घोषणा पत्र को लेकर जनता का सामना करने की स्थिति में भी नहीं है कांग्रेस : शकील अहमद

भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष शकील अहमद ने उपमुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव द्वारा कांग्रेस की चुनाव घोषणा पत्र समिति में नहीं रहने की घोषणा को कांग्रेस की अंदरूनी कलह और कांग्रेस की प्रदेश सरकार की खत्म हो चुकी विश्वसनीयता का प्रमाण बताया है। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्री शकील अहमद ने आगे कहा कि उपमुख्यमंत्री पद पर श्री सिंहदेव की नियुक्ति के बाद भी अंदरूनी असंतोष और गुटीय द्वंद के चलते कांग्रेस का बुरा हाल है। गुटबाजी का आलम तो यह है कि अब दिल्ली में भी छत्तीसगढ़ के लिये दो गुट हो गए हैं,एक मुख्यमंत्री के साथ और दूसरी उप मुख्यमंत्री के साथ इसके चलते कांग्रेस का असंतोष विस्फोटक रूप में दिखाई दे रहा है। श्री शकील अहमद ने कहा कि उपमुख्यमंत्री श्री सिंहदेव के घोषणा पत्र समिति में नहीं रहने के ऐलान के बाद यह एकदम स्पष्ट हो गया है। पिछली घोषणा पत्र समिति के 'जय-वीरू' में अबकी बार किसने, किसका साथ छोड़ा? अब घोषणापत्र समिति में एक अकेला रह गया है। उपमुख्यमंत्री श्री सिंहदेव का ऐलान कांग्रेस में मचे घमासान की गूंज है। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्री शकील अहमद ने कहा कि यह कांग्रेस की वादाखिलाफी के राजनीतिक चरित्र को स्पष्ट करता है। प्रदेश सरकार की वादाखिलाफी के चलते उपमुख्यमंत्री सिंहदेव पहले ही एक मंत्रालय से इस्तीफा दे चुके हैं। प्रधानमंत्री आवास के क्रियान्वयन में केंद्र सरकार द्वारा अपने हिस्से की पूरी राशि भेजे जाने के बावजूद प्रदेश सरकार की अड़ंगेबाजी और ग्रामीणों के आवास पर रोक लगाए जाने से नाराज सिंहदेव ने इस्तीफा देकर कांग्रेस की वादाखिलाफी को जगजाहिर किया था। श्री शकील अहमद ने कहा कि जुमलेबाजों के 2018 के घोषणा पत्र की सारी पोल उपमुख्यमंत्री सिंहदेव (जय -वीरु की जोड़ी के एक साथी) ने खोलकर रख दी है। कांग्रेस की प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री ही अपनी सरकार और कांग्रेस की घोषणाओं व संकल्पों पर भरोसा नहीं कर रहे हैं। उप मुख्यमंत्री सिंहदेव ने अपनी इस घोषणा से बड़ा राजनीतिक संदेश दिया है।

'जिन्हें BJP की आइडियोलॉजी नहीं पता, वह घोषणा पत्र बनाएंगे': CM भूपेश ने बृजमोहन, अजय चंद्राकर पर भी कसा तंज

फिर छत्तीसगढ़ आएंगे केंद्रीय गृहमंत्री शाह: 20 दिन के अंदर तीसरी बार करेंगे दौरा, कमजोर सीटों पर रहेगा फोकस

बीजेपी राष्ट्रीय कार्यसमिति के सदस्य बने धरमलाल और विष्णुदेव साय, इन 10 नेताओं को मिली लिस्ट में जगह

भाजपा ने घोषणा पत्र समिति का किया ऐलान, सांसद विजय बघेल होंगे अध्यक्ष, तीन सह संयोजक सहित 31 सदस्यीय कमेटी घोषित

भ्रष्टाचार पर छत्तीसगढ़ कांग्रेस आक्रमक : PM मोदी घोटालेबाजों के संरक्षणकर्ता, 5 राज्यों में 50 लाख करोड़ का घोटाला

ओम माथुर होंगे छत्तीसगढ़ BJP के चुनाव प्रभारी, मंत्री मंडाविया सह प्रभारी बनाए गए

छत्तीसगढ़ कांग्रेस की गारंटी से पीएम मोदी ने क्यों किया सावधान, बीजेपी को 2024 में नुकसान की क्यों है आशंका?

पीएम मोदी बोले- छत्तीसगढ़ के विकास में 'पंजा' दीवार; जिनके दामन दागदार वो एकता की बात कर रहे

भाजपा का मिशन 2024: 13 लाख करोड़ की 900 परियोजनाएं, 560 के उद्घाटन की तैयारी, हिंदुत्व के साथ विकास भी बनेगा मुद्दा
Showing page 51 of 58
Advertisement

जरूर पढ़ें

JEE Advanced 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू : IIT कानपुर ने शुरू की आवेदन प्रक्रिया, अंतिम तिथि 2 मई

बिना रिस्क कमाएं ज्यादा : पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम से कमाएं हर माह 20 हजार रुपये, बस एक बार निवेश करना होगा निवेश

RBI का बड़ा फैसला : अब 10 साल से ऊपर के नाबालिग खुद खोल सकेंगे बैंक खाता, पहले पैरेंट के साथ खुलता था जॉइंट अकाउंट

फगुआ 2025: : उरांव समुदाय का पवित्र अनुष्ठान, सोनो-रूपो के आतंक से मुक्ति का उत्सव सरहुल और होली से पहले गूंजेगा फगुआ का उल्लास

होली 2025: : खुशियों के रंग और पर्यावरण की सुरक्षा का संकल्प

Join Indian Army through NCC Special Entry! : भारतीय सेना में NCC स्पेशल एंट्री से अधिकारी बनने का सुनहरा मौका,आवेदन प्रक्रिया शुरू

आज से होलाष्टक शुरू: : फाल्गुन मास में इसका विशेष महत्व,होलाष्टक के दौरान क्या करें और क्या न करें?

Airtel का सस्ता धमाका : 199 रुपये वाला प्लान, 28 दिन की वैधता और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेंगे ये फायदे! जानिए पूरी डिटेल

Jio का नया धमाका : OTT और क्रिकेट प्रेमियों के लिए Jio का खास प्लान, ₹195 में 15GB डेटा और फ्री JioHotstar सब्सक्रिप्शन
