दक्षिण रेलवे अप्रेंटिस भर्ती 2026: दक्षिण रेलवे ने अप्रेंटिस भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती अभियान के तहत विभिन्न ट्रेडों में कुल 4,471 अप्रेंटिस पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 27 सितंबर 2026 शाम 5 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
कौन कर सकता है आवेदन?
अलग-अलग ट्रेड के अनुसार शैक्षणिक योग्यता निर्धारित की गई है। फिटर, मशीनिस्ट, टर्नर, वेल्डर, इलेक्ट्रिशियन, डीजल मैकेनिक, वायरमैन, प्लंबर समेत कई ट्रेडों के लिए उम्मीदवार का 10वीं पास होने के साथ संबंधित ट्रेड में ITI और NCVT/SCVT प्रमाणपत्र होना जरूरी है। वहीं सचिवीय सहायक और अंग्रेजी स्टेनोग्राफर के लिए 12वीं पास होना जरूरी है। COPA/PASA ट्रेड के लिए 10वीं में कम से कम 50 प्रतिशत अंक और संबंधित राष्ट्रीय ट्रेड प्रमाणपत्र आवश्यक है।
आयु सीमा
28 अगस्त 2026 को उम्मीदवार की न्यूनतम उम्र 15 वर्ष होनी चाहिए। फ्रेशर और पूर्व-आईटीआई उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु 22 वर्ष, जबकि MLT उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु 24 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्गों को नियमानुसार आयु सीमा में छूट मिलेगी।
कैसे होगा चयन?
अप्रेंटिस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन मेरिट लिस्ट के आधार पर किया जाएगा। फ्रेशर उम्मीदवारों की मेरिट 10वीं के अंकों के आधार पर बनेगी। पूर्व-आईटीआई उम्मीदवारों के लिए 10वीं और ITI के अंकों को समान महत्व दिया जाएगा। MLT श्रेणी में 12वीं के संबंधित विषयों के अंकों के आधार पर मेरिट तैयार होगी। चयनित उम्मीदवारों की सूची 15 अक्टूबर 2026 को जारी की जाएगी। ध्यान रहे कि यह भर्ती अप्रेंटिस प्रशिक्षण के लिए है, नियमित रोजगार के लिए नहीं।
ऐसे करें आवेदन
उम्मीदवार दक्षिण रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट sr.indianrailways.gov.in पर जाकर भर्ती से संबंधित नोटिफिकेशन और ऑनलाइन आवेदन लिंक देख सकते हैं। आवेदन के दौरान सभी जरूरी जानकारी भरने के साथ दस्तावेज अपलोड करने होंगे और लागू आवेदन शुल्क जमा करना होगा।























