होमबड़ी ख़बरेंविडियो
logo


"Grand Commander of the Order of the Star and Key of the Indian Ocean"morishashTrain Hijackpakistanfouren**Rape on pretext of marriage, accused arrested**

Aaj Ka Rashifal: मंगलवार को 12 राशियों का कैसा रहेगा दिन? जानें आज का राशिफल और राशि अनुसार उपाय

Featured Image

admin

Updated At: 10 Dec 2024 at 03:21 PM

10 December 2024 Ka Rashifal: आज मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि मंगलवार का दिन है। दशमी तिथि आज देर रात 3 बजकर 43 मिनट तक रहेगी। आज रात 10 बजकर 3 मिनट तक व्यतिपात योग रहेगा। साथ ही आज दोपहर 1 बजकर 31 मिनट तक उत्तराभाद्रपद नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज पंचक है और आज देर रात 3 बजकर 19 मिनट पर शुक्र श्रवण में गोचर करेंगे। जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 10 दिसंबर 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।

मेष राशि- 

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। अपना लक्ष्य निर्धारित करने के लिए आप कोई नई योजना बना सकते हैं। कोई अच्छी खबर आपको मिल सकती है। अचानक धन लाभ होने की संभावना है। इस राशि के जो लोग नौकरी में है, आज उन्हें सफलता मिल सकती है। किसी कार्य में अपनों की मदद आपको मिल सकती है। धार्मिक यात्रा पर जाने की प्लानिंग आप कर सकते हैं। ये यात्रा सुखद भी रहेगी। आज आप किसी क्षेत्र में कुछ ऐसा करेंगे, जिससे आपको भरपूर मान सम्मान मिलेगा।
  • शुभ रंग- मैजेंटा
  • शुभ अंक- 6

वृष राशि- 

आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। आपका कोई सोचा हुआ काम पूरा हो जायेगा। इस राशि के छात्रों के करियर में आज के दिन नया बदलाव आयेगा। जो उनके भविष्य के लिए फायदेमंद होगा। आपका सेहत बेहतर बना रहेगा। इस राशि के जो लोग सोशल साइट्स से जुड़े हैं, उनकी जान-पहचान किसी ऐसे व्यक्ति से होगी, जो उनको लाभ पहुंचाएगी। कारोबार में कुछ लोग मददगार साबित होंगे। दोस्तों के साथ बेहतर दिन बीतेगा।
  • शुभ रंग- बैंगनी
  • शुभ अंक- 7

मिथुन राशि- 

आज आपका दिन पहले की अपेक्षा अच्छा रहेगा। सामाजिक क्षेत्र में आपकी सक्रियता बढ़ सकती है। किसी काम में आपको सकारात्मक परिणाम मिल सकता है। किसी पुराने दोस्तों से मिलने का योग बन रहा है। परिवार से जुड़ी कोई अच्छी खबर आपको मिल सकती है। आज आप जीवनसाथी के साथ यादगार पल बितायेंगे। आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। स्टूडेंट्स को कोई अच्छी खबर मिल सकती है। किसी पुराने मित्र से अचानक मुलाकात प्रसन्नतादायक रहेगी।
  • शुभ रंग- पीला
  • शुभ अंक- 1

कर्क राशि- 

आज आपका दिन सामान्य रहेगा। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। आपको अपने सोच और व्यव्हार को संतुलित रखना चाहिए। किसी पर ज्यादा भरोसा करने से आपको बचना चाहिए। दाम्पत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी। आपको कोई बड़ा फैसला लेने से बचना चाहिए। आपको अपने गुस्से पर काबू रखना चाहिए। इससे आपको फायदा भी हो सकता है। व्यापार की स्थिति सामान्य रहेगी। नौकरी में आपके काम की सराहना होगी। बौद्धिक क्षमता में बढ़ोतरी होगी।
  • शुभ रंग- सफेद
  • शुभ अंक- 8

सिंह राशि- 

आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। आपको कुछ काम में किसी अनुभवी व्यक्ति से मदद मिल सकती है। परिवार के साथ मूवी का प्लान बना सकते हैं। पैसों के लेन-देन करने से आपको बचना चाहिए। अगर आप समय का सदुपयोग करेंगे, तो आपको फायदा जरूर मिलेगा। किसी तरह की पुरानी बातों पर ध्यान देने से आपको बचना चाहिए। कामकाज की स्थिति मजबूत रहेगी। आप अपनी जिम्मेदारियों के प्रति सजग और गंभीर रहेंगे।
  • शुभ रंग- आसमानी
  • शुभ अंक- 6

कन्या राशि- 

आज आपका दिन शानदार रहेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। इस राशि के छात्रों को अपने शिक्षकों का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। साथ ही करियर में आगे बढ़ने के नए अवसर भी सामने आएंगे। संतान पक्ष की ओर से आपको सुख की प्राप्ति होगी। आपको कोई अच्छी खबर भी मिल सकती है। आपको पैसे कमाने के अच्छे मौके मिलेंगे। आपको अपने कामकाज से जुड़े नए आइडियाज मिलेंगे। घर में मेहमानों के आने से प्रसन्नता बढ़ेगी।
  • शुभ रंग- हरा
  • शुभ अंक- 5

तुला राशि- 

आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। ऑफिस के काम में आप बिजी हो सकते हैं। सोसाइटी में किसी मुद्दे को लेकर आप अपनी बात दूसरों के सामने रख सकते हैं, जिसका प्रभाव कुछ लोगों पर साफ दिखेगा। आपका आर्थिक पक्ष थोड़ा कमजोर हो सकता है। परिवार के कुछ मामलों में आपको अनदेखा करने से बचना चाहिए। मित्रों के साथ कहीं घूमने की प्लान बना सकते हैं। आपको अपने खर्चों पर कमी करने की कोशिश करना चाहिए।
  • शुभ रंग- नीला
  • शुभ अंक- 8

