रायपुर, छत्तीसगढ़: छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के प्रतिनिधिमंडल की शिक्षा सचिव के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई है। इस बैठक में कर्मचारियों से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर सकारात्मक चर्चा हुई।
बैठक में लिए गए प्रमुख निर्णयों के अनुसार, सरकारी एजेंसी के माध्यम से कम्प्यूटरीकृत TET परीक्षा आयोजित किए जाने को लेकर जल्द ही आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी होने की संभावना है। इसके साथ ही, कर्मचारियों और शिक्षकों की सुविधा के लिए ट्रांसफर पोर्टल भी जल्द ही शुरू किया जाने वाला है।
कर्मचारियों से जुड़े इन महत्वपूर्ण निर्णयों से लंबे समय से प्रतीक्षारत कर्मचारियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
इस बैठक और निर्णयों की जानकारी छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के प्रांतीय पदाधिकारियों द्वारा साझा की गई है, जिसमें प्रदेश संयोजक कमल वर्मा तथा केदार जैन, रविंद्र राठौर, मनीष मिश्रा, जाकेश साहू, अमित दुबे, राजू टंडन, देवेंद्र हरमुख एवं अन्य पदाधिकारीगण शामिल रहे।























