जशपुर/बगीचा।
श्री सर्वेश्वरी समूह द्वारा चलाए जा रहे 19 सूत्रीय कार्यक्रम अंतर्गत “सर्वेश्वरी वृक्षारोपण अभियान” के तहत पर्यावरण संरक्षण और जनजागरूकता को बढ़ावा देने के लिए रविवार को बगीचा बस स्टैंड परिसर में विशेष पौधरोपण एवं निःशुल्क पौधा वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

शाखा – “औघड़ की तकिया” बगीचा की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में ग्रामीणों को फलदार, छायादार, औषधीय एवं इमारती पौधे प्रदान किए गए। संस्था की ओर से कुल 500 पौधे वितरित किए गए जिनमें अमरूद 260, सागौन 75, जामुन 55, कटहल 50 और नीम के 20 पौधे शामिल रहे।

कार्यक्रम के दौरान संस्था के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों को पर्यावरण संरक्षण, प्रदूषण नियंत्रण और पेड़ों के महत्व की जानकारी दी। साथ ही पौधों की सुरक्षा और देखभाल के लिए विशेष आह्वान भी किया गया। इस अवसर पर गांव के विभिन्न स्थानों पर पौधारोपण भी किया गया।

शाखा मंत्री भगवान राम गुप्ता ने कहा कि पेड़-पौधे हमारे जीवन का आधार हैं, इसलिए हर नागरिक को अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए। उपाध्यक्ष शंकर प्रसाद गुप्ता और अन्य पदाधिकारियों ने भी ग्रामीणों को पर्यावरण संतुलन बनाए रखने हेतु प्रेरित किया।

इस अभियान में शाखा मंत्री भगवान राम गुप्ता, उपाध्यक्ष शंकर प्रसाद गुप्ता, संयुक्त मंत्री अवधूत कुमार गुप्ता, कोषाध्यक्ष कृष्ण मुरारी गुप्ता, नंदलाल गुप्ता, नीलकंठ गुप्ता, मनु गुप्ता, नागेंद्र गुप्ता, विवेक गुप्ता, वैभव गुप्ता और अभिजीत गुप्ता सहित संस्था के अन्य सदस्य सक्रिय रूप से शामिल रहे।

 

Share.

About Us

CG NOW एक भरोसेमंद और निष्पक्ष न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो आपको छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया भर की ताज़ा, सटीक और तथ्य-आधारित खबरें प्रदान करता है। हमारी प्राथमिकता है जनता तक सही और निष्पक्ष जानकारी पहुँचाना, ताकि वे हर पहलू से जागरूक और अपडेटेड रहें।

Contact Us

Syed Sameer Irfan
📞 Phone: 94255 20244
📧 Email: sameerirfan2009@gmail.com
📍 Office Address: 88A, Street 5 Vivekanand Nagar, Bhilai 490023
📧 Email Address: cgnow.in@gmail.com
📞 Phone Number: 94255 20244

© 2025 cgnow.in. Designed by Nimble Technology.

error: Content is protected !!
Exit mobile version