होमबड़ी ख़बरेंविडियो
logo


BurningForrest"RBI Permits Minors Above 10 to Operate Savings Accounts"RBI Allows Minors Over 10 to Open Independent Savings AccountsIps Officer transferCop Kills CopBihar

वट सावित्री व्रत और शनिदेव की जयंती आज, पति की लंबी आयु की कामना, सुहागिनें करेंगी वट सावित्री पूजा,

Featured Image

admin

Updated At: 06 Jun 2024 at 01:50 PM

शासकीय शिक्षक के दो बच्चे बनेंगें डॉक्टर। दोनों संकल्प शिक्षण संस्थान जशपुर के हैं विद्यार्थी। इस बार संकल्प जशपुर से 06, संकल्प कुनकुरी से 05 विद्यार्थियों ने नीट की परीक्षा की क्वालीफाई सनातन धर्म में ज्येष्ठ माह की अमावस्या तिथि का विशेष महत्व होता है। हिंदू धर्म के लिए ये दिन इसलिए भी खास होता है क्योंकि इस दिन शनि जयंती के साथ-साथ वट सावित्री व्रत भी मनाया जाता है। ग्रेगोरियन कैलेंडर के हिसाब से इस साल वट सावित्री व्रत 06 जून को मनाया जाएगा। इस दिन महिलाएं अपनी सुहाग के अच्छे स्वास्थ्य, लंबी उम्र और संतान प्राप्ति की कामना करते हुए बरगद के पेड़ के नीचे पूजा करते हैं। बता दें कि बरगद के पेड़ को ही वट वृक्ष कहते हैं। इस दिन पूजा करने के साथ-साथ दान-दक्षिणा का विशेष महत्व होता है। वट सावित्री व्रत को बरगदाही और बड़मावस नाम से भी जाना जाता है। 6 जून 2024 गुरूवार को न्याय और कर्मफलदाता शनिदेव की जयंती है। हिंदू पंचांग के अनुसार ज्येष्ठ माह में ही शनिदेव का जन्म हुआ था। मान्यताओं एक मुताबिक जिन लोगों की कुंडली में शनिदोष होता है, उन्हें शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए तरह-तरह के जतन करने होते है। वहीं, यदि शनि देव की सीधी नजर जातकों पर रहे तो जीवन में खूब सुख-सुविधाओं की प्राप्ति होती है। इसी माह शनि देव 30 जून को कुंभ राशि में उल्टी चाल चलने वाले है। इसका प्रभाव पूरे राशिचक्र पर पड़ेगा, लेकिन 3 ऐसी राशियां है जिनकी शनिदेव की मेहरबानी से किस्मत चमकने वाली है। जानते है- वट सावित्री व्रत शुभ मुहूर्त वट सावित्री व्रत के शुभ मुहूर्त की बात की जाए तो हिंदू पंचांग के हिसाब से ज्येष्ठ मास की अमावस्या तिथि को 5 जून 2024 को शाम 07:54 से शुरू होकर 6 जून यानी अगले दिन शाम 06:07 पर समाप्त होगी। वट सावित्री व्रत 2024 पूजा का समय इस साल वट सावित्री व्रत के पूजा के समय की बात की जाए तो सुबह 10:36 मिनट से दोपहर 02:04 मिनट तक है। वट सावित्री व्रत 2024 पूजा मुहूर्त अमृत-सर्वोत्तम मुहूर्त : दोपहर 02 बजकर 3 मिनट से सुबह 3 बजकर 47 मिनट तक शुभ-उत्तम मुहूर्त : सुबह 5 बजकर 20 मिनट से सुबह 7 बजकर 5 मिनट तक लाभ-उन्नति मुहूर्त : दोपहर 12 बजकर 18 मिनट से 02 बजकर 3 मिनट तक वट सावित्री व्रत पूजा योग हिंदू पंचांग के मुताबिक इस साल वट सावित्री व्रत पर काफी शुभ योग बन रहा है, क्योंकि इस बार उसी दिन शनि जयंती का भी योग बन बन रहा है। इस दिन बुधादित्य, शुक्रादित्य, लक्ष्मी नारायण योग के साथ-साथ शश और मालव्य राजयोग बन रहा है। मान्यताओं के अनुसार इस शुभ मुहूर्त में पूजा करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है। वट सावित्री व्रत की पूजा विधि 1- इस दिन सूर्योदय से पहले सभी कामों से निवृत्त होकर स्नान कर लें। महिलाएं स्नान के बाद लाल या पीले रंग के वस्त्र धारण करें। 2- फिर शृंगार करके तैयार हो जाएं। साथ ही सभी पूजन सामग्री को एक स्थान पर एकत्रित कर लें और थाली सजा लें। 3- किसी बरगद के पेड़ यानी वट वृक्ष के नीचे सावित्री और सत्यवान की प्रतिमा स्थापित करें। 4- फिर बरगद के वृक्ष की जड़ में जल अर्पित करें और पुष्प, अक्षत, फूल, भीगा चना, गुड़ व मिठाई चढ़ाएं। 5- वट के वृक्ष पर सूत लपेटते हुए सात बार परिक्रमा करें और अंत में प्रणाम करके परिक्रमा पूर्ण करें। 6- अब हाथ में चने लेकर वट सावित्री की कथा पढ़ें या सुनें। इसके बाद पूजा संपन्न होने पर ब्राह्मणों को फल और वस्त्रों करें। वट सावित्री की आरती अवैधव्यं च सौभाग्यं देहि त्वं मम सुव्रते। पुत्रान् पौत्रांश्च सौख्यं च गृहाणार्घ्यं नमोऽस्तुते।। यथा शाखाप्रशाखाभिर्वृद्धोऽसि त्वं महीतले। तथा पुत्रैश्च पौत्रैश्च सम्पन्नं कुरु मा सदा।। वट सावित्री व्रत का महत्व वट सावित्री व्रत के दिन सुहागिन महिलाएं सुबह उठकर स्नान आदि करके सोलह शृंगार करती हैं और व्रत का संकल्प लेती हैं। मान्यता है कि वट सावित्री व्रत के दिन विधिवत पूजन करने से महिलाओं अखंड सौभाग्य का वरदान प्राप्त होता है। पूजा का सामान तैयार करके बरगद के पेड़ के नीचे बैठकर पूजा करती हैं और कथा सुनती हैं।

