ओडिशा से यूपी जा रही नशे की बड़ी खेप पत्थलगांव में जब्त,56 लाख के माल के साथ पुलिस की गिरफ्त में
जशपुर नगर। 13 अप्रैल 2026
संकल्प शिक्षण संस्थान द्वारा आयोजित प्रवेश परीक्षा को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी सामने आई है। आवेदन जमा करने के पश्चात विद्यार्थियों को उनके नजदीकी स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में परीक्षा केंद्र आवंटित होगा।
CG जनगणना 2026: 1 मई से मकानों की गिनती, पहली बार ‘स्व-गणना’ और जातिगत जनगणना का विकल्प, गलत जानकारी दी तो लगेगा जुर्माना
जिले के विभिन्न विकासखंडों में परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए हैं। जिन आवेदकों ने पूर्व में कक्षा 9 वीं एवं कक्षा 11 वीं के लिए आवेदन जमा किया है उनका और जो आवेदक वर्तमान में आवेदन जमा कर रहे है का निम्नानुसार परीक्षा केन्द्र होगा । संकल्प शिक्षण संस्थान जशपुर और विकास खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय जशपुर में आवेदन जमा करने वाले विद्यार्थियों को स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय जशपुर परीक्षा केंद्र आबंटित होगा। इसी प्रकार संकल्प पत्थलगांव और बीईओ कार्यालय पत्थलगांव में आवेदन करने वालों को स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय पत्थलगांव तथा संकल्प कुनकुरी और बीईओ कार्यालय कुनकुरी में जमा करने वालो को स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय कुनकुरी परीक्षा केंद्र आबंटित होगा। शेष सभी विकासखंडो में जहां विद्यार्थियों ने आवेदन जमा किया है, उन्हें उसी विकासखंड के नज़दीकी स्वामी आत्मानंद विद्यालय में परीक्षा केंद्र आबंटित होगा। शेष विकासखंडो में जो परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए हैं वे इस प्रकार है – स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय मनोरा,
स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय कांसाबेल,स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय बगीचा, स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय पत्थलगांव,
रायपुर कोका कोला डिपो में विभिन्न पदों पर सीधी भर्ती, नर्मदा ड्रिंक्स प्राइवेट लिमिटेड ने मंगाए आवेदन
स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, फरसाबहार , स्वामी आत्मानंद विद्यालय पतराटोली। उल्लेखनीय है कि विद्यार्थियों की सुविधा के लिए दुलदुला विकासखंड कार्यालय में आवेदन जमा करने वाले विद्यार्थियों को स्वामी आत्मानंद विद्यालय पतराटोली परीक्षा केंद्र आबंटित होगा।
इन सभी परीक्षा केंद्रों में कक्षा 9वीं, 10वीं, 11वीं और 12वीं में प्रवेश हेतु परीक्षा 25 अप्रैल को आयोजित होगी। प्राप्त जानकारी के अनुसार इस व्यवस्था का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को सुविधा प्रदान करना और परीक्षा प्रक्रिया को सुगम बनाना है।

