जादू-टोना के शक में काटा महिला का गल दिवाली की रात कुल्हाड़ी मारकर हत्या

admin
Updated At: 04 Nov 2024 at 02:18 AM
बलरामपुर ,छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में दीपावली की रात जादू-टोना करने के शक में महिला की गला काटकर हत्या कर दी गई। घर में सो रही महिला की गांव के ही युवक ने गला काट दिया। पुलिस ने संदेही युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो आरोपी ने महिला की हत्या करना स्वीकार किया। युवक ने पहले भी महिला को जान से मारने की धमकी दी थी। युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है।
जानकारी के मुताबिक, सामरी थाना क्षेत्र के इदरीपाट में ग्रामीणों ने दीपावली का त्योहार मनाया। गांव की फुलची नगेशिया (55) रात में खाना खाकर अपनी पोती संगीता के साथ घर के कमरे में सोई थी। कमरे में दरवाजा नहीं था। शनिवार सुबह उसका खून से लथपथ शव बिस्तर में पड़ा मिला।
फुलची नगेशिया का गला आधा कटा हुआ था। घटना की रिपोर्ट शनिवार को उसके बेटे बुतरू नगेसिया ने सामरी थाने में दर्ज कराई। दादी के साथ सो रही पोती संगीता भी हत्या को लेकर कुछ नहीं बता सकी। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम बाद परिजनों को सौंप दिया।
पुलिस ने मामले में परिजनों से पूछताछ की तो पता चला कि पास में रहने वाला युवक बजरू नगेसिया (27) 3-4 साल से फुलची नगेशिया पर जादू-टोना करने का शक करता था। आरोपी ने पहले भी महिला को जान से मारने की धमकी दी थी। पुलिस ने बजरू नगेशिया की खोजबीन शुरू की तो वह फरार मिला।
पुलिस ने बजरू नगेशिया की खोजबीन की और उसे हिरासत में लिया। पूछताछ में बजरू नगेशिया ने बताया कि दीपावली की रात वह बुतरू के घर गया था, जहां फुलची नगेशिया अपनी पोती के साथ सो रही थी। कमरे में रखे हुए कुल्हाड़ी से ही उसने फुलची नगेशिया का गला काट दिया और भाग निकला।
सामरी पाट थाना प्रभारी विजय प्रताप सिंह ने बताया कि पूछताछ में बजरू ने बताया कि महिला परिवार और पत्नी पर जादू-टोना करती थी। पत्नी को बच्चा होने के एक माह बाद दूध आना बंद हो गया। वह देवार (ओझा) के पास गया तो उसने बताया कि उसपर जादू-टोना किया गया है।
इसके बाद से बजरू नगेशिया महिला फुलची नगेशिया से रंजिश रखता था। उसने दीपावली की रात हत्याकांड को अंजाम दिया। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने धारा 194,103 (1) बीएनएस एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
Follow us on
Advertisement

जरूर पढ़ें

फगुआ 2025: : उरांव समुदाय का पवित्र अनुष्ठान, सोनो-रूपो के आतंक से मुक्ति का उत्सव सरहुल और होली से पहले गूंजेगा फगुआ का उल्लास

होली 2025: : खुशियों के रंग और पर्यावरण की सुरक्षा का संकल्प

Join Indian Army through NCC Special Entry! : भारतीय सेना में NCC स्पेशल एंट्री से अधिकारी बनने का सुनहरा मौका,आवेदन प्रक्रिया शुरू

आज से होलाष्टक शुरू: : फाल्गुन मास में इसका विशेष महत्व,होलाष्टक के दौरान क्या करें और क्या न करें?

Airtel का सस्ता धमाका : 199 रुपये वाला प्लान, 28 दिन की वैधता और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेंगे ये फायदे! जानिए पूरी डिटेल

Jio का नया धमाका : OTT और क्रिकेट प्रेमियों के लिए Jio का खास प्लान, ₹195 में 15GB डेटा और फ्री JioHotstar सब्सक्रिप्शन

"planetary parade. 2025": : आसमान में दिखेगा अद्भुत नज़ारा: सात ग्रह होंगे एक सीध में

सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी : यूनिफाइड पेंशन स्कीम से मिलेगी गारंटीड पेंशन, 1 अप्रैल 2025 से लागू होगी पेंशन स्कीम

फास्टैग रिचार्ज में बदलाव: : अब जुर्माना भरने से बचने के लिए समयसीमा का पालन करना होगा

TRAI: : स्पैम कॉल और संदेशों पर लगेगा 10 लाख तक जुर्माना, TRAI ने टेलीकॉम कंपनियों पर कसा शिकंजा
Advertisement