छत्तीसगढ़ में हेलमेट नियमों पर सख्ती: अब दोपहिया वाहन चालक और सह-यात्री दोनों के लिए हेलमेट अनिवार्य, बिना हेलमेट शोरूम से गाड़ी निकालने पर गिरेगी गाज, आदेश जारी

बिलासपुर: छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर ने वर्ष 2026 के लिए ग्रीष्मकालीन अवकाश (Summer Vacation) की आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है. मुख्य न्यायाधीश के निर्देश पर रजिस्ट्रार (न्यायिक) सुमित कपूर द्वारा जारी इस आदेश के अनुसार, हाईकोर्ट में 18 मई 2026 (सोमवार) से छुट्टियां शुरू हो जाएंगी, जो 12 जून 2026 (शुक्रवार) तक प्रभावी रहेंगी. इसके पश्चात 15 जून 2026 (सोमवार) से न्यायालय में नियमित रूप से कामकाज का संचालन फिर से शुरू होगा. अवकाश की इस अवधि के दौरान भी महत्वपूर्ण और तात्कालिक मामलों की सुनवाई निर्बाध रूप से जारी रखने के लिए विशेष व्यवस्था की गई है, जिसके तहत वेकेशन जजों की नियुक्ति की गई है. ये वेकेशन जज सुबह 10:30 बजे से कोर्ट की कार्यवाही का संचालन करेंगे और आवश्यकता पड़ने पर सुनवाई का समय बढ़ाया भी जा सकेगा.

‘हीटवेव’ पर NHRC सख्त , 21 राज्यों को कड़ा नोटिस: लू से मौतें बर्दाश्त नहीं, केंद्र का ‘मिशन सेफ वर्कर’ शुरू; मज़दूरों-बेघरों के लिए बदली गाइडलाइन ,मज़दूरों के लिए दोपहर 12 से 4 बजे तक काम बंदऔर अस्पतालों में ‘हेल्प डेस्क’ अनिवार्य

अधिसूचना के अनुसार, समर वेकेशन के दौरान सिविल, क्रिमिनल और रिट याचिकाओं से संबंधित फाइलों को स्वीकार करने की प्रक्रिया (फाइलिंग) जारी रहेगी, हालांकि किसी भी मामले की त्वरित सुनवाई के लिए अलग से ‘अर्जेंट हियरिंग’ का आवेदन देना अनिवार्य होगा. इसमें विशेष छूट यह दी गई है कि जमानत (Bail) से जुड़े मामलों के लिए अलग से अर्जेंट हियरिंग आवेदन की आवश्यकता नहीं होगी और उन्हें स्वतः ही सुनवाई की सूची में शामिल कर लिया जाएगा. अवकाश के दौरान सुनवाई के लिए विशिष्ट तारीखें भी निर्धारित की गई हैं, जिनमें मई माह की 19, 21, 26, 28 तारीख और जून माह की 2, 4, 9, 11 तारीखें शामिल हैं. इस पूरी अवधि में हाईकोर्ट का रजिस्ट्री कार्यालय सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक कार्यशील रहेगा, परंतु शनिवार, रविवार और अन्य शासकीय अवकाश के दिनों में यह बंद रहेगा. जो मामले निर्धारित समय पर सुनवाई तक नहीं पहुंच पाएंगे, उन्हें अगली सुनवाई की तारीख पर एक अलग सूची में प्राथमिकता के साथ शामिल किया जाएगा.

मई में त्योहारों की धूम: हनुमान जयंती, शनि जयंती और गंगा दशहरा का पावन संगम, जानें मई महीने के सभी व्रत और त्यौहार

Share.

About Us

CG NOW एक भरोसेमंद और निष्पक्ष न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो आपको छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया भर की ताज़ा, सटीक और तथ्य-आधारित खबरें प्रदान करता है। हमारी प्राथमिकता है जनता तक सही और निष्पक्ष जानकारी पहुँचाना, ताकि वे हर पहलू से जागरूक और अपडेटेड रहें।

Contact Us

Syed Sameer Irfan
📞 Phone: 94255 20244
📧 Email: sameerirfan2009@gmail.com
📍 Office Address: 88A, Street 5 Vivekanand Nagar, Bhilai 490023
📧 Email Address: cgnow.in@gmail.com
📞 Phone Number: 94255 20244

© 2025 cgnow.in. Designed by Nimble Technology.

error: Content is protected !!
Exit mobile version