NCERT का बड़ा फैसला: सत्र 2026-27 से बदलेगा कक्षा 9वीं का सिलेबस; 10वीं और 11वीं की नई किताबें 2027-28 से होंगी लागू

राजनांदगांव/छुरिया //-
निप्रस्त ग्राम आटरा (भकुर्रा) में विगत दिनों साहू समाज का तहसील स्तरीय भव्य मां कर्मा जयंती समारोह संपन्न हुआ। उक्त कर्मा जयंती महोत्सव छत्तीसगढ़ साहू समाज के तहसील, परिक्षेत्रीय एवं ग्रामीण इकाई का संयुक्त आयोजन था। तहसील साहू संघ के अध्यक्ष चूरामन सिंह साहू एवं परिक्षेत्रीय इकाई कल्लूबंजारी अध्यक्ष हुकुम साहू ने संयुक्त रूप प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया कि उक्त आयोजन की शुरुआत सर्वप्रथम ग्राम आटरा के कार्यक्रम स्थल से गांव की समस्त माताओ बहनों के द्वारा भव्य एवं दिव्य कलश यात्रा फौज फाटकों के साथ निकालकर की गई।

सरकारी अस्पतालों की दवाओं की कितनी है गारंटी? 5 साल में केवल 153 नमूनों की हुई जांच, 3 दवाएं मिलीं ‘अमानक’। पूरे छत्तीसगढ़ के लिए सिर्फ एक टेस्टिंग लैब। पढ़िए छत्तीसगढ़ में दवाओं की शुद्धता पर यह विशेष रिपोर्ट
कलश यात्रा का नेतृत्व समाज के मंडल अध्यक्ष हुकुम सिंह साहू, सचिव महेंद्र साहू एवं कर्मचारी प्रकोष्ठ संयोजक जाकेश साहू ने किया। तहसील साहू संघ के अंतर्गत सभी छह परिक्षेत्रीय इकाई के अध्यक्ष हुकुम सिंह साहू, उमेश साहू, कुमार साहू, बीरेंद्र साहू, खिलेंद्र साहू एवं डाक्टर अश्वनी कलिहारी की उपस्थिति में उक्त कार्यक्रम में सामाजिक एकता, समरसता एवं संगठन क्षमता देखते ही बन रही थी।

छत्तीसगढ़ में 3 साल में 35 हजार से ज्यादा महिलाएं और 10 हजार बालिकाएं गायब; आखिर कहाँ जा रही है प्रदेश की बेटियाँ ?   
कलश यात्रा के पश्चात आयोजन स्थल पर जोरदार सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन दोपहर 12:00 से लेकर 3:00 बजे तक लगातार चला। गांव व समाज के सभी माताओ, बहनों बुजुर्गों, युवा एवं बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम का लुफ्त उठाया।
तत्पश्चात दोपहर 3:00 बजे कार्यक्रम में आए हुए सभी प्रमुख अतिथियों के द्वारा भक्त माता कर्मा की पूजा अर्चना कर विधिवत रूप से मां कर्मा जयंती का उद्घाटन किया गया। जिसके बाद मंडल अध्यक्ष हुकुम सिंह साहू, सचिव महेंद्र साहू, उपाध्यक्ष चंद्रशेखर साहू, महिला अध्यक्ष चित्ररेखा साहू, संगठन सचिव जीत साहू, शैलेन्द्री साहू, पवन साहू, संरक्षकगण बालकिशन साहू, डाक्टर सुरेश साहू, विशाल साहू, ग्रामीण अध्यक्ष नंदलाल साहू सहित समस्त मंडल एवं ग्रामीण पदाधिकारीयो ने कार्यक्रम में पहुंचे हुए समस्त अतिथियों को फूलों का हार पहनाकर, श्रीफल एवं गमछा भेंटकर तथा हल्दी चांवल का टीका लगाकर बारी बारी से सभी का स्वागत एवं सम्मान किया।

कैसे हुनरमंद बनेंगे छत्तीसगढ़ के छात्र? सरकारी स्कूलों में ‘व्यावसायिक प्रशिक्षकों’ का अकाल। प्रदेश में 499 पद खाली, —देखें अपने जिले का हाल
*मुख्य एवं प्रमुख अतिथि -*
जिला पंचायत अध्यक्ष किरण रविन्द्र वैष्णव, जिला साहू संघ के पूर्व अध्यक्ष कमल किशोर साहू, जिला भाजपा के महामंत्री रविंद्र वैष्णव, पूर्व विधायक छन्नी साहू, जिला पंचायत के सभापति एवं स्थानीय जिला पंचायत सदस्य बीरम बाई मंडावी, चूरामन सिंह साहू अध्यक्ष तहसील साहू संघ, भुवनेश्वर प्रसाद साहू पूर्व अध्यक्ष तहसील साहू संघ, समाजसेवी शशि खिलाड़ी, पूर्व जनपद सीईओ सोनबोईर साहब, सचिव मनसुख साहू, धर्मेंद्र साहू, मदन लाल साहू, भारत लाल साहू, टहलु राम साहू, नलेंद्र साहू, भग्गू लाल साहू, सेवानिवृति शिक्षक कृष्णा लाल साहू, संगठन सचिव, महेश्वरी साहू, ज्ञानेश्वरी साहू, कविता साहू, मायाराम साहू, ललित कुमार साहू, स्थानीय सरपंच निशा बाई मेश्राम, ग्राम पटेल बलराम साहू सहित जिला, तहसील एवं परिक्षेत्रीय साहू संघ के अधिकांश पदाधिकारी/पूर्व पदाधिकारीगण सम्मिलित हुए।

