होमबड़ी ख़बरेंविडियो
logo


BurningForrest"RBI Permits Minors Above 10 to Operate Savings Accounts"RBI Allows Minors Over 10 to Open Independent Savings AccountsIps Officer transferCop Kills CopBihar

निगम और मंडल में किन नेताओं की होगी नियुक्ति? निकाय चुनाव से पहले बड़े फैसला ले सकते हैं सीएम

Featured Image

admin

Updated At: 22 Sep 2024 at 03:45 PM

छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए सुनहरा मौका : अलग-अलग विभागों में निकलेंगी नौकरी सीएम के निर्देश के बाद वित्त विभाग की मंजूरी Chhattisgarh Politics: छत्तीसगढ़ में जल्द ही निगम और मंडल में नियुक्तियां हो सकती है। राज्य सरकार नगरीय निकाय चुनाव से पहले बड़े फैसले लेने की तैयारी में है। राज्य में बीजेपी की सरकार बनने के बाद से ही निगम और मंडल में नियुक्तियों का इंतजार किया जा रहा है। अब सरकार जल्द फैसला ले सकती है। इस दिन को किया जाएगा जितिया व्रत, जानिए इस दिन इनकी होती है पूजा……. रायपुर: छत्तीसगढ़ सरकार ने पांच प्राधिकरणों के लिए उपाध्यक्ष की नियुक्ति कर दी है। जिन नेताओं को जिम्मेदारी दी गई है उसके राजनीतिक मायने निकाले जा रहे हैं। जातिगत और क्षेत्रीय समीकरण को साधने के लिए कई सीनियर नेताओं का प्राधिकरण का उपाध्यक्ष बनाया गया है। प्राधिकरण में नियुक्ति के बाद अब माना जा रहा है कि बीजेपी जल्द ही निगम और मंडल की सूचियां भी जारी कर सकती है। राज्य में इसी साल नगरीय निकाय चुनाव होने हैं इसके साथ ही रायपुर दक्षिण विधानसभा सीट पर उपचुनाव भी होने हैं ऐसे में विष्णुदेव साय की सरकार बड़े फैसले ले सकती है। निगम-मंडल की लिस्ट तैयार? सूत्रों के अनुसार, छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनावों की घोषणा से पहले सरकार निगम और मंडल में नियुक्तियां कर सकती है। इसके लिए कुछ नाम फाइनल भी कर लिए गए हैं। जानकारी के अनुसार, लिस्ट में बीजेपी के कुछ सीनियर नेता, प्रवक्ताओं के साथ संगठन में काम कर चुके लोग भी शामिल हैं। वहीं, विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए नेता भी अपनी दावेदारी पेश कर रहे हैं। विधानसभा-लोकसभा में अच्छा काम करने वालों को इनाम माना जा रहा है कि निगम और मंडल में उन नेताओं को भी जगह मिल सकती है जिन्होंने अपने-अपने क्षेत्रों में विधानसभा और लोकसभा चुनाव के दौरान अच्छा प्रदर्शन किया था। संगठन से जुड़े लोगों को भी जिम्मेदारी दी जा सकती है। हालांकि फाइनल लिस्ट कब जारी होगी इसे लेकर कोई जानकारी नहीं है। इस दिन को किया जाएगा जितिया व्रत, जानिए इस दिन इनकी होती है पूजा……. संघ के पदाधिकारियों की हुई थी बैठक हाल ही में संघ के पदाधिकारियों ने बैठक की थी। इस बैठक में राज्य के डेप्युटी सीएम विजय शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव समेत चार मंत्री भी शामिल हुए थे। बताया जा रहा है कि बैठक में निकाय चुनाव से पहले निगम और मंडल में नियुक्तियों को लेकर चर्चा की गई थी। इसके साथ ही रायपुर दक्षिण में होने वाले उपचुनाव को लेकर भी रणनीति बनी थी। बैठक के बाद विजय शर्मा ने कहा था बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा हुई। अंधे कत्ल की गुत्थी को 72 घंटों में जशपुर पुलिस ने सुलझाया लंबे समय से है लिस्ट का इंतजार छत्तीसगढ़ में दिसंबर 2023 में बीजेपी की सरकार बनी थी। इसके बाद से माना जा रहा था कि छत्तीसगढ़ में निगम और मंडल की नियुक्तियां हो सकती हैं। लेकिन लोकसभा चुनाव के कारण इसको होल्ड कर दिया गया था। अब निकाय चुनाव से पहले सरकार फैसला ले सकती है।

Follow us on

Advertisement

image

जरूर पढ़ें

Featured Image

JEE Advanced 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू : IIT कानपुर ने शुरू की आवेदन प्रक्रिया, अंतिम तिथि 2 मई

Featured Image

बिना रिस्क कमाएं ज्यादा : पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम से कमाएं हर माह 20 हजार रुपये, बस एक बार निवेश करना होगा निवेश

Featured Image

RBI का बड़ा फैसला : अब 10 साल से ऊपर के नाबालिग खुद खोल सकेंगे बैंक खाता, पहले पैरेंट के साथ खुलता था जॉइंट अकाउंट

Featured Image

फगुआ 2025: : उरांव समुदाय का पवित्र अनुष्ठान, सोनो-रूपो के आतंक से मुक्ति का उत्सव सरहुल और होली से पहले गूंजेगा फगुआ का उल्लास

Featured Image

होली 2025: : खुशियों के रंग और पर्यावरण की सुरक्षा का संकल्प

Featured Image

Join Indian Army through NCC Special Entry! : भारतीय सेना में NCC स्पेशल एंट्री से अधिकारी बनने का सुनहरा मौका,आवेदन प्रक्रिया शुरू

Featured Image

आज से होलाष्टक शुरू: : फाल्गुन मास में इसका विशेष महत्व,होलाष्टक के दौरान क्या करें और क्या न करें?

Featured Image

Airtel का सस्ता धमाका : 199 रुपये वाला प्लान, 28 दिन की वैधता और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेंगे ये फायदे! जानिए पूरी डिटेल

Featured Image

Jio का नया धमाका : OTT और क्रिकेट प्रेमियों के लिए Jio का खास प्लान, ₹195 में 15GB डेटा और फ्री JioHotstar सब्सक्रिप्शन

Featured Image

"planetary parade. 2025": : आसमान में दिखेगा अद्भुत नज़ारा: सात ग्रह होंगे एक सीध में

Advertisement