होमबड़ी ख़बरेंविडियो
logo


WorldHindi NewsBLA Train AttackNews UpdatesArmy operationBalochistan

आपातकाल में हमने कांग्रेस से लड़कर दूसरी आजादी पाई : CM विष्णुदेव साय

Featured Image

admin

Updated At: 25 Jun 2024 at 11:22 PM

छत्तीसगढ़ में कल से हैवी रेन फॉल का यलो अलर्ट जारी रायपुर/दिल्ली। कांग्रेसी आज घूम-घूम कर संविधान बचाने की दुहाई दे रहे हैं, संविधान खत्म हो जाएगा कहकर दुष्प्रचार फैला रहे हैं। ये वही कांग्रेस है, जिसने तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के तानाशाही नेतृत्व में देश में आपातकाल लगाया था, लोकतंत्र की हत्या की थी। भारतीयों की आवाज को दबाने का काम किया था। तथ्य यह है कि फिरंगियों-अंग्रेजों से गांधी-सुभाष के नेतृत्व में लड़कर हमें जो आजादी मिली थी, वह 1975 में हमने खो दी थी। भारत में आज जो आजादी है, वह जेपी-लोहिया-अटल-आडवाणी जी जैसे महापुरुषों की देन है। यह कांग्रेस से लड़ कर पाई गई आजादी है, कांग्रेस के शिकंजे से संविधान को मुक्त करा कर लाई गई आजादी है। पीएम मोदी से मिले सीएम साय : छत्तीसगढ़ विजन डॉक्यूमेंट और नक्सल विरोधी अभियानों की दी जानकारी आपातकाल की 49वीं बरसी पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने यह बयान दिया है। साय ने कहा कि भारत में एक सदी भर लम्बे संघर्षों और हजारों हुतात्माओं के बलिदान के बाद हमने आजादी पाई थी। आजादी उपरांत स्व. भीमराव अम्बेडकर ने हमें मौलिक अधिकारों के साथ ‘संविधान’ का उपहार दिया। बड़े ही त्याग और बलिदान से प्राप्त इस लोकतंत्र को कांग्रेस नेत्री तब की प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने आधी रात को खत्म कर देश को फिर से तानाशाही और गुलामी के उसी काल में धकेल दिया था, जहां से निकल कर 1947 में भारत वापस आया था। उन्होंने कहा कि स्वतंत्र भारत के इतिहास में यह सबसे अलोकतांत्रिक काल था, जिसे लोकनायक जयप्रकाश नारायण ने 'भारतीय इतिहास की सर्वाधिक काली अवधि' कहा है। संसद भवन में छत्तीसगढ़ के सांसदों के साथ मिले CM विष्णुदेव साय सीएम साय ने कहा कि कांग्रेस ने अपनी आजादी की विरासत को, तब ही खत्म कर दिया था जब लोकतंत्र की हत्या कर देश में आपातकाल लगाया था। भारतीय संविधान और लोकतंत्र आज के भाजपा (तब का भारतीय जनसंघ) के इतिहास पुरुष अटल-आडवाणी-नानाजी जैसे राष्ट्रवादियों का हासिल किया लोकतंत्र है। लोकनायक जयप्रकाश नारायण का कमाया लोकतंत्र है, जिसका आज हम आनंद ले रहे हैं। विष्णु देव साय ने कहा कि आपातकाल भले 1977 में खत्म हो गया, लेकिन आपातकाल की मनोवृत्ति वाले तत्व और संगठन आज भी मौजूद हैं, हर क्षण-प्रतिपल लोकतंत्र विरोधी तत्वों के खतरे के प्रति सावधान रहने की जरुरत है। आपातकाल का यह इतिहास हमें इसलिए भी बार-बार हर बार स्मरण रखना चाहिए ताकि ऐसा कलंकित इतिहास कभी अब फिर दुहराने का दुस्साहस कांग्रेस या वैसी मनोवृत्ति वाला कोई दल कभी अब करने में सफल नहीं हो पाए। सत्ता के मद में चूर होकर कांग्रेस जैसा कोई दल फिर से इस भयानक इतिहास को दुहराने का साहस नहीं कर पाये, इस लिए हमेशा सचेत रहने की जरुरत है।

Follow us on

Advertisement

image

जरूर पढ़ें

Featured Image

होली 2025: : खुशियों के रंग और पर्यावरण की सुरक्षा का संकल्प

Featured Image

Join Indian Army through NCC Special Entry! : भारतीय सेना में NCC स्पेशल एंट्री से अधिकारी बनने का सुनहरा मौका,आवेदन प्रक्रिया शुरू

Featured Image

आज से होलाष्टक शुरू: : फाल्गुन मास में इसका विशेष महत्व,होलाष्टक के दौरान क्या करें और क्या न करें?

Featured Image

Airtel का सस्ता धमाका : 199 रुपये वाला प्लान, 28 दिन की वैधता और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेंगे ये फायदे! जानिए पूरी डिटेल

Featured Image

Jio का नया धमाका : OTT और क्रिकेट प्रेमियों के लिए Jio का खास प्लान, ₹195 में 15GB डेटा और फ्री JioHotstar सब्सक्रिप्शन

Featured Image

"planetary parade. 2025": : आसमान में दिखेगा अद्भुत नज़ारा: सात ग्रह होंगे एक सीध में

Featured Image

सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी : यूनिफाइड पेंशन स्कीम से मिलेगी गारंटीड पेंशन, 1 अप्रैल 2025 से लागू होगी पेंशन स्कीम

Featured Image

फास्टैग रिचार्ज में बदलाव: : अब जुर्माना भरने से बचने के लिए समयसीमा का पालन करना होगा

Featured Image

TRAI: : स्पैम कॉल और संदेशों पर लगेगा 10 लाख तक जुर्माना, TRAI ने टेलीकॉम कंपनियों पर कसा शिकंजा

Featured Image

Youtube: : यूट्यूब के दो नए धमाकेदार फीचर लॉन्च, क्रिएटर्स और यूजर्स दोनों को मिलेगा फायदा

Advertisement