सामंथा रुथ के बचाव में आए वरुण धवन, एक्ट्रेस को ट्रोल करने वाले को दिया करारा जवाब

admin
Updated At: 11 Jan 2023 at 05:49 PM
सोशल मीडिया ने सितारों और प्रशंसकों के बीच की दूरी को पाटने का काम किया है। अक्सर फिल्मी सितारे यहां फैंस से रूबरू होते नजर आते हैं। हालांकि, इस मंच के कुछ नुकसान भी हैं, जिनमें से एक है ट्रोलिंग। आए दिन स्टार्स अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर ट्रोल्स का शिकार होते नजर आते हैं। यूं तो अधिकांश बार सेलेब्स ट्रोल्स को नजरअंदाज करते ही नजर आते हैं। मगर, जब पानी सिर से ऊपर चला जाता है तो बोलती बंद कराने में भी पीछे नहीं रहते। हाल ही में वरुण धवन ने भी एक ट्रोल को करारा जवाब दिया है। दिलचस्प बात यह है कि सोशल मीडिया पर वरुण को नहीं सामंथा रुथ प्रभु को ट्रोल किया जा रहा था, जिस पर वरुण धवन एक्ट्रेस के बचाव में आए। बता दें कि हाल ही में ट्विटर पर एक पोर्टल सामंथा रुथ प्रभु को उनके चेहरे के ग्लो के लिए ट्रोल करता नजर आया। एक पोस्टर शेयर कर इसमें लिखा गया कि अपनी ऑटोइम्यून बीमारी मायोजिटिस के कारण सामंथा ने अपने चेहरे का सारा आकर्षण खो दिया है। यूजर ने लिखा, 'सामंथा के लिए बुरा लगता है। उन्होंने अपना सारा आकर्षण और ग्लो खो दिया है। जब सभी ने सोचा कि सामंथा तलाक से मजबूती से बाहर आ गई हैं और उनका करियर नई ऊंचाइयों पर जा रहा है, तभी मायोजिटिस ने उन्हें बुरी तरह प्रभावित किया है। इसने उन्हें फिर से कमजोर बना दिया है।'
Follow us on
Advertisement

जरूर पढ़ें

फगुआ 2025: : उरांव समुदाय का पवित्र अनुष्ठान, सोनो-रूपो के आतंक से मुक्ति का उत्सव सरहुल और होली से पहले गूंजेगा फगुआ का उल्लास

होली 2025: : खुशियों के रंग और पर्यावरण की सुरक्षा का संकल्प

Join Indian Army through NCC Special Entry! : भारतीय सेना में NCC स्पेशल एंट्री से अधिकारी बनने का सुनहरा मौका,आवेदन प्रक्रिया शुरू

आज से होलाष्टक शुरू: : फाल्गुन मास में इसका विशेष महत्व,होलाष्टक के दौरान क्या करें और क्या न करें?

Airtel का सस्ता धमाका : 199 रुपये वाला प्लान, 28 दिन की वैधता और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेंगे ये फायदे! जानिए पूरी डिटेल

Jio का नया धमाका : OTT और क्रिकेट प्रेमियों के लिए Jio का खास प्लान, ₹195 में 15GB डेटा और फ्री JioHotstar सब्सक्रिप्शन

"planetary parade. 2025": : आसमान में दिखेगा अद्भुत नज़ारा: सात ग्रह होंगे एक सीध में

सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी : यूनिफाइड पेंशन स्कीम से मिलेगी गारंटीड पेंशन, 1 अप्रैल 2025 से लागू होगी पेंशन स्कीम

फास्टैग रिचार्ज में बदलाव: : अब जुर्माना भरने से बचने के लिए समयसीमा का पालन करना होगा

TRAI: : स्पैम कॉल और संदेशों पर लगेगा 10 लाख तक जुर्माना, TRAI ने टेलीकॉम कंपनियों पर कसा शिकंजा
Advertisement