होमबड़ी ख़बरेंविडियो
logo


Voter idAdhar cardUnic IDUAIDBus Overturns; 34 InjuredAccident: Speeding Hiva Strikes Bike, 2 Dead

मतदाता जागरूकता कार्यक्रम : होली क्रॉस वुमेन्स कॉलेज में दो दिवसीय मतदाता जागरूकता कार्यक्रम संपन्न

Featured Image

Faizan Ashraf

Updated At: 30 Jan 2025 at 06:07 PM

अंबिकापुर। उमंग महिला एवं बाल उत्थान सोसायटी अंबिकापुर तथा होली क्रॉस वुमेन्स कॉलेज स्वीप इकाई के संयुक्त तत्वावधान में कॉलेज परिसर में दो दिवसीय मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

निबंध एवं स्लोगन लेखन प्रतियोगिता का आयोजन
कार्यक्रम के पहले दिन, 29 जनवरी 2025 को निबंध एवं स्लोगन लेखन प्रतियोगिता आयोजित की गई। निबंध लेखन प्रतियोगिता का विषय "लोकतंत्र को मजबूत बनाने में युवा मतदाताओं की भूमिका" तथा स्लोगन लेखन प्रतियोगिता का विषय "मतदान हमारा अधिकार एवं कर्तव्य" रखा गया। प्रतियोगिता में पल्लवी ने स्लोगन लेखन में प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि निबंध लेखन प्रतियोगिता में सिमरन प्रथम रहीं।

मतदाता जागरूकता संगोष्ठी का आयोजन
30 जनवरी 2025 को छात्राओं को शत-प्रतिशत मतदान करने और जनसमुदाय को जागरूक करने के उद्देश्य से एक संगोष्ठी आयोजित की गई। इसमें छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

विशेषज्ञों ने दिए महत्वपूर्ण संदेश
कार्यक्रम में उमंग महिला एवं बाल उत्थान सोसायटी की अध्यक्ष हिना खान ने कहा कि किसी भी प्रलोभन या भय से ग्रसित होकर मतदान नहीं करना चाहिए, बल्कि अपने विवेक से सही उम्मीदवार का चुनाव करना चाहिए। शियती सोशल वेलफेयर सोसायटी की अध्यक्ष सुश्री सुनिधि शुक्ला ने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने और राष्ट्र को विकसित करने के लिए मतदान एक प्रभावी माध्यम है। होली क्रॉस वुमेन्स कॉलेज अंबिकापुर की वरिष्ठ प्राध्यापिका श्रीमती तृप्ति पाण्डेय ने कहा कि देश में युवाओं की संख्या अधिक है, इसलिए राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने इस बात पर चिंता जताई कि शिक्षा के स्तर में वृद्धि के बावजूद मतदान प्रतिशत कम है, जिसे बढ़ाने के लिए जागरूकता आवश्यक है।

मतदाता जागरूकता अभियान जारी रहेगा
उमंग महिला एवं बाल उत्थान सोसायटी अंबिकापुर द्वारा निरंतर शैक्षणिक संस्थानों, ग्राम सभाओं और सामुदायिक संगठनों के माध्यम से मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्था की सदस्य रीना ठाकुर और शगुफ्ता परवीन का विशेष योगदान रहा।

Follow us on

Advertisement

image

जरूर पढ़ें

Featured Image

फगुआ 2025: : उरांव समुदाय का पवित्र अनुष्ठान, सोनो-रूपो के आतंक से मुक्ति का उत्सव सरहुल और होली से पहले गूंजेगा फगुआ का उल्लास

Featured Image

होली 2025: : खुशियों के रंग और पर्यावरण की सुरक्षा का संकल्प

Featured Image

Join Indian Army through NCC Special Entry! : भारतीय सेना में NCC स्पेशल एंट्री से अधिकारी बनने का सुनहरा मौका,आवेदन प्रक्रिया शुरू

Featured Image

आज से होलाष्टक शुरू: : फाल्गुन मास में इसका विशेष महत्व,होलाष्टक के दौरान क्या करें और क्या न करें?

Featured Image

Airtel का सस्ता धमाका : 199 रुपये वाला प्लान, 28 दिन की वैधता और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेंगे ये फायदे! जानिए पूरी डिटेल

Featured Image

Jio का नया धमाका : OTT और क्रिकेट प्रेमियों के लिए Jio का खास प्लान, ₹195 में 15GB डेटा और फ्री JioHotstar सब्सक्रिप्शन

Featured Image

"planetary parade. 2025": : आसमान में दिखेगा अद्भुत नज़ारा: सात ग्रह होंगे एक सीध में

Featured Image

सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी : यूनिफाइड पेंशन स्कीम से मिलेगी गारंटीड पेंशन, 1 अप्रैल 2025 से लागू होगी पेंशन स्कीम

Featured Image

फास्टैग रिचार्ज में बदलाव: : अब जुर्माना भरने से बचने के लिए समयसीमा का पालन करना होगा

Featured Image

TRAI: : स्पैम कॉल और संदेशों पर लगेगा 10 लाख तक जुर्माना, TRAI ने टेलीकॉम कंपनियों पर कसा शिकंजा

Advertisement