होमबड़ी ख़बरेंविडियो
logo


5 vin bordNcc cadetsFlying cadetsAagdih airstreepsMaha shiv puranMayali

Weatherभादो में सावन की झड़ी: 3 राज्यों में दो दिन भारी बारिश का अलर्ट जारी; गरज के साथ जोरदार बारिश और तेज हवाएं चलने की चेतावनी

Featured Image

admin

Updated At: 17 Sep 2024 at 11:10 AM

राज्य के सभी निजी पैथोलॉजी लैब की एक माह के भीतर सूची तैयार करने के निर्देश, अनियमित लैब को एक साल में कराना होगा नियमितिकरण हिमाचल प्रदेश से लेकर पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर से लेकर ओडिशा और राजस्थान तक बारिश का कहर बरकरार है। हिमाचल प्रदेश के छह जिलों में यलो अलर्ट के बीच सोमवार को जमकर बादल बरसे। पश्चिम बंगाल में कई जिलों में तो बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए और निचले इलाके जलमग्न हो गए। झारखंड में भी रेड अलर्ट के बीच राज्य के कई जिलों में मूसलाधार बारिश हुई। हिमाचल और उत्तराखंड में बारिश और भूस्खलन से राष्ट्रीय राजमार्ग समेत 74 सड़कों पर यातायात ठप हो गया है और बदरीनाथ हाईवे पर सैकड़ों वाहन फंस गए हैं। मौसम विभाग ने छत्तसीगढ़ और मध्य प्रदेश समेत कम से कम 13 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश में अगले दो दिन गरज के साथ जोरदार बारिश और तेज हवाएं चलने की चेतावनी दी है। मौसम विभाग के मुताबिक, गंगीय पश्चिम बंगाल पर गहरा दबाव का क्षेत्र बना है। इसके उत्तर पश्चिम की ओर बढ़ने की संभावना है। इसके प्रभाव से सोमवार को झारखंड में अत्यधिक वर्षा दर्ज की गई। छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट ने लीं पार्टी की बैठकें : बोले- जल्द भरे जाएंगे संगठन के पद, कानून-व्यवस्था पर सरकार को घेरा इन राज्यों में चेतावनी मौसम विभाग के अनुसार छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, झारखंड, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान, बिहार, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, नगालैंड, मिजोरम, त्रिपुरा और केंद्र शासित प्रदेश अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में अगले दो दिन भारी बारिश की संभावना है। यहां लोगों को अत्यधिक सावधानी बरतने व बहुत जरूरी होने पर ही घर से निकलने की सलाह दी गई है। बदरीनाथ, हेमकुंड साहिब जा रहे श्रद्धालु फंसे उत्तराखंड में बदरीनाथ हाईवे पर बार-बार कई जगहों पर भूस्खलन से यातायात बाधित हो रहा है। सोमवार को भी कमेड़ा, पर्थाडीप और चटवापीपल व अन्य जगहों पर मलबा गिरता रहा। इसके चलते, सेना के चार वाहनों समेत बदरीनाथ व हेमकुंड साहिब जा रहे श्रद्धालुओं के 400 से अधिक वाहन फंस गए। मोदी 3.0: मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल के 100 दिन पूरे, कामकाज पर नहीं दिखा बीजेपी के अल्पमत में होने का कोई असर हिमाचल में ऊंची चोटियों पर बर्फबारी हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में कुमारहट्टी के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-5 पर भारी भूस्खलन होने से यातायात ठप हो गया है। इसके अलावा राज्य में छोटे-बड़े 74 मार्ग बारिश और भूस्खलन की चपेट में आने से बंद हैं। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण और एजेंसियां सड़क का साफ करने के काम में जुटी हैं। धरती को जल्द मिलेगा एक और चांद, आसमान में दिखेंगे दो चंद्रमा! दिल्ली में आज और कल बारिश का अलर्ट राजधानी में सोमवार को सुबह से धूप खिलने से लोगों ने दिनभर गर्मी का अहसास किया। मौसम विभाग ने मंगलवार के लिए हल्की बारिश का अनुमान जताया है। इस दौरान आसमान में हल्के बादल छाए रहने की संभावना है। ऐसे में अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस किया जा सकता है। हालांकि, मौसम विभाग ने बुधवार तक के लिए बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। क्या धरती खतरे में है? पृथ्वी की तरफ आ रहा विशालकाय एस्टेरॉयड, नासा ने जारी किया अलर्ट पश्चिम बंगाल के सात जिलों में बाढ़ जैसी स्थिति की आशंका इस बीच, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार रात कहा कि पड़ोसी राज्य झारखंड में बांधों से पानी छोड़े जाने के बाद पश्चिम बंगाल के कम से कम सात जिलों में बाढ़ जैसी स्थिति की आशंका है। बनर्जी ने कहा कि डीवीसी ने उनकी सरकार को सूचित किए बिना पानी छोड़ दिया। नगरीय निकाय कर्मचारी 18 सितम्बर से हड़ताल पर उन्होंने कहा कि मैंने झारखंड के मुख्यमंत्री को तीन बार फोन किया है और उनसे पानी छोड़े जाने को नियंत्रित करने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि बीरभूम, बांकुरा, हावड़ा, हुगली, पूर्व बर्धमान और उत्तर और दक्षिण 24 परगना जिलों के कुछ हिस्से पहले से ही पानी में डूबे हुए हैं। वहीं अधिकारियों का कहना है कि गहरे दबाव के कारण हुई भारी बारिश से राज्य के दक्षिणी जिलों के कई निचले इलाकों में पानी भर गया है। पश्चिम मेदिनीपुर जिले में शिलाबती नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है।

Follow us on

Advertisement

image

जरूर पढ़ें

Featured Image

फगुआ 2025: : उरांव समुदाय का पवित्र अनुष्ठान, सोनो-रूपो के आतंक से मुक्ति का उत्सव सरहुल और होली से पहले गूंजेगा फगुआ का उल्लास

Featured Image

होली 2025: : खुशियों के रंग और पर्यावरण की सुरक्षा का संकल्प

Featured Image

Join Indian Army through NCC Special Entry! : भारतीय सेना में NCC स्पेशल एंट्री से अधिकारी बनने का सुनहरा मौका,आवेदन प्रक्रिया शुरू

Featured Image

आज से होलाष्टक शुरू: : फाल्गुन मास में इसका विशेष महत्व,होलाष्टक के दौरान क्या करें और क्या न करें?

Featured Image

Airtel का सस्ता धमाका : 199 रुपये वाला प्लान, 28 दिन की वैधता और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेंगे ये फायदे! जानिए पूरी डिटेल

Featured Image

Jio का नया धमाका : OTT और क्रिकेट प्रेमियों के लिए Jio का खास प्लान, ₹195 में 15GB डेटा और फ्री JioHotstar सब्सक्रिप्शन

Featured Image

"planetary parade. 2025": : आसमान में दिखेगा अद्भुत नज़ारा: सात ग्रह होंगे एक सीध में

Featured Image

सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी : यूनिफाइड पेंशन स्कीम से मिलेगी गारंटीड पेंशन, 1 अप्रैल 2025 से लागू होगी पेंशन स्कीम

Featured Image

फास्टैग रिचार्ज में बदलाव: : अब जुर्माना भरने से बचने के लिए समयसीमा का पालन करना होगा

Featured Image

TRAI: : स्पैम कॉल और संदेशों पर लगेगा 10 लाख तक जुर्माना, TRAI ने टेलीकॉम कंपनियों पर कसा शिकंजा

Advertisement