परिसीमन से बदलेगा छत्तीसगढ़ का सियासी नक्शा: बढ़ सकती हैं आरक्षित सीटें, कई सामान्य होने के आसार, जाने कहाँ कहाँ कितनी बढ़ेंगी सीट..

रायपुर // दिल्ली देश की राजधानी दिल्ली का ऐतिहासिक रामलीला मैदान आज देशभर के शिक्षकों की गर्जना से गूंज उठा। टीचर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (TFI) के बैनर तले आयोजित इस राष्ट्रीय स्तर के आंदोलन में शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) की अनिवार्यता को समाप्त करने की मांग को लेकर देश भर के गुरुजी लामबंद हुए हैं। इस ऐतिहासिक प्रदर्शन में छत्तीसगढ़ प्रदेश से भी भारी संख्या में शिक्षकों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है।

खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स: कर्नाटक बना ओवरऑल चैंपियन, ओडिशा और झारखंड ने गाड़े झंडे; मेजबान छत्तीसगढ़ टॉप-10 में शामिल

छत्तीसगढ़ से हजारों की तादाद में पहुंचे इन शिक्षकों का नेतृत्व टीचर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष केदार जैन, मनीष मिश्रा और प्रांत अध्यक्ष रविंद्र राठौर कर रहे हैं। आंदोलन के दौरान शिक्षकों ने केंद्र और राज्य सरकारों के खिलाफ कड़ा आक्रोश व्यक्त किया।

आयकर विभाग की नई पहल: ‘कर साथी’ एआई असिस्टेंट के साथ टैक्स प्रक्रिया हुई और भी आसान

नौकरी पर मंडराते खतरे को लेकर नाराजगी
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष केदार जैन ने रामलीला मैदान से हुंकार भरते हुए कहा कि टीईटी की अनिवार्यता शिक्षकों के लिए एक ‘काला कानून’ है। इस नियम के आने के बाद से देशभर के सेवारत शिक्षकों की नौकरी पर तलवार लटक गई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह आंदोलन केवल विरोध प्रदर्शन नहीं है, बल्कि शिक्षकों के वजूद को बचाने की लड़ाई है। केदार जैन ने चेतावनी दी कि यदि सरकार इस काले कानून को वापस लेकर शिक्षकों को राहत नहीं देती है, तो आने वाले समय में यह आंदोलन और भी उग्र रूप लेगा।

गैस सिलेंडर की किल्लत के नाम पर ठगी का खेल शुरू और बुकिंग के लिए आए अनजान लिंक पर क्लिक करते ही खाली हो जाएगा बैंक खाता ,केंद्र सरकार की एजेंसी I4C ने जारी किया बड़ा अलर्ट


20 लाख शिक्षकों के अनिश्चितकालीन आंदोलन की चेतावनी

शिक्षकों के बढ़ते गुस्से को देखते हुए संगठन ने आर-पार की लड़ाई का मन बना लिया है। केदार जैन ने आगे कहा कि यदि सरकार तत्काल हरकत में नहीं आती है, तो सभी 28 राज्यों के करीब 20 लाख शिक्षक स्कूलों में अध्यापन कार्य ठप कर देंगे और दिल्ली में अनिश्चितकालीन आंदोलन शुरू करेंगे। उन्होंने साफ किया कि शिक्षा व्यवस्था में आने वाले किसी भी गतिरोध की पूरी जिम्मेदारी केंद्र सरकार की होगी।

​’देखो अपना देश’ अभियान: IRCTC लेकर आया छः ज्योतिर्लिंग एवं शिरडी दर्शन पैकेज, 11 मई से झारसुगड़ा से शुरू होगा 12 दिवसीय भक्ति सफर, जानें रूट, किराया और पूरी जानकारी

राउरकेला NIT का कमाल: अब चलने के अंदाज़ से पकड़े जाएंगे घुसपैठिए, विकसित की अभेद्य सुरक्षा प्रणाली

छत्तीसगढ़ के इन नेताओं ने संभाली कमान
छत्तीसगढ़ से पहुंचे इस विशाल जत्थे में टीएफआई के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष केदार जैन और मनीष मिश्रा के साथ छत्तीसगढ़ प्रांताध्यक्ष रविन्द्र राठौर, कमलेश बिसेन, प्रदीप पांडे, रामचंद सोनवंशी और ममता खालसा मुख्य रूप से शामिल हैं। इनके साथ ही विभिन्न शिक्षक संगठनों के जिला एवं ब्लॉक अध्यक्षों सहित हजारों की संख्या में पदाधिकारी और शिक्षक इस हक की लड़ाई में शामिल होने दिल्ली पहुंचे हैं। फिलहाल, रामलीला मैदान में शिक्षकों का जमावड़ा जारी है और सरकार पर दबाव बढ़ता जा रहा है।

आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए खुशखबरी: बढ़ेगा वेतन और सुविधाओं का दायरा; अब नहीं चलेगा घटिया पोषण, कामकाजी महिलाओं के लिए हर जिले में हाई-टेक आवास का प्लान तैयार

 

Share.

About Us

CG NOW एक भरोसेमंद और निष्पक्ष न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो आपको छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया भर की ताज़ा, सटीक और तथ्य-आधारित खबरें प्रदान करता है। हमारी प्राथमिकता है जनता तक सही और निष्पक्ष जानकारी पहुँचाना, ताकि वे हर पहलू से जागरूक और अपडेटेड रहें।

Contact Us

Syed Sameer Irfan
📞 Phone: 94255 20244
📧 Email: sameerirfan2009@gmail.com
📍 Office Address: 88A, Street 5 Vivekanand Nagar, Bhilai 490023
📧 Email Address: cgnow.in@gmail.com
📞 Phone Number: 94255 20244

© 2025 cgnow.in. Designed by Nimble Technology.

error: Content is protected !!
Exit mobile version