Follow us on

Advertisement

image

जरूर पढ़ें

Featured Image

JEE Advanced 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू : IIT कानपुर ने शुरू की आवेदन प्रक्रिया, अंतिम तिथि 2 मई

Featured Image

बिना रिस्क कमाएं ज्यादा : पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम से कमाएं हर माह 20 हजार रुपये, बस एक बार निवेश करना होगा निवेश

Featured Image

RBI का बड़ा फैसला : अब 10 साल से ऊपर के नाबालिग खुद खोल सकेंगे बैंक खाता, पहले पैरेंट के साथ खुलता था जॉइंट अकाउंट

Featured Image

फगुआ 2025: : उरांव समुदाय का पवित्र अनुष्ठान, सोनो-रूपो के आतंक से मुक्ति का उत्सव सरहुल और होली से पहले गूंजेगा फगुआ का उल्लास

Featured Image

होली 2025: : खुशियों के रंग और पर्यावरण की सुरक्षा का संकल्प

Featured Image

Join Indian Army through NCC Special Entry! : भारतीय सेना में NCC स्पेशल एंट्री से अधिकारी बनने का सुनहरा मौका,आवेदन प्रक्रिया शुरू

Featured Image

आज से होलाष्टक शुरू: : फाल्गुन मास में इसका विशेष महत्व,होलाष्टक के दौरान क्या करें और क्या न करें?

Featured Image

Airtel का सस्ता धमाका : 199 रुपये वाला प्लान, 28 दिन की वैधता और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेंगे ये फायदे! जानिए पूरी डिटेल

Featured Image

Jio का नया धमाका : OTT और क्रिकेट प्रेमियों के लिए Jio का खास प्लान, ₹195 में 15GB डेटा और फ्री JioHotstar सब्सक्रिप्शन

Featured Image

"planetary parade. 2025": : आसमान में दिखेगा अद्भुत नज़ारा: सात ग्रह होंगे एक सीध में

Advertisement