्य की अपनी राजभाषा और लिपि है, लेकिन हिंदी वह भाषा है जो देश के आधे से ज्यादा हिस्से को आपस में जोड़ती है। हिंदी अधिकतर भारतीयों की मातृभाषा है और यद्यपि इसे राष्ट्रभाषा का आधिकारिक दर्जा नहीं मिला है, लेकिन हिंदी को संविधान में राजभाषा के रूप में मान्यता दी गई है। हिंदी की व्यापकता और इसकी उपयोगिता को बनाए रखने के लिए सरकारी दफ्तरों में कामकाज अधिकतर हिंदी में ही होता है।
हालांकि, समय के साथ अंग्रेजी का प्रयोग बढ़ा है, लेकिन हिंदी के प्रचार-प्रसार और इसके महत्व को बनाए रखने के लिए हर साल हिंदी दिवस मनाया जाता है। हिंदी दिवस का उद्देश्य न केवल भारत में बल्कि विदेशों में भी हिंदी के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। इसी कड़ी में हिंदी दिवस को विशेष रूप से मनाया जाता है, लेकिन अक्सर लोग इस बात को लेकर असमंजस में होते हैं कि हिंदी दिवस कब मनाया जाता है। इस असमंजस का कारण है कि हिंदी दिवस से जुड़ी दो महत्वपूर्ण तिथियां हैं, 10 जनवरी और 14 सितंबर। आइए जानते हैं इन दोनों तिथियों के बीच का अंतर और भारत में हिंदी दिवस कब मनाया जाता है।
मूर्ति विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, 10 युवक करंट से झुलसे, पांच की हालत गंभीर
10 जनवरी और 14 सितंबर के हिंदी दिवस में अंतर
बहुत से लोगों के बीच यह भ्रम है कि 10 जनवरी और 14 सितंबर, दोनों ही हिंदी दिवस के रूप में मनाए जाते हैं। सच यह है कि 10 जनवरी को विश्व हिंदी दिवस और 14 सितंबर को राष्ट्रीय हिंदी दिवस मनाया जाता है। दोनों का उद्देश्य हिंदी का प्रचार-प्रसार करना है, लेकिन इनके बीच एक ऐतिहासिक अंतर है।
नायब तहसीलदार और आर आई के स्थानांतरण देखें लिस्ट
राष्ट्रीय हिंदी दिवस की शुरुआत इसलिए हुई क्योंकि इसी दिन हिंदी को भारत की आधिकारिक भाषा के रूप में स्वीकार किया गया था। वहीं, विश्व हिंदी दिवस का उद्देश्य हिंदी को अंतर्राष्ट्रीय मंच पर बढ़ावा देना और उसे वैश्विक पहचान दिलाना है।
राज्य शासन ने तहसीलदारों का किया ट्रांसफर , देखें लिस्ट…
10 जनवरी: विश्व हिंदी दिवस का इतिहास
हर साल 10 जनवरी को विश्व हिंदी दिवस मनाया जाता है। यह दिन हिंदी के अंतर्राष्ट्रीय प्रचार-प्रसार के लिए समर्पित है। पहला विश्व हिंदी सम्मेलन 10 जनवरी 1975 को नागपुर, महाराष्ट्र में आयोजित किया गया था। इस सम्मेलन में 30 देशों के 122 प्रतिनिधियों ने भाग लिया था। इस महत्वपूर्ण घटना के बाद, 10 जनवरी को हर साल विश्व हिंदी दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया।
कलेक्टर SP कांफ्रेंस के समापन सत्र में सीएम विष्णुदेव साय बोले – पुलिस के हाथ लोहे की तरह और दिल मोम जैसा होना चाहिए
विशेष रूप से, नॉर्वे स्थित भारतीय दूतावास ने पहली बार विश्व हिंदी दिवस मनाया। इसके बाद, अन्य देशों में भी इस दिन का आयोजन शुरू हुआ, जिसका उद्देश्य हिंदी को वैश्विक भाषा के रूप में प्रतिष्ठित करना है।
पंजीयन विभाग में बड़ा बदलाव, तीन बड़े राजस्व जिलों के अफसर से लेकर बाबू तक हटाए गए
14 सितंबर: राष्ट्रीय हिंदी दिवस का इतिहास
राष्ट्रीय हिंदी दिवस की शुरुआत आजादी के बाद हुई। 14 सितंबर 1949 को संविधान सभा ने देवनागरी लिपि में लिखी हिंदी को भारत की आधिकारिक भाषा के रूप में मान्यता दी। इसके बाद, भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की सरकार ने इस दिन को हिंदी दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की। औपचारिक रूप से, 14 सितंबर 1953 से राष्ट्रीय हिंदी दिवस मनाया जाने लगा।
कलेक्टर-एसपी कॉन्फ्रेंस : सरगुजा रेंज की समीक्षा करते हुए सीएम साय ने सीतापुर मर्डर केस पर जताई नाराजगी, जशपुर में मानव तस्करी रोकने में पुलिस ने किया है अच्छा काम, जिला प्रशासन और पुलिस को मिली सराहना
भारत में हिंदी दिवस कब मनाया जाता है?
भारत में हर साल 14 सितंबर को राष्ट्रीय हिंदी दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिन हिंदी के महत्व को उजागर करने के लिए कई समारोह और कार्यक्रम आयोजित होते हैं। सरकारी और गैर-सरकारी संस्थानों में हिंदी से संबंधित प्रतियोगिताएं, सेमिनार और व्याख्यान होते हैं। साथ ही, हिंदी के प्रचार-प्रसार में योगदान देने वालों को राष्ट्रभाषा कीर्ति पुरस्कार और राष्ट्रभाषा गौरव पुरस्कार से सम्मानित किया जाता है।
हिंदी दिवस केवल एक अवसर नहीं है, यह हिंदी भाषा के प्रति हमारी जिम्मेदारी और कर्तव्य का प्रतीक है, जिससे हिंदी भाषा का सम्मान और उसकी उपयोगिता बढ़ाई जा सके।
फर्जी तरीके से राशन कार्ड बनाने वालों पर हो कार्रवाई : विनोद चंद्राकर
राष्ट्रीय हिंदी दिवस 2024 की थीम "हिंदी पारंपरिक ज्ञान से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तक" यानी From Traditional Knowledge to Artificial Intelligence पर आधारित है।
Follow us on
Advertisement

