रायपुर, 04 जनवरी 2026
मुख्यमंत्री निवास कार्यालय रायपुर में 8 जनवरी गुरुवार को जनदर्शन का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय प्रदेश के नागरिकों से सीधे संवाद करेंगे और उनकी समस्याएं सुनेंगे।
मुख्यमंत्री श्री साय ने जनदर्शन के दौरान प्राप्त आवेदनों के शीघ्र एवं संवेदनशील निराकरण के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं। उन्होंने कहा है कि प्रत्येक आवेदन पर गंभीरता से कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि आमजन को समयबद्ध और प्रभावी समाधान मिल सके।
जनदर्शन कार्यक्रम के माध्यम से नागरिकों को अपनी समस्याएं और मांगें सीधे मुख्यमंत्री तक पहुंचाने का अवसर मिलेगा, जिससे प्रशासनिक स्तर पर त्वरित निर्णय और कार्रवाई संभव हो सकेगी।
पॉक्सो मामलों के निपटारे में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल, 2025 में अदालतों ने दिखाई तेजी























