योग दिवस पर सीएम विष्णुदेव साय ने रायपुर के साइंस कॉलेज में 35 हजार लोगों के साथ किया योगाभ्यास

admin
Updated At: 21 Jun 2024 at 01:36 PM
नीट परीक्षा की गड़बड़ी के खिलाफ कांग्रेस का धरना राजीव गांधी चौक में
रायपुर। Yoga Divas 2024: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में हिस्सा लेने सुबह 7 बजे राजधानी के साइंस कॉलेज मैदान पहुंचे और योगाभ्यास कार्यक्रम में शामिल हुए।
इस मौके पर मुख्यमंत्री साय ने प्रदेशवासियों को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने कहा है कि योग मूल रूप से शरीर, मन और आत्मा को शुद्ध करने की एक प्रक्रिया है। इससे शारीरिक शक्ति के साथ हमें सकारात्मकता और आंतरिक भावनात्मक मजबूती भी मिलती है। वास्तव में योग स्वस्थ, तनावमुक्त और अनुशासित जीवन जीने की एक शैली है।
https://x.com/vishnudsai/status/1803965262049472597?t=POC3tmnqW97VcWJL7j86_Q&s=19
साय ने कहा है कि योग को निरोग रहने का उत्तम साधन माना गया है। यह भारत की प्राचीन परंपरा है। हमारे ऋषि-मुनियों ने इसके महत्व को बहुत पहले से ही जान लिया था। अब पूरा विश्व योग का महत्व समझ रहा है। हर साल 21 जून को पूरा विश्व योग दिवस मनाता है। सभी लोग अपने स्वास्थ्य के लिए योग करें।
बलौदाबाजार के नए ASP होंगे अभिषेक सिंह , सरकार ने जारी किया ASP और SDOP का ट्रांसफर आदेश
सीएम साय ने कहा है कि शारीरिक ऊर्जा, स्वास्थ्य और रोग प्रतिरोधक क्षमता के विकास पर योग का काफी सकारात्मक प्रभाव देखने को मिला है। उन्होंने लोगों से योग के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने और इसे जीवन शैली का हिस्सा बनाने की अपील की है।
अनैतिक संबंध न बनाने पर की युवक की हत्या, नग्न शव के साथ बिताई पूरी रात
इसके बाद मुख्यमंत्री दोपहर एक बजकर 25 मिनट पर रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड से धमतरी के लिए हेलीकॉप्टर से रवाना होकर ग्राम मुजगहन के केन्द्रीय विद्यालय परिसर में बनाए गए हेलीपेड में दोपहर 1.55 बजे पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री 2 बजे मेनोनाईट इंग्लिश स्कूल रत्नाबांधा में आयोजित होने वाले कार्यक्रम ‘मिशन अव्वल’ सम्मान समारोह में हिस्सा लेंगे। दोपहर 3.30 बजे मुख्यमंत्री धमतरी से रवाना होकर 4.05 बजे रायपुर लौट आएंगे।
Follow us on
Advertisement

जरूर पढ़ें

फगुआ 2025: : उरांव समुदाय का पवित्र अनुष्ठान, सोनो-रूपो के आतंक से मुक्ति का उत्सव सरहुल और होली से पहले गूंजेगा फगुआ का उल्लास

होली 2025: : खुशियों के रंग और पर्यावरण की सुरक्षा का संकल्प

Join Indian Army through NCC Special Entry! : भारतीय सेना में NCC स्पेशल एंट्री से अधिकारी बनने का सुनहरा मौका,आवेदन प्रक्रिया शुरू

आज से होलाष्टक शुरू: : फाल्गुन मास में इसका विशेष महत्व,होलाष्टक के दौरान क्या करें और क्या न करें?

Airtel का सस्ता धमाका : 199 रुपये वाला प्लान, 28 दिन की वैधता और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेंगे ये फायदे! जानिए पूरी डिटेल

Jio का नया धमाका : OTT और क्रिकेट प्रेमियों के लिए Jio का खास प्लान, ₹195 में 15GB डेटा और फ्री JioHotstar सब्सक्रिप्शन

"planetary parade. 2025": : आसमान में दिखेगा अद्भुत नज़ारा: सात ग्रह होंगे एक सीध में

सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी : यूनिफाइड पेंशन स्कीम से मिलेगी गारंटीड पेंशन, 1 अप्रैल 2025 से लागू होगी पेंशन स्कीम

फास्टैग रिचार्ज में बदलाव: : अब जुर्माना भरने से बचने के लिए समयसीमा का पालन करना होगा

TRAI: : स्पैम कॉल और संदेशों पर लगेगा 10 लाख तक जुर्माना, TRAI ने टेलीकॉम कंपनियों पर कसा शिकंजा
Advertisement