होमबड़ी ख़बरेंविडियो
logo


BurningForrest"RBI Permits Minors Above 10 to Operate Savings Accounts"RBI Allows Minors Over 10 to Open Independent Savings AccountsIps Officer transferCop Kills CopBihar

श्रीलंकन एयरलाइंस के विज्ञापन में हमारा रामायण पांच मिनट के वीडियो को देखकर खड़े हो जाएंगे रोंगटे

Featured Image

admin

Updated At: 11 Nov 2024 at 06:38 PM

श्रीलंकाई एयरलाइंस ने एक आकर्षक विज्ञापन जारी किया है जो दर्शकों को श्रीलंका के प्रतिष्ठित रामायण स्थलों की यात्रा पर ले जाता है। विज्ञापन में एक दादी अपने पोते के साथ महाकाव्य की कहानी साझा करती है। रावण की गुफा और राम सेतु पुल जैसे वास्तविक जीवन के स्थानों को दिखाती है, जिससे देश को आध्यात्मिक पर्यटन स्थल के रूप में बढ़ावा मिलता है। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इंडियन इस वीडियो को देखकर काफी रिएक्ट कर रहे हैं। श्रीलंकन एयरलाइंस का लेटेस्ट विज्ञापन इन दिनों भारत में चर्चा का विषय बना हुआ है। एयरलाइन कंपनी ने बड़े ही रोचक ढंग से श्रीलंका टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए रामायण का सहारा लिया है। इस विज्ञापन में रामायण के जरिए देश की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर को दर्शाया गया है। एयरलाइन के पांच मिनट के इस वीडियो में श्रीलंका के उन स्थानों का जिक्र किया गया है, जो रामायण में हैं। भारत में इस विज्ञापन को बहुत सराहा जा रहा है। इस विज्ञापन में रावण की गुफा, सीता अम्मान मंदिर सहित श्रीलंका के कई प्रमुख पर्यटन स्थलों को शामिल किया गया है। इस विज्ञापन की शुरुआत में एक दादी अपने पोते को श्रीलंका के पर्यटन स्थलों के बारे में बताती हैं। वह रामायण में जिक्र किए गए स्थानों के बारे में उसे बताती हैं. जिनमें एला के पास रावण की गुफा भी है, जहां रावण ने सीता के अपहरण के बाद उन्हें रखा था। सीता अम्मान मंदिर जिसे अशोक वाटिका के नाम से जाना जाता है. उसके बारे में भी बताया गया है। इसके साथ ही रामसेतु का भी जिक्र किया गया है। रामायण की कथा के अनुसार भगवान राम ने वानर सेना की मदद से इस ब्रिज को तैयार कराया था। विज्ञापन के एक दृश्य में बच्चा अपनी दादी से पूछता है कि क्या यह ब्रिज अभी भी मौजूद है? इस पर दादी जवाब देती हैं कि हां, तुम आज भी इसे देख सकते हो। वह कहती हैं कि रामायण में दर्शाए गए सभी स्थान वास्तविक हैं। आज हम लंका को श्रीलंका के तौर पर जानते हैं। कहा जा रहा है कि इस विज्ञापन को भारत के पर्यटकों और रामभक्तों को आकर्षित करने के मकसद से तैयार किया गया है। इस विज्ञापन पर प्रतिक्रिया देते हुए भारत के एक सोशल मीडिया यूजर ने कहा कि मैं अगले साल अपने दोस्तों के साथ टोक्यो जाने की योजना बना रहा था। इस विज्ञापन ने अब मुझे श्रीलंका जाने के लिए अपना मन बदलने को मजबूर कर दिया है। मुझे नहीं पता था कि श्रीलंका ने आज तक इन ऐतिहासिक स्थानों को संरक्षित रखा है। एक और भारतीय सोशल मीडिया यूजर मंजीत दास ने इस विज्ञापन की सराहना करते हुए कहा कि रामायण की स्पिरिट को आज भी जीवंत रखने के लिए श्रीलंका का आभार।

Follow us on

Advertisement

image

जरूर पढ़ें

Featured Image

JEE Advanced 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू : IIT कानपुर ने शुरू की आवेदन प्रक्रिया, अंतिम तिथि 2 मई

Featured Image

बिना रिस्क कमाएं ज्यादा : पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम से कमाएं हर माह 20 हजार रुपये, बस एक बार निवेश करना होगा निवेश

Featured Image

RBI का बड़ा फैसला : अब 10 साल से ऊपर के नाबालिग खुद खोल सकेंगे बैंक खाता, पहले पैरेंट के साथ खुलता था जॉइंट अकाउंट

Featured Image

फगुआ 2025: : उरांव समुदाय का पवित्र अनुष्ठान, सोनो-रूपो के आतंक से मुक्ति का उत्सव सरहुल और होली से पहले गूंजेगा फगुआ का उल्लास

Featured Image

होली 2025: : खुशियों के रंग और पर्यावरण की सुरक्षा का संकल्प

Featured Image

Join Indian Army through NCC Special Entry! : भारतीय सेना में NCC स्पेशल एंट्री से अधिकारी बनने का सुनहरा मौका,आवेदन प्रक्रिया शुरू

Featured Image

आज से होलाष्टक शुरू: : फाल्गुन मास में इसका विशेष महत्व,होलाष्टक के दौरान क्या करें और क्या न करें?

Featured Image

Airtel का सस्ता धमाका : 199 रुपये वाला प्लान, 28 दिन की वैधता और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेंगे ये फायदे! जानिए पूरी डिटेल

Featured Image

Jio का नया धमाका : OTT और क्रिकेट प्रेमियों के लिए Jio का खास प्लान, ₹195 में 15GB डेटा और फ्री JioHotstar सब्सक्रिप्शन

Featured Image

"planetary parade. 2025": : आसमान में दिखेगा अद्भुत नज़ारा: सात ग्रह होंगे एक सीध में

Advertisement