होमबड़ी ख़बरेंविडियो
logo


BurningForrest"RBI Permits Minors Above 10 to Operate Savings Accounts"RBI Allows Minors Over 10 to Open Independent Savings AccountsIps Officer transferCop Kills CopBihar

किसान महाकुंभ को लेकर छत्तीसगढ़ के किसानों में अभूतपूर्व उत्साह - भाजपा

Featured Image

admin

Updated At: 09 Mar 2024 at 01:51 AM

भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा द्वारा आगामी 09 मार्च को राजधानी के साइंस कॉलेज मैदान में किसान महासम्मेलन होगा। महासम्मेलन के परिप्रेक्ष्य में विगत दिनों में मोर्चा की सभी जिला इकाइयों की बैठक सम्पन्न हुई। भाजपा के पूर्व प्रदेश महामंत्री कृष्ण कुमार राय एवं जिला भाजपाध्यक्ष सुनिल गुप्ता ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कल होने वाले किसान महासम्मेलन को लेकर कहा कि प्रदेश के किसानों में अभूतपूर्व उत्साह है। महासम्मेलन में लाखों किसान अपने ट्रैक्टर व अन्य साधनों से पहुंचकर शिरकत करेंगे। महासम्मेलन में प्रदेश की सभी मंडल इकाईयों का प्रतिनिधित्व होगा। मातृशक्ति के स्वावलंबन व सम्मान के लिए अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में न्योता भोज का आयोजन किसान महासम्मेलन में देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार चाहर समेत राष्ट्रीय पदाधिकारीयों का संबोधन होगा। प्रदेश के समस्त किसान भाइयों को इस सभा के लिए आमंत्रित किया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी के नेतृत्व वाली प्रदेश सरकार ने किसानों के सर्वतोमुखी कल्याण के लिए अनेक योजनाओं को क्रियान्वित किया है। मोदी की गारंटी के तहत भाजपा की प्रदेश सरकार ने कृषक उन्नति योजना को अमल में लाने की घोषणा की है। कृषक उन्नति योजना को तहत प्रदेश सरकार ने प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान 31 सौ रूपए प्रति क्विंटल की दर से खरीदने का वादा पूरा किया है जिसका लाभ सीधे किसान भाइयों को हो रहा है। 12 मार्च को प्रदेश की भाजपा सरकार चालू खरीफ सत्र की धान खरीदी की अंतर की राशि 917 रुपए प्रति क्विंटल की दर से करने जा रही है। इस वर्ष प्रदेश सरकार द्वारा 1.47 लाख मीट्रिक टन धान की रिकॉर्ड खरीदी की गई है। महिला कमांडोस द्वारा नक्सलियों के खिलाफ कई सफल अभियान चलाया जा चुका भाजपा जब भी सत्ता में आई है, उसने गाँव, गरीब और किसान के हित का ही चिंतमन किया है। डॉ. रमन सिंह के मुख्यमंत्रित्व वाली पूर्ववर्ती भाजपा सरकार ने ही शून्य प्रतिशत ब्याज पर किसानों को ऋण मुहैया कराने का काम भी किया है। इसी प्रकार किसान क्रेडिट कार्ड बनाकर सेठ-साहूकारों के चंगुल से किसानों को मुक्ति दिलाने का काम भी भाजपा सरकार ने किया है। 10 मार्च को मिलेगी महतारी वंदन योजना की पहली क़िस्त प्रधानमंत्री मोदी की केंद्र सरकार ने गन्ना किसानों को एक बड़ा तोहफा देते हुए 340 रुपए प्रति क्विंटल की दर से गन्ना खरीदने का निर्णय लिया और पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष 8 प्रतिशत अधिक राशि से गन्ना खरीदी की जा रही है। पीएम किसान सम्मान योजना के तहत केंद्र सरकार ने किसान सम्मान निधि की 16वीं किश्त जारी की है। इस योजना के तहत छत्तीसगढ़ के 38 लाख से ज्यादा किसानों के लिए 7 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा जारी हुए हैं। सीएम विष्णुदेव साय की घोषणा पर हुआ त्वरित अमल, पत्थलगांव में अपर कलेक्टर लिंक कोर्ट की हुई शुरुआत</a छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनते ही किसानों के हित में बड़ा फैसला लिया गया और वादे के मुताबिक पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न स्व. अटलबिहारी वाजपेयी के जन्मदिवस के अवसर पर 13 लाख किसानों के खातों में 3,716 करोड़ रुपए दो साल के बकाया बोनस के तौर पर सीधे जमा किए गए। स्व-सहायता समूहों को कृषि क्षेत्र से जोड़कर भाजपा की सरकार कृषि क्षेत्र को लाभकारी बनाने के लिए क्रांतिकारी निर्णय ले रही है। पूर्व केन्द्रीय मंत्री स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव की जयंती पर वरिष्ठ भाजपा नेता कृष्ण कुमार राय ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की भाजपा की सरकार ने किसानी के काम को लाभकारी बनाने की चिंता करके सिंचाई की सुविधाएँ बढाईं और किसानों को सिंचाई पम्प उपलब्ध कराए और सिचाई का रकबा बढ़ाया। किसानों की उन्नति, तरक्की और खुशहाली के लिए क्रांतिकारी फैसले के लिए केंद्र व प्रदेश सरकार का हम अभिनंदन करते हैं। CM योगी को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला शख्स छत्तीसगढ़ से पकड़ा गया….. अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर वशिष्ठ कम्युनिटी हाॅल जशपुर में वृहद कार्यक्रम आयोजित कर महिलाओं एवं बालिकाओं को किया गया सम्मानित भाजपा किसान मोर्चा द्वारा 12 फरवरी से 10 मार्च तक ग्राम परिक्रमा यात्रा की शुरुआत छत्तीसगढ़ में हो चुकी है। लगभग सभी जिलों में ग्राम पंचायत एवं मंडल स्तर तक कार्ययोजना बनाकर कार्यक्रम किया जा रहा है, जिसमें प्रधानमंत्री मोदी जी के 10 साल में किए गए किसान हित के कार्यों को किसानों तक पहुँचाकर लाभान्वित किया जा रहा है। हमें सभी किसान भाइयों को परस्पर जोड़ना है और यह काम केवल भाजपा ही कर सकती है। भाजपा ही किसानों की भलाई के लिए सतत काम करती है। प्रदेश किसान मोर्चा के सभी कार्यकर्ता किसान महासम्मेलन के जरिए किसान भाइयों को जोड़कर किसान मोर्चा को मजबूत करेंगे। सेल्समैन पर धारदार हथियार से वार करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Follow us on