वृश्चिक राशि- 

आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे। थोड़ी-सी मेहनत करके आप अपने उद्देश्यों को आसानी से प्राप्त कर सकते हैं। आर्थिक स्थिति में काफी सुधार हो सकता है। व्यावसायिक कार्यों के लिहाज से आज का दिन बेहतर है। आप हर काम को धैर्य और समझदारी से पूरा करने की कोशिश कर सकते हैं। वैवाहिक जीवन खुशियों से भरा रहेगा। ऑफिस का बढ़िया माहौल आपको खुश कर सकता है।
  • शुभ रंग- हरा
  • शुभ अंक- 2

धनु राशि- 

आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। ऑफिस में सभी लोगों के साथ बेहतर तालमेल बना रहेगा। अचानक नए स्रोतों से हुआ धन लाभ आपकी आर्थिक स्थिति को संतुलित कर देगा। आप शाम तक किसी समारोह में शामिल हो सकते हैं। किसी पुराने मित्र से मिलकर आपका मन प्रसन्न होगा। लवमेट के लिए आज का दिन फेवरेबल रहेगा। कोई शुभ समाचार आपको मिलेंगे। मेहनत का पूरा फल आपको मिलेगा। रचनात्मक कामों में आप सफल रहेंगे।
  • शुभ रंग- ग्रे
  • शुभ अंक- 4

मकर राशि- 

आज आपका दिन सामान्य रहेगा। पारिवारिक मामलों को लेकर आपको थोड़ी भागदौड़ करनी पड़ सकती है। ऑफिस में काम धीमी गति से पूरे हो सकते हैं, इससे आपकी परेशानी थोड़ी बढ़ सकती है। किसी बात को लेकर भाई-बहन से थोड़ी अनबन हो सकती है। आप बच्चों के साथ टाइम स्पेंड कर सकते हैं। आप नए काम पर सोच-विचार कर सकते हैं।
  • शुभ रंग- सिल्वर
  • शुभ अंक- 9

कुंभ राशि- 

आज आपका दिन शानदार रहेगा। कामकाज से जुड़ी कोई बड़ी चुनौती आपके सामने आयेगी। साथ ही आप इसमें सफल भी होंगे। घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। आपको अचानक धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। आपको किस्मत का पूरा-पूरा साथ मिलेगा। साथ ही दूसरे लोग आपके कामकाज से प्रभावित भी होंगे। आपकी तरक्की के नये रास्ते खुलेंगे। परिवार में मधुरता के साथ विश्वास भी बढ़ेगा। किसी खास व्यक्ति से आपकी मुलाकात होगी।
  • शुभ रंग- लाल
  • शुभ अंक- 2

मीन राशि- 

आज आपका दिन अनुकूल रहेगा। किसी खास काम में आपको फायदा मिल सकता है। भाई-बहन के साथ आपके संबंध बेहतर होंगे। जीवनसाथी आपकी बात से प्रभावित हो सकते हैं। बिजनेस के मामलों में दिन अच्छा हो सकता है। सामाजिक कामों में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। कार्यस्थल पर आपको सहयोग मिल सकता है। दोस्तों से आपको मदद मिल सकती है। कुछ नए कामकाज आपके सामने आयेंगे और उसके लिए जरूरी लोगों से भी मुलाकात हो सकती है।
  • शुभ रंग- गुलाबी
  • शुभ अंक- 6

Follow us on

Advertisement

image

जरूर पढ़ें

Featured Image

होली 2025: : खुशियों के रंग और पर्यावरण की सुरक्षा का संकल्प

Featured Image

Join Indian Army through NCC Special Entry! : भारतीय सेना में NCC स्पेशल एंट्री से अधिकारी बनने का सुनहरा मौका,आवेदन प्रक्रिया शुरू

Featured Image

आज से होलाष्टक शुरू: : फाल्गुन मास में इसका विशेष महत्व,होलाष्टक के दौरान क्या करें और क्या न करें?

Featured Image

Airtel का सस्ता धमाका : 199 रुपये वाला प्लान, 28 दिन की वैधता और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेंगे ये फायदे! जानिए पूरी डिटेल

Featured Image

Jio का नया धमाका : OTT और क्रिकेट प्रेमियों के लिए Jio का खास प्लान, ₹195 में 15GB डेटा और फ्री JioHotstar सब्सक्रिप्शन

Featured Image

"planetary parade. 2025": : आसमान में दिखेगा अद्भुत नज़ारा: सात ग्रह होंगे एक सीध में

Featured Image

सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी : यूनिफाइड पेंशन स्कीम से मिलेगी गारंटीड पेंशन, 1 अप्रैल 2025 से लागू होगी पेंशन स्कीम

Featured Image

फास्टैग रिचार्ज में बदलाव: : अब जुर्माना भरने से बचने के लिए समयसीमा का पालन करना होगा

Featured Image

TRAI: : स्पैम कॉल और संदेशों पर लगेगा 10 लाख तक जुर्माना, TRAI ने टेलीकॉम कंपनियों पर कसा शिकंजा

Featured Image

Youtube: : यूट्यूब के दो नए धमाकेदार फीचर लॉन्च, क्रिएटर्स और यूजर्स दोनों को मिलेगा फायदा

Advertisement