CG WEATER : : छत्तीसगढ़ में मौसम में बदलाव, बढ़ेगा तापमान, गुलाबी ठंड का दौर समाप्त होगा

Faizan Ashraf
Updated At: 09 Mar 2025 at 08:16 AM
छत्तीसगढ़ में इन दिनों मौसम में बदलाव का दौर जारी है। रात और सुबह के समय ठंड का अहसास होता है, जबकि दिन में गर्मी महसूस हो रही है। नमी हवाओं की वजह से प्रदेश के कई शहरों में गुलाबी ठंड का असर देखा जा रहा है। हालांकि, बीते दिनों की तुलना में अब गर्मी बढ़ने की संभावना है। न्यूनतम और अधिकतम तापमान में वृद्धि होने की संभावना जताई जा रही है।
मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश में तापमान में बदलाव शुरू हो चुका है। न्यूनतम और अधिकतम तापमान में वृद्धि होने वाली है। वहीं, सरगुजा संभाग में ठंड बढ़ गई है, खासकर पहाड़ों से आ रही नमी हवाओं के कारण। हालांकि, अब रात का तापमान बढ़ने से ठंड धीरे-धीरे खत्म हो जाएगी। मैदानी इलाकों में तापमान सामान्य बना हुआ है। नमी हवाओं की वजह से आउटर इलाकों में रात और सुबह के समय ठंड महसूस हो रही है।
आज, शनिवार को प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा, और नमी की मात्रा 31 प्रतिशत तक रह सकती है, जिसके कारण प्रदेश में गुलाबी ठंड का अहसास हो रहा है। हालांकि, जैसे-जैसे दिन और रात का पारा बढ़ेगा, ठंड समाप्त हो जाएगी और गर्मी का दौर शुरू होगा। मौसम एक्सपर्ट के अनुसार, अगले चार दिनों में न्यूनतम तापमान में तीन से पांच डिग्री की वृद्धि हो सकती है, वहीं अधिकतम तापमान में दो से चार डिग्री की वृद्धि होने की संभावना है। बीते दिनों के मुकाबले दिन का पारा तीन डिग्री तक बढ़ चुका है। आगामी दिनों में तेज धूप और भीषण गर्मी का सामना भी किया जा सकता है।
मौसम एक्सपर्ट ने यह भी बताया कि एक नया पश्चिमी विक्षोभ 9 मार्च से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित कर सकता है। आज राजधानी रायपुर में मौसम साफ रहेगा, जहां अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।
शुक्रवार को प्रदेश का सबसे गर्म शहर राजनांदगांव रहा, जहां दिन का पारा 36.7 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, अंबिकापुर में सबसे कम न्यूनतम तापमान 7.9 डिग्री दर्ज किया गया।
Follow us on
Advertisement

जरूर पढ़ें

होली 2025: : खुशियों के रंग और पर्यावरण की सुरक्षा का संकल्प

Join Indian Army through NCC Special Entry! : भारतीय सेना में NCC स्पेशल एंट्री से अधिकारी बनने का सुनहरा मौका,आवेदन प्रक्रिया शुरू

आज से होलाष्टक शुरू: : फाल्गुन मास में इसका विशेष महत्व,होलाष्टक के दौरान क्या करें और क्या न करें?

Airtel का सस्ता धमाका : 199 रुपये वाला प्लान, 28 दिन की वैधता और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेंगे ये फायदे! जानिए पूरी डिटेल

Jio का नया धमाका : OTT और क्रिकेट प्रेमियों के लिए Jio का खास प्लान, ₹195 में 15GB डेटा और फ्री JioHotstar सब्सक्रिप्शन

"planetary parade. 2025": : आसमान में दिखेगा अद्भुत नज़ारा: सात ग्रह होंगे एक सीध में

सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी : यूनिफाइड पेंशन स्कीम से मिलेगी गारंटीड पेंशन, 1 अप्रैल 2025 से लागू होगी पेंशन स्कीम

फास्टैग रिचार्ज में बदलाव: : अब जुर्माना भरने से बचने के लिए समयसीमा का पालन करना होगा

TRAI: : स्पैम कॉल और संदेशों पर लगेगा 10 लाख तक जुर्माना, TRAI ने टेलीकॉम कंपनियों पर कसा शिकंजा

Youtube: : यूट्यूब के दो नए धमाकेदार फीचर लॉन्च, क्रिएटर्स और यूजर्स दोनों को मिलेगा फायदा
Advertisement