नए साल के पहले मौसम अलर्ट :सक्रिय हुआ पश्चिमी विक्षोभ छत्तीसगढ़ समेत दस राज्यों में भारी बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट

admin
Updated At: 27 Dec 2024 at 11:08 AM
पूर्व पीएम मनमोहन सिंह का निधन, दिल्ली एम्स में 92 साल की उम्र में ली अंतिम सांस, देशभर में शोक की लहर, कांग्रेस के कार्यक्रम रद्द
पहाड़ों पर जारी बर्फबारी के बीच एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ निचले स्तरों पर पश्चिमी हवाओं में एक ट्रफ के रूप में जारी है। इसकी वजह से शुक्रवार और शनिवार को अरब सागर के साथ बंगाल की खाड़ी से भारी नमी आएगी। इसके चलते पंजाब, हरियाणा सहित 10 राज्यों में भारी बारिश और ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है। इससे ठंड और बढ़ेगी।
अगले साल जनवरी महीने में इतने दिन रहेंगे बैंक बंद, देखें लिस्ट
मौसम विभाग ने शुक्रवार को पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, राजस्थान और गुजरात में भारी बारिश व बिजली गिरने की आशंका जताई गई है। वहीं, शुक्रवार और शनिवार को मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में भारी बारिश होने के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के कारण शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, पश्चिम उत्तर प्रदेश, राजस्थान, पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, और गुजरात में ओलावृष्टि की संभावना है, जबकि शुक्रवार और शनिवार को मप्र में ओलावृष्टि होने की आशंका जताई गई है।
अगले साल जनवरी महीने में इतने दिन रहेंगे बैंक बंद, देखें लिस्ट
यहां रहेगा घना कोहरा
28 से 31 दिसंबर के दौरान पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, ओडिशा, असम, मेघालय और राजस्थान में तड़के से देर सुबह तक घना कोहरा छाया रहेगा। इसी तरह 29 दिसंबर तक हिमाचल प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में देर रात से सुबह तक घना कोहरा छाए रहने की आशंका जताई गई है।
‘भारत जोड़ो यात्रा’ के बाद अब कांग्रेस 26 जनवरी से शुरू करेगी ‘संविधान बचाओ पदयात्रा’
जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में लगातार गिर रहा तापमान
बारिश व बर्फबारी के कारण जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान लगातार शून्य डिग्री सेल्सियस से नीचे रिकॉर्ड किया जा रहा है, जबकि हिमाचल प्रदेश के मैदानी इलाकों में न्यूनतम तापमान दो से पांच डिग्री और उत्तर-पश्चिम भारत व बिहार में पांच से 12 डिग्री, मध्य, पश्चिम और पूर्वी भारत के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान 12 से 18 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया जा रहा है। पिछले 24 घंटों के दौरान उत्तर प्रदेश, पूर्व और मध्य भारत के कुछ हिस्सों में न्यूनतम तापमान में एक से तीन डिग्री की वृद्धि और उत्तर-पश्चिम भारत के कुछ हिस्सों में एक से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है।
‘भारत जोड़ो यात्रा’ के बाद अब कांग्रेस 26 जनवरी से शुरू करेगी ‘संविधान बचाओ पदयात्रा’
शीतलहर का असर
मौसम विभाग के मुताबिक, पंजाब, हिमाचल, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, बाल्टिस्तान, गिलगित और मुजफ्फराबाद के अलग-अलग इलाकों में लोगों को अभी शीतलहर का सितम झेलना पड़ेगा।
Follow us on
Advertisement

जरूर पढ़ें

फगुआ 2025: : उरांव समुदाय का पवित्र अनुष्ठान, सोनो-रूपो के आतंक से मुक्ति का उत्सव सरहुल और होली से पहले गूंजेगा फगुआ का उल्लास

होली 2025: : खुशियों के रंग और पर्यावरण की सुरक्षा का संकल्प

Join Indian Army through NCC Special Entry! : भारतीय सेना में NCC स्पेशल एंट्री से अधिकारी बनने का सुनहरा मौका,आवेदन प्रक्रिया शुरू

आज से होलाष्टक शुरू: : फाल्गुन मास में इसका विशेष महत्व,होलाष्टक के दौरान क्या करें और क्या न करें?

Airtel का सस्ता धमाका : 199 रुपये वाला प्लान, 28 दिन की वैधता और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेंगे ये फायदे! जानिए पूरी डिटेल

Jio का नया धमाका : OTT और क्रिकेट प्रेमियों के लिए Jio का खास प्लान, ₹195 में 15GB डेटा और फ्री JioHotstar सब्सक्रिप्शन

"planetary parade. 2025": : आसमान में दिखेगा अद्भुत नज़ारा: सात ग्रह होंगे एक सीध में

सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी : यूनिफाइड पेंशन स्कीम से मिलेगी गारंटीड पेंशन, 1 अप्रैल 2025 से लागू होगी पेंशन स्कीम

फास्टैग रिचार्ज में बदलाव: : अब जुर्माना भरने से बचने के लिए समयसीमा का पालन करना होगा

TRAI: : स्पैम कॉल और संदेशों पर लगेगा 10 लाख तक जुर्माना, TRAI ने टेलीकॉम कंपनियों पर कसा शिकंजा
Advertisement