पद्म पुरस्कार-2027 के लिए नामांकन की प्रक्रिया शुरू: आम नागरिक भी कर सकेंगे अनुशंसा, 31 जुलाई तक आवेदन का मौका
तमाम अतिथियों ने सभा को संबोधित करते हुए साहू समाज को छत्तीसगढ़ प्रदेश का सबसे शिक्षित, संगठित, संयमित, अनुशासित एवं मजबूत समाज बताया। सभी ने कहा कि समाज सिर्फ बेटी रोटी तक ही सीमित ना रहे बल्कि सामाजिक कुरीतियों एवं गलत कार्यों का हमको डटकर और खुलकर विरोध करना होगा। समाज में नवाचार लाना होगा, आदर्श सामूहिक विवाह को प्रोत्साहन देने की बातें सभी ने कहीं तथा समाज के होनहार गरीब बेटे बेटियों की मदद का संकल्प लिया गया।

केंद्र सरकार का बड़ा फैसला: अब पूरे देश में एक ही नियम से मिलेंगी दवाएं। लाइसेंस के लिए कंपनियों को देना होगा पूरा ‘डोजियर’। घटिया दवाओं और फर्जी लाइसेंसिंग पर लगेगी लगाम।
*क्षेत्र एवं ग्राम के विकास के लिए संकल्पबद्ध -*
समाज एवं ग्रामीणों द्वारा सामुदायिक भवन निर्माण सहित अन्य मांगों पर जिला पंचायत अध्यक्ष किरण रविन्द्र वैष्णव ने कहा कि समाज, क्षेत्र एवं गांव में विकास में कोई कमी नहीं आएगी। समय के साथ प्राथमिकता से सभी कार्य कराए जाएंगे। कलामंच एवं सामुदायिक भवन निर्माण नए वित्तीय वर्ष की राशि से कराया जाएगा।

अतिथि देवो भव: अब ‘पर्यटन दीदी’ और ‘पर्यटन मित्र’ बनेंगे भारत की नई पहचान, अब हर भारतीय बनेगा ‘टूरिस्ट एंबेसडर’
उक्त कार्यक्रम में प्रमुख रूप से डाक्टर सुरेश साहू, मलेंद्र कुमार साहू, कोमल साहू, साखू राम साहू, रमेश कुमार साहू, मोहन साहू, जितेंद्र साहू, भुवन लाल साहू, झगरू राम साहू, तीजू राम साहू, आत्माराम साहू, जीतराम साहू, परमेश्वर साहू, बालाराम साहू, रोशन साहू, नंदलाल साहू, द्वारिका प्रसाद साहू, शिवचरण, गीता लाल साहू, दरबारी साहू, चन्द्रशेखर साहू, डोमन लाल साहू, भुनेश्वर साहू, हेमंत साहू, बंदलाल साहू, भागीरथी साहू, सोन बाई साहू, निकिता बाई साहू, द्वारका राम साहू, बाबूलाल साहू, शिव साहू, बिसाल राम साहू, किशोर साहू, रूपेंद्र पटेल, खिलावन दास साहू सहित तहसील/परिक्षेत्रीय/ग्रामीण साहू संघ के समस्त सामाजिक बंधुजन, माताएं, बहने, बुजुर्ग, बच्चे एवं आमजन उपस्थित हुए।

छत्तीसगढ़ में पंचायत सचिवों के 851 पद खाली, जशपुर और कांकेर की हालत अधिक रिक्त

Share.

About Us

CG NOW एक भरोसेमंद और निष्पक्ष न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो आपको छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया भर की ताज़ा, सटीक और तथ्य-आधारित खबरें प्रदान करता है। हमारी प्राथमिकता है जनता तक सही और निष्पक्ष जानकारी पहुँचाना, ताकि वे हर पहलू से जागरूक और अपडेटेड रहें।

Contact Us

Syed Sameer Irfan
📞 Phone: 94255 20244
📧 Email: sameerirfan2009@gmail.com
📍 Office Address: 88A, Street 5 Vivekanand Nagar, Bhilai 490023
📧 Email Address: cgnow.in@gmail.com
📞 Phone Number: 94255 20244

© 2025 cgnow.in. Designed by Nimble Technology.

error: Content is protected !!
Exit mobile version