जरूर पढ़ें

फगुआ 2025: : उरांव समुदाय का पवित्र अनुष्ठान, सोनो-रूपो के आतंक से मुक्ति का उत्सव सरहुल और होली से पहले गूंजेगा फगुआ का उल्लास

होली 2025: : खुशियों के रंग और पर्यावरण की सुरक्षा का संकल्प

Join Indian Army through NCC Special Entry! : भारतीय सेना में NCC स्पेशल एंट्री से अधिकारी बनने का सुनहरा मौका,आवेदन प्रक्रिया शुरू

आज से होलाष्टक शुरू: : फाल्गुन मास में इसका विशेष महत्व,होलाष्टक के दौरान क्या करें और क्या न करें?

Airtel का सस्ता धमाका : 199 रुपये वाला प्लान, 28 दिन की वैधता और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेंगे ये फायदे! जानिए पूरी डिटेल

Jio का नया धमाका : OTT और क्रिकेट प्रेमियों के लिए Jio का खास प्लान, ₹195 में 15GB डेटा और फ्री JioHotstar सब्सक्रिप्शन

"planetary parade. 2025": : आसमान में दिखेगा अद्भुत नज़ारा: सात ग्रह होंगे एक सीध में

सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी : यूनिफाइड पेंशन स्कीम से मिलेगी गारंटीड पेंशन, 1 अप्रैल 2025 से लागू होगी पेंशन स्कीम

फास्टैग रिचार्ज में बदलाव: : अब जुर्माना भरने से बचने के लिए समयसीमा का पालन करना होगा

TRAI: : स्पैम कॉल और संदेशों पर लगेगा 10 लाख तक जुर्माना, TRAI ने टेलीकॉम कंपनियों पर कसा शिकंजा
Advertisement