रायपुर:
छत्तीसगढ़ के बेरोजगार युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल (CGSSB) ने समूह-2 तृतीय श्रेणी के अंतर्गत उपसमूह-02 के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए संक्षिप्त विज्ञापन जारी किया है। प्रारंभिक विज्ञापन के अनुसार कुल 1,710 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इनमें सबसे बड़ी हिस्सेदारी सहायक ग्रेड-3 की है, जिसके 1,206 पद शामिल हैं। इसके अलावा डाटा एंट्री ऑपरेटर, स्टेनो टाइपिस्ट, पंजीयन लिपिक और सहायक उप निरीक्षक जैसे महत्वपूर्ण कार्यालयीन पदों पर भी भर्ती प्रस्तावित है।
कर्मचारी चयन मंडल ने परीक्षा कार्यक्रम की भी घोषणा कर दी है। निर्धारित समय-सारणी के मुताबिक भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 10 जनवरी 2027 को आयोजित की जाएगी।
चक्रवात ‘अर्नब’ का देशव्यापी असर: 23 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट; आंध्र में 3 की मौत, छत्तीसगढ़ के 16 जिलों में स्कूल बंद, बिहार-झारखंड में पारा लुढ़का
पदवार रिक्तियों का पूरा विवरण (संक्षिप्त विज्ञापन अनुसार)
| पद का नाम | पदों की संख्या |
| सहायक ग्रेड-3 | 1,206 |
| सहायक उप निरीक्षक-अ (जिला इकाई संवर्ग) | 279 |
| पंजीयन लिपिक | 50 |
| सहायक उप निरीक्षक-अ (सामान्य शाखा) | 40 |
| उप निरीक्षक-अ (शीघ्रलेखक, सामान्य शाखा, हिंदी) | 34 |
| शीघ्रलेखक हिंदी | 30 |
| डाटा एंट्री ऑपरेटर (DEO) | 25 |
| स्टेनो टाइपिस्ट | 23 |
| शीघ्रलेखक द्विभाषी | 13 |
| शीघ्रलेखक वर्ग-3 (द्विभाषी) | 5 |
| शीघ्रलेखक अंग्रेजी | 3 |
| स्टेनोग्राफर ग्रेड-3 (हिंदी) | 2 |
| कुल पद | 1,710 |
कैसे तय होती है DA और DR में बढ़ोतरी ? जानिए कैसे तय होती है नई दरें
10 जनवरी 2027 को परीक्षा, ऑनलाइन आवेदन की तारीखें जल्द
मंडल ने लिखित परीक्षा की तिथि 10 जनवरी 2027 तय कर दी है, जिससे अभ्यर्थियों को तैयारी के लिए पर्याप्त समय मिल सकेगा। हालांकि, ऑनलाइन आवेदन शुरू होने और समाप्त होने की तिथियां, परीक्षा केंद्र, प्रवेश पत्र तथा परीक्षा पैटर्न का विस्तृत विवरण अलग से जारी होने वाले विस्तृत विज्ञापन में उपलब्ध कराया जाएगा।
बीएड और डीएलएड में दाखिले का अंतिम मौका: SCERT ने जारी किया तृतीय चरण का शेड्यूल, 5 नवंबर से शुरू होगा पंजीयन
आवेदन से पहले इन बातों का रखें ध्यान
-
शैक्षणिक व तकनीकी योग्यता: अलग-अलग पदों के लिए 12वीं, स्नातक अथवा संबंधित विषय में डिग्री के साथ कंप्यूटर दक्षता (DCA/PGDCA), टाइपिंग गति या शीघ्रलेखन (स्टेनोग्राफी) प्रमाणपत्र अनिवार्य हो सकते हैं।
-
दस्तावेज रखें तैयार: अभ्यर्थी अपने शैक्षणिक अंकसूचियां, निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र और पहचान संबंधी दस्तावेज अद्यतन (अपडेट) रखें।
-
आधिकारिक पोर्टल पर ही भरोसा करें: मंडल ने अभ्यर्थियों को सचेत किया है कि सोशल मीडिया या अनधिकृत वेबसाइटों पर प्रसारित भ्रामक तारीखों से बचें और आवेदन व नियमों के लिए केवल कर्मचारी चयन मंडल के आधिकारिक पोर्टल पर ही नजर बनाए रखें।
(नोट: विज्ञापित 1,710 पदों की संख्या 4 अक्टूबर के संक्षिप्त विज्ञापन पर आधारित है। संशोधित अंतिम रिक्तियों एवं विस्तृत नियमों के लिए मंडल द्वारा जारी होने वाले अंतिम विज्ञापन को ही मान्य माना जाएगा।)


