बड़ी खबर: 1 मार्च से बदल जाएगा ट्रेन टिकट बुक करने का तरीका!
जशपुरनगर | 13 फरवरी 2026 जशपुर वनमंडल ने वन्यजीवों के अवैध व्यापार के खिलाफ एक बड़ी सफलता हासिल की है। वन विभाग की टीम ने योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाकर दुर्लभ पैंगोलिन के शल्क (छाल) की तस्करी कर रहे एक आरोपी को धर दबोचा है।
चेतावनी: रेगिस्तान बनने की राह पर ‘छत्तीसगढ़ का स्विट्जरलैंड’, जशपुर का पाताल हुआ प्यासा
गोपनीय सूचना पर हुई स्ट्राइक
विभाग को सूचना मिली थी कि पैंगोलिन के शल्कों की अवैध खरीदी-बिक्री होने वाली है। इस आधार पर वन विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों की संयुक्त टीम ने त्वरित कार्रवाई की। छापेमारी के दौरान नारायणपुर थाना क्षेत्र के ग्राम रनपुर निवासी आरोपी को अवैध खरीद-फरोख्त करते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया। आरोपी के कब्जे से पैंगोलिन के शल्क बरामद किए गए हैं।
मिशन 2026: ‘कोड-7’ का खुलासा; परीक्षा से पहले के वे 168 घंटे जो पलट सकते हैं आपकी किस्मत!
वन विभाग ने स्पष्ट किया कि पैंगोलिन एक अत्यंत दुर्लभ और संरक्षित जीव है। इसे वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, 1972 की अनुसूची-1 में रखा गया है। इस श्रेणी के जीवों का शिकार या व्यापार करना एक संगीन जुर्म है, जिसमें कठोर सजा का प्रावधान है।
बड़ी कार्रवाई: 100 पंचायत सचिवों का वेतन रोका, विकास कार्यों में लापरवाही पर CEO सख्त
आरोपी के खिलाफ अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत वन अपराध दर्ज किया गया है।:विभाग अब इस पूरे अवैध नेटवर्क को खंगाल रहा है ताकि इससे जुड़े अन्य लोगों तक पहुँचा जा सके।
वन विभाग ने आम नागरिकों से आग्रह किया है कि वन्यजीवों का संरक्षण हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है। यदि कहीं भी ऐसी अवैध गतिविधियां दिखें, तो तत्काल नजदीकी वन कार्यालय को सूचित करें।
छत्तीसगढ़ के 4 सेंट्रल जेलों को मिला अंतरराष्ट्रीय ISO सर्टिफिकेट

