Welcome to the CG Now
Monday, May 05, 2025
बैठकें आज... मंत्री कल? रायपुर में शिवप्रकाश की सियासी पड़ताल : भाजपा संगठन से लेकर नगरीय निकायों तक मंथन का दिन, कैबिनेट विस्तार की सुगबुगाहट तेज
Ministers Soon? BJP Gathers in Raipurभाजपा के राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री शिवप्रकाश आज 9 अप्रैल को रायपुर में दिनभर पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठकें कर रहे हैं। सुबह से शुरू हुई ये बैठकें शाम तक चलेंगी। बताया जा रहा है कि ये बैठकें केवल समीक्षा के लिए नहीं, बल्कि आगामी फैसलों की तैयारी भी हैं।भाजपा प्रदेश महामंत्री जगदीश (रामू) रोहरा ने बताया कि शिवप्रकाश सुबह 9.30 बजे से महामंत्रियों से मिलेंगे। फिर निगम-मंडल, आयोग, मोर्चा पदाधिकारी, नगरीय निकाय और जिला पंचायतों के प्रमुखों के साथ बैठकें तय हैं।सूत्रों के अनुसार कैबिनेट विस्तार को लेकर पार्टी ने लगभग निर्णय ले लिया है। दो से तीन नए मंत्री शामिल हो सकते हैं। बस औपचारिक घोषणा का इंतजार है। लोकसभा और स्थानीय चुनावों के चलते यह प्रक्रिया अब तक रुकी थी।
Advertisment
जरूर पढ़ें