होमबड़ी ख़बरेंविडियो
logo


Teacher recurrentFlag marchThagiLumbniNepalPoet

पत्नी ने करवाई पति की हत्या : प्रेमी के साथ मिलकर रची साजिश, धारदार हथियार से उतारा मौत के घाट, गिरफ्तार

Featured Image

admin

Updated At: 30 Jul 2024 at 02:25 AM

बलरामपुर पुलिस को मिली सफलता, देशी कट्टा के साथ नक्सली गिरफ्तार मनेन्द्रगढ़। मनेन्द्रगढ़ जिले के ग्राम बिहारपुर में 21-22 जुलाई की रात सड़क किनारे युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी और मृतक की पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। यह मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र की है। मिली जानकारी के अनुसार, 22 जुलाई की रात बिहारपुर मेन रोड के किनारे सरई जंगल के पास शव पड़ा हुआ मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को देखा। शव के गर्दन, सिर और गाल पर किसी धारदार हथियार से मारने का गहरा निशान है। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव की शिनाख्ती के लिए इश्तिहार दिया और सोशल मीडिया के जरिए प्रचार किया। थाने आकर पत्नी ने की शव की पहचान इसके बाद 25 जुलाई को अंबिकापुर निवासी उमा गुप्ता अपने भाई और देवर के साथ सिटी कोतवाली मनेन्द्रगढ़ पहुंची। उसने शव की पहचान करते हुए बताया कि, मृतक उसका पति विरेंद्र कुमार गुप्ता है। शव की शिनाख्ती के बाद पुलिस ने विशेष टीम गठित की और मामले की जांच में जुट गई। जांच के दौरान पता चला कि, हत्यारे का कनेक्शन अंबिकापुर से है। पुलिस की टीम तुरंत अंबिकापुर पहुंची और संदेह के आधार पर घुटरापारा मायापुर अम्बिकापुर निवासी विश्वनाथ चौधरी को गिरफ्तार कर कड़ाई से पूछताछ की। आरोपी और मृतक की थी जान-पहचान कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी विश्वनाथ चौधरी ने बताया कि, वह मृतक विरेन्द्र गुप्ता को पहले से जानता था। विरेंद्र के घर अक्सर उसका आना-जाना लगा रहता था। साल 2022 में विरेन्द्र जेल में बंद था। इस बीच विश्वनाथ चौधरी और मृतक की पत्नी उमा गुप्ता ने चोरी-चुप्पे एक मंदिर में शादी कर ली थी। पत्नी ने रची हत्या की साजिश आरोपी कहा उमा ने उसे बताया कि, उसका पति विरेन्द्र अक्सर उससे मारपीट करता है। वह उसके साथ नहीं रहना चाहती है। उमा ने उसे रास्ते से हटाने की बात भी कही। इसके बाद हम दोनों मिलकर विरेन्द्र को मारने के लिए सही समय का इंतजार कर रहे थे। आरोपी विश्वनाथ ने आगे बताया, 21 जुलाई 2024 को विरेंद्र गुप्ता ने मुझसे जनकपुर जाने के लिए कहा। उसने कहा कि, तुम गाड़ी लेकर तैयार रहना। इसी बीच उसकी पत्नी उमा गुप्ता ने फोन कर कहा कि, आज अच्छा मौका है विरेन्द्र का काम तमाम कर दो। तब मैंने घर से ही गाड़ी में फरसा छुपाकर रख लिया था। फिर हम दोनों लगभग दो-तीन बजे जनकपुर के लिए निकले। जनकपुर से वापसी के दौरान मैंने विरेन्द्र को शराब पिलाया था। जब उसने रास्ते में गाड़ी रोकने के लिए कहा और वह गाड़ी से उतरा तो मैंने मौका देखकर उस पर फरसे से हमला कर दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मामले के खुलासे के बाद पुलिस ने आरोपी विश्वनाथ चौधरी और मृतक की पत्नी उमा गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया है।

Follow us on

Advertisement

image

जरूर पढ़ें

Featured Image

फगुआ 2025: : उरांव समुदाय का पवित्र अनुष्ठान, सोनो-रूपो के आतंक से मुक्ति का उत्सव सरहुल और होली से पहले गूंजेगा फगुआ का उल्लास

Featured Image

होली 2025: : खुशियों के रंग और पर्यावरण की सुरक्षा का संकल्प

Featured Image

Join Indian Army through NCC Special Entry! : भारतीय सेना में NCC स्पेशल एंट्री से अधिकारी बनने का सुनहरा मौका,आवेदन प्रक्रिया शुरू

Featured Image

आज से होलाष्टक शुरू: : फाल्गुन मास में इसका विशेष महत्व,होलाष्टक के दौरान क्या करें और क्या न करें?

Featured Image

Airtel का सस्ता धमाका : 199 रुपये वाला प्लान, 28 दिन की वैधता और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेंगे ये फायदे! जानिए पूरी डिटेल

Featured Image

Jio का नया धमाका : OTT और क्रिकेट प्रेमियों के लिए Jio का खास प्लान, ₹195 में 15GB डेटा और फ्री JioHotstar सब्सक्रिप्शन

Featured Image

"planetary parade. 2025": : आसमान में दिखेगा अद्भुत नज़ारा: सात ग्रह होंगे एक सीध में

Featured Image

सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी : यूनिफाइड पेंशन स्कीम से मिलेगी गारंटीड पेंशन, 1 अप्रैल 2025 से लागू होगी पेंशन स्कीम

Featured Image

फास्टैग रिचार्ज में बदलाव: : अब जुर्माना भरने से बचने के लिए समयसीमा का पालन करना होगा

Featured Image

TRAI: : स्पैम कॉल और संदेशों पर लगेगा 10 लाख तक जुर्माना, TRAI ने टेलीकॉम कंपनियों पर कसा शिकंजा

Advertisement