नई दिल्ली
भारत निर्वाचन आयोग (ECI) ने अर्हता तिथि 1 जनवरी 2027 के आधार पर मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम (SSR-2027) की विस्तृत समय-सारणी जारी कर दी है। इसके तहत मतदाता सूची को अपडेट करने और नए नाम जोड़ने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। आयोग ने सभी नागरिकों से लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए इस प्रक्रिया में सक्रिय रूप से भाग लेने की अपील की है।
मुख्य तिथियां और समय-सारणी:
- मतदान केंद्रों का युक्तियुक्तकरण: 2 नवंबर 2026 तक पूरा किया जाएगा।
- प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन: 12 नवंबर 2026।
- दावा-आपत्ति और आवेदन की अवधि (नाम जुड़वाने/संशोधन): 12 नवंबर से 11 दिसंबर 2026 तक।
- दावा और आपत्तियों का निस्तारण: (निर्धारित नियमों के तहत प्रक्रिया)।
- मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन: 4 जनवरी 2027।
नागरिकों के लिए खास निर्देश:
भारत निर्वाचन आयोग ने सभी पात्र नागरिकों से आग्रह किया है कि वे 12 नवंबर को प्रकाशित होने वाली प्रारूप मतदाता सूची में अपना और अपने परिवार के सदस्यों का नाम व विवरण अवश्य जांच लें।
यदि सूची में कोई त्रुटि हो, नाम कटवाना हो, नया नाम जुड़वाना हो या किसी अन्य प्रकार का संशोधन (पत्ता या विवरण बदलना) कराना हो, तो नागरिक 12 नवंबर से 11 दिसंबर 2026 के बीच निर्धारित अवधि में अपना आवेदन जमा कर सकते हैं।
निर्वाचन आयोग का मानना है कि एक मजबूत और स्वस्थ लोकतंत्र के लिए प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में दर्ज होना अनिवार्य है। अधिक जानकारी के लिए संबंधित जिला निर्वाचन कार्यालय या बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) से संपर्क किया जा सकता है।


