होमबड़ी ख़बरेंविडियो
logo


BurningForrest"RBI Permits Minors Above 10 to Operate Savings Accounts"RBI Allows Minors Over 10 to Open Independent Savings AccountsIps Officer transferCop Kills CopBihar

प्रदेश भर की महिला पर्यवेक्षक 3 सितंबर को हड़ताल पर, राजधानी में होगा हल्लाबोल,

Featured Image

admin

Updated At: 31 Aug 2024 at 11:38 AM

खेल अलंकरण समारोह में जिले की इलिजबेत को मिला शहीद पंकज विक्रम सम्मान रायपुर। छत्तीसगढ़ में महिला बाल विकास विभाग में काम करने वाली पर्यवेक्षकों का सब्र टूट गया है। पिछले 30 सालों से वेतन विसंगति दूर होने का इंतजार करते-करते न जाने कितनी ही पर्यवेक्षकें सेवानिवृत्त हो गई। सरकारें बदल गईं लेकिन इनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। इससे नाराज महिला पर्यवेक्षकों ने अब संघर्ष का ऐलान कर दिया है। 3 सितंबर को प्रदेशभर की पर्यवेक्षक नवा रायपुर में प्रदर्शन करेंगी। संघ की प्रांताध्यक्ष ऋतु परिहार ने बताया कि, संघ की सभी सदस्य अवकाश लेकर 3 सितंबर को आंदोलन में शामिल होंगी। हाथियों ने ग्रामीणों के घरों को तोड़ा और किसानों की फसलों को किया बर्बाद, ग्रामीणों में दहशत महिला पर्यवेक्षकों का आरोप है कि, प्रदेश में विष्णु का सुशासन और महिला समानता की बात बेमानी है। जब प्रदेश की लगबग 70 लाख महिलाओं को महत्वाकांक्षी योजना महतारी वंदन योजना से एक माह में लाभान्वित करने वाली जुझारू महिलाएं जिन्होंने दिन और रात एक एक कर इस काम को पूरा किया। इन महिलाओं ने प्रदेश की आधी आबादी के आर्थिक, सामाजिक सशक्तिकरण के लिए सतत प्रयास करने वाली पर्यवेक्षकों को न्याय नहीं मिल रहा है। छतीसगढ़ के भाजपा नेताओं को झारखंड चुनाव की मिली बड़ी जिम्मेदारी महिला होने के कारण हो रही असमानता ये 1866 पर्यवेक्षक भी महिलाएं ही हैं जो समानता का हक दूसरों को दिलाते हुए भी खुद शोषित हो रही हैं। पर्यवेक्षक का पद तृतीय श्रेणी कार्यपालिक का पद है सभी विभागों में यह पद 4200 ग्रेड पे पर लेवल 8 में है। लेकिन महिला बाल विकास में 2400 ग्रेड पे पर लेवल 6 में है। विडंबना है कि, सिर्फ महिला होने के कारण किसी ने भी इनके सम्मान और हित के लिए नहीं सोचा। पांचवे वेतनमान से न इनका वेतन पुनरीक्षित हुआ और न ही कोई सुधार। कदम-कदम पर इनके साथ अन्याय हो रहा है। राज्य की बिगड़ती कानून व्यवस्था भिलाई डीपीएस स्कूल में बच्ची से दुराचार को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने की पत्रकार वार्ता 3 सितंबर को एक दिवसीय प्रदेशस्तरीय हल्ला बोल प्रदर्शन काम में निरंतर बढ़ोत्तरी के साथ अन्य विभागों के भी कार्यों के निष्पादन में पर्यवेक्षकों की महती भूमिका रहती है। पर्यवेक्षकों के संघ के अथक प्रयासों से विभाग ने फाइल तो भेजी है लेकिन आज तक कोई फैसला नहीं आया है। राखी के अवसर पर महिला पर्यवेक्षकों ने सीएम विष्णुदेव साय और विभागीय मंत्री लक्ष्मी रजवाड़े से राखी बांध कर अपनी वेतन विसंगति दूर करने का उपहार मांगा है। अब 3 सितंबर को एक दिवसीय प्रदेशस्तरीय हल्ला बोल प्रदर्शन तूता राजधानी रायपुर में किया जाएगा। अब यह लड़ाई आर या पार की होगी। पर्यवेक्षक अब वजन त्योहार, पोषण माह का भी बहिष्कार करेंगे।

Follow us on

Advertisement

image

जरूर पढ़ें

Featured Image

JEE Advanced 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू : IIT कानपुर ने शुरू की आवेदन प्रक्रिया, अंतिम तिथि 2 मई

Featured Image

बिना रिस्क कमाएं ज्यादा : पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम से कमाएं हर माह 20 हजार रुपये, बस एक बार निवेश करना होगा निवेश

Featured Image

RBI का बड़ा फैसला : अब 10 साल से ऊपर के नाबालिग खुद खोल सकेंगे बैंक खाता, पहले पैरेंट के साथ खुलता था जॉइंट अकाउंट

Featured Image

फगुआ 2025: : उरांव समुदाय का पवित्र अनुष्ठान, सोनो-रूपो के आतंक से मुक्ति का उत्सव सरहुल और होली से पहले गूंजेगा फगुआ का उल्लास

Featured Image

होली 2025: : खुशियों के रंग और पर्यावरण की सुरक्षा का संकल्प

Featured Image

Join Indian Army through NCC Special Entry! : भारतीय सेना में NCC स्पेशल एंट्री से अधिकारी बनने का सुनहरा मौका,आवेदन प्रक्रिया शुरू

Featured Image

आज से होलाष्टक शुरू: : फाल्गुन मास में इसका विशेष महत्व,होलाष्टक के दौरान क्या करें और क्या न करें?

Featured Image

Airtel का सस्ता धमाका : 199 रुपये वाला प्लान, 28 दिन की वैधता और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेंगे ये फायदे! जानिए पूरी डिटेल

Featured Image

Jio का नया धमाका : OTT और क्रिकेट प्रेमियों के लिए Jio का खास प्लान, ₹195 में 15GB डेटा और फ्री JioHotstar सब्सक्रिप्शन

Featured Image

"planetary parade. 2025": : आसमान में दिखेगा अद्भुत नज़ारा: सात ग्रह होंगे एक सीध में

Advertisement