Advertisement

image

जरूर पढ़ें

Featured Image

JEE Advanced 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू : IIT कानपुर ने शुरू की आवेदन प्रक्रिया, अंतिम तिथि 2 मई

Featured Image

बिना रिस्क कमाएं ज्यादा : पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम से कमाएं हर माह 20 हजार रुपये, बस एक बार निवेश करना होगा निवेश

Featured Image

RBI का बड़ा फैसला : अब 10 साल से ऊपर के नाबालिग खुद खोल सकेंगे बैंक खाता, पहले पैरेंट के साथ खुलता था जॉइंट अकाउंट

Featured Image

फगुआ 2025: : उरांव समुदाय का पवित्र अनुष्ठान, सोनो-रूपो के आतंक से मुक्ति का उत्सव सरहुल और होली से पहले गूंजेगा फगुआ का उल्लास

Featured Image

होली 2025: : खुशियों के रंग और पर्यावरण की सुरक्षा का संकल्प

Featured Image

Join Indian Army through NCC Special Entry! : भारतीय सेना में NCC स्पेशल एंट्री से अधिकारी बनने का सुनहरा मौका,आवेदन प्रक्रिया शुरू

Featured Image

आज से होलाष्टक शुरू: : फाल्गुन मास में इसका विशेष महत्व,होलाष्टक के दौरान क्या करें और क्या न करें?

Featured Image

Airtel का सस्ता धमाका : 199 रुपये वाला प्लान, 28 दिन की वैधता और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेंगे ये फायदे! जानिए पूरी डिटेल

Featured Image

Jio का नया धमाका : OTT और क्रिकेट प्रेमियों के लिए Jio का खास प्लान, ₹195 में 15GB डेटा और फ्री JioHotstar सब्सक्रिप्शन

Featured Image

"planetary parade. 2025": : आसमान में दिखेगा अद्भुत नज़ारा: सात ग्रह होंगे एक सीध में

Advertisement