होमबड़ी ख़बरेंविडियो
logo


BurningForrest"RBI Permits Minors Above 10 to Operate Savings Accounts"RBI Allows Minors Over 10 to Open Independent Savings AccountsIps Officer transferCop Kills CopBihar

मौसम : दक्षिणी छत्तीसगढ़ में वर्षा के आसार, नहीं बढ़ेगा तापमान

Featured Image

admin

Updated At: 17 May 2024 at 11:53 AM

छत्‍तीसगढ़ सरकार ने नगरीय निकाय चुनाव में दिए बदलाव के संकेत, अब राज्‍य की जनता खुद चुनेगी महापौर रायपुर। प्रदेश में वर्षा की गतिविधियां अभी पूरी तरह से खत्म नहीं हुई हैं। मौसम विज्ञानी एपी चंद्रा के अनुसार दक्षिण बिहार के ऊपर 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण विस्तारित है, जिसकी वजह से शुक्रवार को एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने अथवा गरज-चमक के साथ छीटे पड़ने की संभावना है। साथ ही कुछ जगह गरज-चमक के साथ अंधड़ चलने तथा वज्रपात होने की संभावना है। वहीं वर्षा का क्षेत्र मुख्यत: दक्षिण छत्तीसगढ़ रहने की संभावना है। साथ ही अगले 48 घंटे में प्रदेश में अधिकतम तापमान में बड़ा परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। वहीं, राजधानी में आकाश आंशिक रूप से मेघमय रहने के आसार हैं और अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं। इसी बीच गुरुवार को राजधानी सहित प्रदेश के लैलूंगा में तीन-तीन सेमी, घरघोरा, सीतापुर और कटघोरा में एक-एक सेमी वर्षा दर्ज की गई। प्रदेश में अधिकतम तापमान 43.8 डिग्री सेल्सियस कोरबा में और न्यूनतम तापमान 21.2 डिग्री सेल्सियस नारायणपुर में दर्ज किया गया। राजनांदगांव में औसत से ज्यादा तापमान मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार अधिकतम तापमान राजनांदगांव को छोड़कर शेष अन्य स्थानों पर औसत से कम है। यह राजनांदगांव में दो डिग्री सेल्सियस अधिक है। इसके अलावा माना, बिलासपुर व जगदलपुर में यह तीन डिग्री कम, दुर्ग, अंबिकापुर व पेंड्रा रोड में यह सामान्य औसत से दो डिग्री सेल्सियस तक कम है। उतार-चढ़ाव भरा है न्यूनतम तापमान इसके अलावा न्यूनतम तापमान कुछ क्षेत्रों में औसत से कम, तो कुछ क्षेत्रों में औसत से ज्यादा है। जगदलपुर में यह 1.2 डिग्री, बिलासपुर में 0.8 डिग्री, पेंड्रा रोड में 0.3 डिग्री सेल्सियस अधिक है, जबकि दुर्ग में 4.1 डिग्री, अंबिकापुर में 2.3 डिग्री और माना में 0.1 डिग्री सेल्सियस तक कम है।

Follow us on

Advertisement

image

जरूर पढ़ें

Featured Image

JEE Advanced 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू : IIT कानपुर ने शुरू की आवेदन प्रक्रिया, अंतिम तिथि 2 मई

Featured Image

बिना रिस्क कमाएं ज्यादा : पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम से कमाएं हर माह 20 हजार रुपये, बस एक बार निवेश करना होगा निवेश

Featured Image

RBI का बड़ा फैसला : अब 10 साल से ऊपर के नाबालिग खुद खोल सकेंगे बैंक खाता, पहले पैरेंट के साथ खुलता था जॉइंट अकाउंट

Featured Image

फगुआ 2025: : उरांव समुदाय का पवित्र अनुष्ठान, सोनो-रूपो के आतंक से मुक्ति का उत्सव सरहुल और होली से पहले गूंजेगा फगुआ का उल्लास

Featured Image

होली 2025: : खुशियों के रंग और पर्यावरण की सुरक्षा का संकल्प

Featured Image

Join Indian Army through NCC Special Entry! : भारतीय सेना में NCC स्पेशल एंट्री से अधिकारी बनने का सुनहरा मौका,आवेदन प्रक्रिया शुरू

Featured Image

आज से होलाष्टक शुरू: : फाल्गुन मास में इसका विशेष महत्व,होलाष्टक के दौरान क्या करें और क्या न करें?

Featured Image

Airtel का सस्ता धमाका : 199 रुपये वाला प्लान, 28 दिन की वैधता और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेंगे ये फायदे! जानिए पूरी डिटेल

Featured Image

Jio का नया धमाका : OTT और क्रिकेट प्रेमियों के लिए Jio का खास प्लान, ₹195 में 15GB डेटा और फ्री JioHotstar सब्सक्रिप्शन

Featured Image

"planetary parade. 2025": : आसमान में दिखेगा अद्भुत नज़ारा: सात ग्रह होंगे एक सीध में

Advertisement