छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज दुर्ग जिले के भिलाई और रिसाली प्रवास के दौरान विकास कार्यों की झड़ी लगा दी। मुख्यमंत्री ने भिलाईवासियों को 154.66 करोड़ रुपये और रिसाली नगर निगम क्षेत्र को 101 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात दी। इसके साथ ही उन्होंने भिलाई में नवनिर्मित साइबर थाना भवन का लोकार्पण किया और सामाजिक व धार्मिक आयोजनों में भी हिस्सा लिया।
EPFO 3.0 Update: अब UPI से निकाल सकेंगे PF का पैसा, दिसंबर से शुरू हो सकती है सुविधा
भिलाई और रिसाली को करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात
मुख्यमंत्री ने भिलाई के खुर्सीपार में आयोजित समारोह में 154 करोड़ 66 लाख 86 हजार रुपये के कार्यों का लोकार्पण व भूमिपूजन किया। उन्होंने घोषणा की कि पिछले तीन वर्षों में भिलाई नगर निगम के विकास के लिए 886 करोड़ रुपये जारी किए जा चुके हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कुरुद-जुनवानी कोहका मार्ग (13 करोड़ रुपये) और जुनवानी-कोहका-कुरुद मार्ग (14 करोड़ रुपये) में सड़क निर्माण सहित भिलाई में ऑडिटोरियम और इंडोर स्टेडियम बनाने की भी घोषणा की।
ईपीएफओ लाएगा ‘सिस्टेमैटिक विड्रॉल प्लान’, रिटायरमेंट के बाद मिलेगी नियमित आमदनी
दूसरी ओर, रिसाली नगर निगम में 101 करोड़ रुपये से अधिक के कार्यों की सौगात देते हुए सीएम ने पेयजल व्यवस्था के लिए 134 करोड़ रुपये, सभी 40 वार्डों में नाली सुदृढ़ीकरण के लिए 2 करोड़ रुपये तथा नेवई और जोरातराई मुक्तिधामों के उन्नयन के लिए 50-50 लाख रुपये देने का ऐलान किया।
TVS Jupiter 110 Stardust Black Edition बंद, अब सिर्फ 5 वेरिएंट में मिलेगा स्कूटर, जानें नई कीमत
सुरक्षा को मिला बल: साइबर थाना और रूआबांधा चौकी का उद्घाटन
साइबर अपराधों पर लगाम लगाने के लिए मुख्यमंत्री ने सेक्टर-6 भिलाई में 33.24 लाख रुपये की लागत से बने दुर्ग रेंज के नवनिर्मित साइबर थाना भवन का लोकार्पण किया। इसका क्षेत्राधिकार दुर्ग, बालोद और बेमेतरा जिलों तक रहेगा। इसके अलावा, उन्होंने नवीन पुलिस चौकी रूआबांधा, उन्नत एकलव्य प्रशिक्षण हॉल (15 लाख रुपये), और परिवार परामर्श केंद्र के काउंसलिंग व किलकारी कक्ष (10 लाख रुपये) का भी उद्घाटन किया। समाज को नशे से मुक्त करने के लिए मुख्यमंत्री ने ‘संकल्प अभियान-नशामुक्ति’ का शुभारंभ भी
किया।

एक क्लिक में 46 नए काम: सेवा सेतु पर अब EWS, जाति प्रमाण पत्र और TC समेत 953 सुविधाएं ऑनलाइन
PM YASASVI Scholarship 2026: 1.25 लाख तक की मदद, 30 नवंबर से पहले जांच लें अपना आवेदन
PM YASASVI Scholarship 2026: 1.25 लाख तक की मदद, 30 नवंबर से पहले जांच लें अपना आवेदन
हितग्राहियों को सीधा लाभ, चिटफंड निवेशकों को लौटाए पैसे
विकास कार्यों के साथ-साथ सीएम साय ने जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को राहत पहुंचाई। उन्होंने यश ड्रीम चिटफंड कंपनी के 3000 निवेशकों को बटन दबाकर 3 करोड़ 16 लाख 54 हजार 889 रुपये की राशि सीधे उनके खातों में ट्रांसफर की। साथ ही पीएम आवास योजना, पीएम स्वनिधि योजना, आयुष्मान भारत और महतारी वंदन योजना के हितग्राहियों को सहायता सामग्री, चेक और अधिकार पत्र वितरित किए।

सलमान खान ने पहली बार निभाया सेना के अफसर का किरदार, बोले- मैं डरने वालों में से नहीं हूं
आम आदमी की जेब पर महंगाई की मार: दिवाली के बाद स्मार्टफोन 18.75% तो टीवी और घरेलू उपकरण 7% तक महंगे, आगे और बढ़ेंगे दाम
आम आदमी की जेब पर महंगाई की मार: दिवाली के बाद स्मार्टफोन 18.75% तो टीवी और घरेलू उपकरण 7% तक महंगे, आगे और बढ़ेंगे दामराम कथा का रसपान और गुरुद्वारे में मत्था टेका
मुख्यमंत्री ने भिलाई के सेक्टर-2 में आयोजित श्री राम कथा में शामिल होकर व्यासपीठ को नमन किया और पूज्य संत श्री चिन्मयानंद बापू जी से आशीर्वाद लिया। उन्होंने बताया कि श्री रामलला दर्शन योजना के तहत अब तक 55 हजार से अधिक श्रद्धालु लाभान्वित हो चुके हैं। इसके बाद, गुरु नानक देव जी की जयंती (प्रकाश पर्व) के अवसर पर उन्होंने सेक्टर-6 स्थित गुरुद्वारा श्री सिंह सभा में मत्था टेककर प्रदेश की खुशहाली की कामना की और लंगर में प्रसाद ग्रहण किया।
स्कॉर्पियो और ट्रक की आमने-सामने भिड़ंत: एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, मासूम समेत 4 गंभीर
साले की शादी का कार्ड न मिलने से नाराज दामाद ने काटा ससुर का गला, पुलिस ने किया गिरफ्तारउप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने इन सभी आयोजनों में सीएम के साथ शिरकत करते हुए कहा कि राज्य में विकास और सुशासन का नया दौर चल रहा है और जनसुविधाओं के विस्तार के लिए पैसों की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी।



