होमबड़ी ख़बरेंविडियो
logo


BurningForrest"RBI Permits Minors Above 10 to Operate Savings Accounts"RBI Allows Minors Over 10 to Open Independent Savings AccountsIps Officer transferCop Kills CopBihar

30 मार्च को छत्तीसगढ़ दौरे पर आएंगे प्रधानमंत्री मोदी: : बिलासपुर में विकास कार्यों की देंगे सौगात,विशाल जनसभा को करेंगे संबोधित

Featured Image

Faizan Ashraf

Updated At: 18 Mar 2025 at 06:57 AM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 मार्च को छत्तीसगढ़ दौरे पर आएंगे, जहां वे बिलासपुर में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इसके अलावा, वे बिल्हा में एक विशाल आमसभा को भी संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर बिलासपुर जिला प्रशासन सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी तैयारियों में जुटे हुए हैं।

24 मार्च को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भी छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगी। उनके आगमन के छह दिन बाद 30 मार्च को प्रधानमंत्री मोदी का दौरा होगा। उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के कार्यक्रमों की जानकारी दी और बताया कि प्रदेश के मंत्री, अधिकारी और कर्मचारी पूरी तैयारी में लगे हुए हैं।

छत्तीसगढ़ अपनी रजत जयंती मना रहा है, इसी कड़ी में 24 मार्च को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू विधानसभा में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगी। वे वहां विधायकों से चर्चा करेंगी और राज्य की प्रगति को लेकर विचार साझा करेंगी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 मार्च को छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार बनने के बाद पहली बार आ रहे हैं। वे बिलासपुर के मोहभट्टा में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे और प्रदेश को करोड़ों रुपयों की सौगात देंगे। उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने बताया कि प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। हाल ही में उन्होंने विधायकों के साथ कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण भी किया था। प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर पूरे प्रदेश में उत्साह है।

Follow us on

Advertisement

image

जरूर पढ़ें

Featured Image

JEE Advanced 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू : IIT कानपुर ने शुरू की आवेदन प्रक्रिया, अंतिम तिथि 2 मई

Featured Image

बिना रिस्क कमाएं ज्यादा : पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम से कमाएं हर माह 20 हजार रुपये, बस एक बार निवेश करना होगा निवेश

Featured Image

RBI का बड़ा फैसला : अब 10 साल से ऊपर के नाबालिग खुद खोल सकेंगे बैंक खाता, पहले पैरेंट के साथ खुलता था जॉइंट अकाउंट

Featured Image

फगुआ 2025: : उरांव समुदाय का पवित्र अनुष्ठान, सोनो-रूपो के आतंक से मुक्ति का उत्सव सरहुल और होली से पहले गूंजेगा फगुआ का उल्लास

Featured Image

होली 2025: : खुशियों के रंग और पर्यावरण की सुरक्षा का संकल्प

Featured Image

Join Indian Army through NCC Special Entry! : भारतीय सेना में NCC स्पेशल एंट्री से अधिकारी बनने का सुनहरा मौका,आवेदन प्रक्रिया शुरू

Featured Image

आज से होलाष्टक शुरू: : फाल्गुन मास में इसका विशेष महत्व,होलाष्टक के दौरान क्या करें और क्या न करें?

Featured Image

Airtel का सस्ता धमाका : 199 रुपये वाला प्लान, 28 दिन की वैधता और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेंगे ये फायदे! जानिए पूरी डिटेल

Featured Image

Jio का नया धमाका : OTT और क्रिकेट प्रेमियों के लिए Jio का खास प्लान, ₹195 में 15GB डेटा और फ्री JioHotstar सब्सक्रिप्शन

Featured Image

"planetary parade. 2025": : आसमान में दिखेगा अद्भुत नज़ारा: सात ग्रह होंगे एक सीध में

Advertisement