होमबड़ी ख़बरेंविडियो
logo


Duble murderCongRTENew trafick RuleHolidayBhim rao Ambedkar

सनी लियोन के नाम पर महतारी वंदन योजना का लाभ लेने वाला युवक गिरफ्तार, पुलिस कर रही है पूछताछ

Featured Image

admin

Updated At: 23 Dec 2024 at 01:19 PM

पुष्पा 2 का सबसे बड़ा रिकॉर्ड: तीसरे रविवार को बनी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बस्तर जिले के तालुर गांव से चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां राज्य सरकार की महतारी वंदन योजना में बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोन के नाम पर हर महीने ₹1000 ट्रांसफर किए जा रहे थे। यह खुलासा एक आरटीआई के जरिए हुआ। पुलिस ने इस योजना का लाभ लेने वाले युवक वीरेंद्र जोशी को गिरफ्तार कर लिया है, जिससे फिलहाल पूछताछ की जा रही है। आधार कार्ड लाओ और 80 हजार ले जाओ, वह भी बिना गारंटी; सरकार की स्पेशल स्कीम का उठाएं फायदा… बता दें कि इस मामले के तूल पकड़ने के बाद बस्तर कलेक्टर हरिस एस ने महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला अधिकारियों को संबंधित अनियमितता की जांच करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही वीरेंद्र जोशी के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कराई गई है। सनी लियोनी को लेकर कांग्रेस बीजेपी में सियासी घमासान….महतारी वंदन योजना के हितग्राहियों में नाम जानिए क्या है पूरा मामला जानकारी के मुताबिक, एक एक्स (पूर्व ट्विटर) यूजर ने स्क्रीनशॉट शेयर कर मामले को उजागर किया था। यह पूरा मामला बस्तर जिले के तालुर गांव का है। इस गांव में महतारी वंदन योजना के लिए सनी लियोन और पति जॉनी सिंस के नाम का आवेदन डाला गया था। इस आवेदन को सुपरवाइजर और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने सत्यापित कर आगे फॉरवर्ड किया। इसके बाद आंगनबाड़ी कार्यकर्ता देवमती जोशी की आईडी से आवेदन रजिस्टर्ड हुआ। सरकार को 1 जनवरी 2025 से राशन कार्ड की जरूरत नहीं बिना कार्ड मिलेगा राशन, जानें नया नियम… वहीं, आरोपी का नाम वीरेंद्र जोशी है, जिसने सनी के नाम का फर्जी आवेदन और बैंक खाता दिया था। सत्यापन के बाद छत्तीसगढ़ महतारी वंदन योजना के लिए इस फॉर्म को पात्र घोषित कर दिया गया। इसके बाद इस खाते में मार्च 2024 से लेकर दिसंबर 2024 तक हर महीने ₹1,000 की राशि डाली गई। कुल मिलाकर ₹10,000 खाते में जमा किए जा चुके हैं। पिछड़ा वर्ग को 50 प्रतिशत आरक्षण देने का दावा झूठा, भाजपा सरकार सामाजिक न्याय की विरोधी है :-मनोज सागर यादव PCC चीफ ने की थी जांच की मांग गौरतलब है कि यह मामला उजागर होने के बाद प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज ने महतारी वंदन योजना में बड़ी गड़बड़ी का आरोप लगाया था। उन्होंने प्रदेश की साय सरकार पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा था कि पॉर्न स्टार के नाम से महतारी वंदन की राशि जारी हो रही है। पति का नाम पॉर्न स्टार जॉनी सिंस लिखा हुआ है। सनी लियोन के नाम से हर महीने ₹1000 जारी हो रहा है। सभी जिलों में बनेंगे बीजेपी के नए जिला अध्यक्ष, रायशुमारी कर सर्वसम्मति से तय होंगे नाम दीपक बैज ने कहा था कि महतारी वंदन योजना भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ चुकी है। घोटाले के लिए मंत्री और सरकार जिम्मेदार हैं। सनी लियोन के नाम से राशि जारी हो रही है। कल करीना कपूर का नाम भी सामने आ सकता है। गड़बड़ी के लिए साय सरकार जिम्मेदार है। उन्होंने गंभीरता से जांच की मांग की थी। संभाग आयुक्त महादेव कावरे ने PIT NDPS एक्ट में बिलासपुर समेत 3 जिलों के 4 अपराधियों को भेजा जेल क्या है महतारी वंदन योजना? महतारी वंदन योजना के तहत 21 वर्ष या उससे अधिक उम्र की महिलाओं को हर महीने ₹1,000 की आर्थिक सहायता दी जाती है। इसमें विवाहिता, विधवा और तलाकशुदा सभी महिलाएं शामिल हैं। छत्तीसगढ़ सरकार ने इस योजना के लिए 5 फरवरी 2024 से रजिस्ट्रेशन शुरू किया था। 10 मार्च 2024 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों पहली किस्त जारी की गई थी। वर्तमान में, 70 लाख से अधिक महिलाएं इस योजना का लाभ ले रही हैं।

Follow us on

Advertisement

image

जरूर पढ़ें

Featured Image

फगुआ 2025: : उरांव समुदाय का पवित्र अनुष्ठान, सोनो-रूपो के आतंक से मुक्ति का उत्सव सरहुल और होली से पहले गूंजेगा फगुआ का उल्लास

Featured Image

होली 2025: : खुशियों के रंग और पर्यावरण की सुरक्षा का संकल्प

Featured Image

Join Indian Army through NCC Special Entry! : भारतीय सेना में NCC स्पेशल एंट्री से अधिकारी बनने का सुनहरा मौका,आवेदन प्रक्रिया शुरू

Featured Image

आज से होलाष्टक शुरू: : फाल्गुन मास में इसका विशेष महत्व,होलाष्टक के दौरान क्या करें और क्या न करें?

Featured Image

Airtel का सस्ता धमाका : 199 रुपये वाला प्लान, 28 दिन की वैधता और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेंगे ये फायदे! जानिए पूरी डिटेल

Featured Image

Jio का नया धमाका : OTT और क्रिकेट प्रेमियों के लिए Jio का खास प्लान, ₹195 में 15GB डेटा और फ्री JioHotstar सब्सक्रिप्शन

Featured Image

"planetary parade. 2025": : आसमान में दिखेगा अद्भुत नज़ारा: सात ग्रह होंगे एक सीध में

Featured Image

सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी : यूनिफाइड पेंशन स्कीम से मिलेगी गारंटीड पेंशन, 1 अप्रैल 2025 से लागू होगी पेंशन स्कीम

Featured Image

फास्टैग रिचार्ज में बदलाव: : अब जुर्माना भरने से बचने के लिए समयसीमा का पालन करना होगा

Featured Image

TRAI: : स्पैम कॉल और संदेशों पर लगेगा 10 लाख तक जुर्माना, TRAI ने टेलीकॉम कंपनियों पर कसा शिकंजा

Advertisement