दशहरा पर क्यों शुभ माना जाता है नीलकंठ पक्षी के दर्शन

admin
Updated At: 09 Oct 2024 at 04:53 PM
गुरुवार 10 अक्टूबर को होने वाला मुख्यमंत्री का जनदर्शन स्थगित
Dussehra 2024 : सनातन धर्म में हर साल दशहरा पर्व को लेकर काफी उत्साह का माहौल रहता है। इस दिन को बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माना जाता है। दशहरा के दिन नीलकंठ पक्षी के दर्शन करना बेहद शुभ माना जाता है।
संपदा 2.0 सॉफ्टवेयर का CM 10 अक्टूबर को करेंगे शुभारंभ, प्रदेश में कहीं से भी कराई जा सकेगी रजिस्ट्री
हिंदू धर्म में अश्विन माह की दशमी तिथि को दशहरा यानी विजयादशमी मनाया जाता है। दशहरा को अधर्म पर धर्म और बुराई पर अच्छाई का प्रतीक माना जाता है। इस दिन प्रभु श्रीराम ने रावण का वध किया था और लंका पर जीत हासिल की थी। जिससे हर साल बड़े धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ दशहरा मनाया जाता है और इस दिन रावण दहन किया जाता है। विजयादशमी के दिन दिन देवी दुर्गा ने भी नौ दिनों के युद्ध के बाद महिषासुर राक्षस का अंत किया था और देवी-देवताओं को बुराईयों से मुक्ति दिलाई थी। इस लिए विजयादशमी का पर्व बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। इस शुभ दिन पर नीलकंठ पक्षी के दर्शन करना भी बेहद शुभ माना जाता है। मान्यता है कि दशहरा के दिन अगर नीलकंठ पक्षी के दर्शन हो जाएं, तो इसे व्यक्ति के सुख-सौभाग्य में वृद्धि होती है। धन-धान्य का भंडार भरा रहता है। आइए जानते हैं दशहरा कब है और इस दिन नीलकंठ पक्षी के दर्शन करना क्यों शुभ होता है?
कॉमनवेल्थ गेम्स में छत्तीसगढ़ की ज्ञानेश्वरी फिर बनीं गोल्डन गर्ल
दशहरा पर क्यों शुभ है नीलकंठ पक्षी के दर्शन
धार्मिक मान्यता है कि दशहरा के दिन नीलकंठ पक्षी के दर्शन के बाद प्रभु श्रीरान को रावण पर विजय हासिल हुई थी। अच्छाई की जीत के इस पर्व पर बरसों से नीलकंठ पक्षी के दर्शन करने की परंपरा चली आ रही। यह भी कहा जाता है कि जब प्रभु श्रीराम रावण का वध करके आए, तो उन पर ब्राह्मण हत्या का पाप लगा था। पापों के पश्चाताप् के लिए उन्होंने लक्ष्मण के साथ भगवान भोलेनाथ की पूजा-आराधना की थी। जिससे शिवजी ने प्रसन्न होकर नीलकंठ पक्षी के रूप भगवान राम और लक्ष्मण को दर्शन दिए थे। इसलिए दशहरा के पावन मौके पर नीलकंठ पक्षी के दर्शन करना अथि शुभ माना गया है।
कॉमनवेल्थ गेम्स में छत्तीसगढ़ की ज्ञानेश्वरी फिर बनीं गोल्डन गर्ल
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य है और सटीक है। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ/जानकार की सलाह जरूर लें।
Follow us on
Advertisement

जरूर पढ़ें

JEE Advanced 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू : IIT कानपुर ने शुरू की आवेदन प्रक्रिया, अंतिम तिथि 2 मई

बिना रिस्क कमाएं ज्यादा : पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम से कमाएं हर माह 20 हजार रुपये, बस एक बार निवेश करना होगा निवेश

RBI का बड़ा फैसला : अब 10 साल से ऊपर के नाबालिग खुद खोल सकेंगे बैंक खाता, पहले पैरेंट के साथ खुलता था जॉइंट अकाउंट

फगुआ 2025: : उरांव समुदाय का पवित्र अनुष्ठान, सोनो-रूपो के आतंक से मुक्ति का उत्सव सरहुल और होली से पहले गूंजेगा फगुआ का उल्लास

होली 2025: : खुशियों के रंग और पर्यावरण की सुरक्षा का संकल्प

Join Indian Army through NCC Special Entry! : भारतीय सेना में NCC स्पेशल एंट्री से अधिकारी बनने का सुनहरा मौका,आवेदन प्रक्रिया शुरू

आज से होलाष्टक शुरू: : फाल्गुन मास में इसका विशेष महत्व,होलाष्टक के दौरान क्या करें और क्या न करें?

Airtel का सस्ता धमाका : 199 रुपये वाला प्लान, 28 दिन की वैधता और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेंगे ये फायदे! जानिए पूरी डिटेल

Jio का नया धमाका : OTT और क्रिकेट प्रेमियों के लिए Jio का खास प्लान, ₹195 में 15GB डेटा और फ्री JioHotstar सब्सक्रिप्शन

"planetary parade. 2025": : आसमान में दिखेगा अद्भुत नज़ारा: सात ग्रह होंगे एक सीध में
Advertisement