विष्णु का सुशासन,सिर्फ आधार कार्ड लेकर आइये और निशुल्क डायलिसीस कराइये

admin
Updated At: 12 Aug 2024 at 02:47 AM
युक्तियुक्तकरण नीति के दिशा निर्देशों से शिक्षा के गुणवत्ता पर विपरीत असर होगा-फेडरेशन
जशपुरनगर
अगर आपके परिजन या परिचित में कोई किडनी की गंभीर बीमारी से जूझ रहे और आप डायलिसीस कराने के लिए मोटी रकम खर्च कर रहे हैँ तो रुकिए। जशपुर जिले के दो सरकारी अस्पतालो में डायलिसीस की निशुल्क व्यवस्था है। आपको किडनी के उपचार से संबंधित डॉक्टर के पर्ची के अतिरिक्त सिर्फ आधार कार्ड लेकर इन केंद्रों में पहुंचना है। और डायलिसीस करा कर वापस घर चले जाइये। जशपुर जिले में यह सुविधा राजा देव शरण जिला चिकित्सालय जशपुर और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पत्थलगाँव में संचालित किया जा रहा है। जिलाध्यक्ष चिकित्सालय में संचालित डायलिसीस केंद्र की शुरुआत वर्ष 2021 में किया गया था। इस केंद्र में अब तक 82 मरीजों का 11 हजार 203 साईकिल डायलिसीस किया जा चूका है। निजी अस्पतालो में एक साईकिल डायलिसीस का खर्च 3 से 5 हजार तक आता है। लेकिन जिले के सरकारी अस्पताल में सुविधा मिलने से पीड़ित मरीजों का यह ख़र्च बच रहा है। इन दोनों सेंटर के शुरू होने से पहले पीड़ित मरीजों को डायलिसीस कराने के लिए रांची,अंबिकापुर,रायगढ़ बिलासपुर,रायपुर जैसे दूर दराज के शहर तक दौड़ लगानी पड़ती थी। लेकिन अब घर के नजदीक सुविधा उपलब्ध हो जाने से पीड़ित मरीज को लम्बी कष्टप्रद यात्रा से मुक्ति मिलने के साथ ही समय और धन की बचत भी हो रही है।
प्रदेश के नगरीय निकाय कर्मी 6 सूत्रीय माँग को लेकर 12 अगस्त को रायपुर देंगे धरना,
*तीसरे केंद्र के लिए बजट स्वीकृत*
जिले में तीसरा डायलिसीस केंद्र शुरू करने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है। यह केंद्र कुनकुरी के सामुदायिक स्वास्थ केंद्र में शुरू किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल पर राज्य सरकार ने इसके लिए 40 करोड़ के बजट की स्वीकृति जारी कर चुकी है। इस केंद्र के शुरू हो जाने से जिले के कुनकुरी,दूल्दुला,फरसाबहार ब्लाक के लोगो को लाभ मिलेगा।
छत्तीसगढ़ में एक साथ होंगे पंचायत और निकाय चुनाव, सरकार ने बनाई कमेटी
*तेजी से सुधर रही है स्वास्थ्य सेवा*
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के पदभार सम्हालने के बाद आदिवासी बाहुल्य जशपुर जिले में स्वास्थ्य सेवा में तेजी से सुधार हो रहा है। आठ माह के छोटे से समय में कुनकुरी में 220 बिस्तर की सर्वसुविधायुक्त अस्पताल को स्वीकृति देते हुए सीएम ने जिले में मेडिकल कॉलेज की आधारशिला रखने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। सरकार के पहले बजट में जिले के 7 उप स्वास्थ्य केंद्रों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के रूप में विकसित करने की पहल की गई है। जिले को अब तक 7 विशेषज्ञ चिकित्सक और 18 एमबीबीएस डॉक्टरो की नियुक्ति का आदेश जारी हो चूका है। जिले एम्बुलेंस की सुविधा सुनिश्चित करने के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल पर 11 एम्बुलेंस अतिरिक्त उपलब्ध कराया गया है। जिला चिकित्सालय में सीटी स्केन की सुविधा में शुरू कर दी गई है।
डाक विभाग ने की रक्षाबंधन पर विशेष व्यवस्था, बहनें अब आसानी से भेज सकेंगी राखी
छत्तीसगढ़ भाजपा का हर घर तिरंगा अभियान कल से शुरू
Follow us on
Advertisement

जरूर पढ़ें

फगुआ 2025: : उरांव समुदाय का पवित्र अनुष्ठान, सोनो-रूपो के आतंक से मुक्ति का उत्सव सरहुल और होली से पहले गूंजेगा फगुआ का उल्लास

होली 2025: : खुशियों के रंग और पर्यावरण की सुरक्षा का संकल्प

Join Indian Army through NCC Special Entry! : भारतीय सेना में NCC स्पेशल एंट्री से अधिकारी बनने का सुनहरा मौका,आवेदन प्रक्रिया शुरू

आज से होलाष्टक शुरू: : फाल्गुन मास में इसका विशेष महत्व,होलाष्टक के दौरान क्या करें और क्या न करें?

Airtel का सस्ता धमाका : 199 रुपये वाला प्लान, 28 दिन की वैधता और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेंगे ये फायदे! जानिए पूरी डिटेल

Jio का नया धमाका : OTT और क्रिकेट प्रेमियों के लिए Jio का खास प्लान, ₹195 में 15GB डेटा और फ्री JioHotstar सब्सक्रिप्शन

"planetary parade. 2025": : आसमान में दिखेगा अद्भुत नज़ारा: सात ग्रह होंगे एक सीध में

सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी : यूनिफाइड पेंशन स्कीम से मिलेगी गारंटीड पेंशन, 1 अप्रैल 2025 से लागू होगी पेंशन स्कीम

फास्टैग रिचार्ज में बदलाव: : अब जुर्माना भरने से बचने के लिए समयसीमा का पालन करना होगा

TRAI: : स्पैम कॉल और संदेशों पर लगेगा 10 लाख तक जुर्माना, TRAI ने टेलीकॉम कंपनियों पर कसा शिकंजा
Advertisement